डेक्कन क्रॉनिकल, फाइनैंशियल क्रॉनिकल और एशियन ऐज तथा तेलगु अखबार आंध्र भूमि का प्रकाशन करने वाली डेक्कन क्रॉनिकल होल्डिंग लिमिटेड को 31 दिसंबर 2008 को समाप्त हुई तिमाही में 25.67 करोड रुपये का शुद्ध मुनाफा हुआ, जो पिछले साल की समान अवधि के 102.94 करोड़ रुपये से 75 फीसदी कम है।
मौजूदा तिमाही में कंपनी की कुल आय 228.2 करोड़ रुपये रही, जो पिछले वर्ष की समान अवधि के 226.4 करोड़ रुपये से 0.79 फीसदी अधिक है।