बीएस बातचीत
देश के सबसे बड़े आईपीओ ने 27 प्रतिशत की गिरावट के साथ निराश किया। पेटीएम के अध्यक्ष एवं समूह मुख्य वित्तीय अधिकारी मधुर देवड़ा ने समी मोडक और नेहा अलावधी के साथ साक्षात्कार में बताया कि यह समझना मुश्किल है कि क्या गलत हुआ क्योंकि कई निवेशक आईपीओ भाव पर निवेश करते समय सहज थे। उन्होंने कहा कि कंपनी को बेहतर तरीके से समझने और विचार करने की जरूरत होगी। पेश हैं बातचीत के मुख्य अंश:
क्या आप मानते हैं कि आईपीओ का मूल्य अलग रह सकता था?
कई लोगों में यह गलतफहमी होती है कि कंपनी के हिसाब से कीमत रह सकती है। हाल में, दो सप्ताह पहले निवेशक आईपीओ भाव को लेकर पूरी तरह सहज थे। वही वजह है कि उन्होंने इसमें निवेश किया। इनमें से ऐसे कुछ निवेशक हैं जो आज अलग अलग कीमतों पर खरीद या बिक्री कर सकते हैं। यह कंपनी के नियंत्रण से पूरी तरह अलग है।
शायद कुछ ही निवेशक कंपनी को लेकर उत्साहित हैं। अन्यथा, यह शेयर इतना ज्यादा नहीं गिरता?
मुख्य बात यह है कि एक या दो निवेशक उत्साहित हो सकते हैं शेष नहीं, जो तथ्यात्मक तौर पर गलत है। हमारे एंकर राउंड में 70 से ज्यादा निवेशक थे, और इनमें से आठ ने पेटीएम के आईपीओ में निवेश किया, जो हमारे देश के इतिहास में अन्य किसी आईपीओ के मुकाबले में उनकी ज्यादा संख्या है। हमारे लिए एक दिन की बाजार गतिविधि को समझना कठिन है।
आपको मुख्य सबक क्या मिला?
कुछ सबक मिले हैं, जबकि कुछ सुझाव भी सामने आए हैं। पहला, हमारा बिजनेस मॉडल भारत में किसी अन्य कंपनी से काफी अलग है। जब आप वास्तविक तौर पर बारीकियों पर नजर डालते हैं, तो पता चलता है कि यह दुनिया में कई अन्य कंपनियों से शायद काफी अलग है। हमें निवेशकों को बेहतर कार्य करने के बारे में समझाने की जरूरत होगी। हमें यह समझाना होगा कि पेटीएम का बिजनेस मॉडल क्या है, हमारे सामने मुख्य बड़े अवसर क्या हैं, और सफलता की राह में क्या उपाय अपनाने चाहिए। दूसरी बात, मैं शेयरधारकों के लिए संदेश के तौर पर यह कह सकता हूं कि हम अपनी पूंजी के साथ बेहद जिम्मेदार बनने जा रहे हैं। दो चीजें ऐसी हैं, जिन पर हमने कम ध्यान दिया है, वे हैं राजस्व वृद्घि और मुनाफा योगदान। इसलिए, जून तिमाही में हमने अच्छी वृद्घि दर्ज की। हम जल्द ही अपने सितंबर तिमाही के नतीजे घोषित करेंगे। निवेशक यह देख सकते हैं कि हम कैसा प्रदर्शन कर रहे हैं।
पेटीएम का दायरा सराहनीय है, लेकिन बाजार से संदेश यह है कि आप मूल्यांकन के साथ ज्यादा लालची भी थे?
निश्चित तौर पर, जब आप सूचीबद्घता के लिए आते हैं तो आप ऊंची कीमत की उम्मीद करते हैं। यह समझना मुश्किल होता है कि कीमत नीचे क्या जाएगी।