facebookmetapixel
Advertisement
दोपहिया वाहनों की सुरक्षा बढ़ाने की तैयारी, ओवर-स्पीडिंग अलर्ट से रिफ्लेक्टिव टायर तक नए नियमRBI की अगली दर चाल पर सस्पेंस, MPC सदस्य बोले- महंगाई बढ़ी तो रीपो रेट पर फिर विचारबंगाल की खाड़ी में जहाज हादसा, 22 नाविकों की तलाश में जुटी नौसेना-तटरक्षक बलफ्रंट-रनिंग मामले में केतन पारिख को झटका, सैट ने अपील खारिज कीआर्थिक उदारीकरण के 35 साल: जिस विदेशी प्रतिस्पर्धा से डरा बॉम्बे क्लब, उसी देसी समूहों ने कैसे बनाया दबदबाभारत को उर्वरक निर्यात बढ़ाने को तैयार रूस, 2030 तक 100 अरब डॉलर व्यापार का लक्ष्यपैसिव फंड्स में बढ़ा इंडेक्स फंड का दबदबा, 5 साल में AUM 74% CAGR से बढ़ाEditorial: मोबाइल टैरिफ बढ़ने के संकेत, 5G निवेश और बेहतर सेवाओं के लिए ARPU बढ़ाना जरूरीREC जारी करेगा भारत का पहला टोकनयुक्त कॉरपोरेट बॉन्ड, खरीद में इस्तेमाल होगी डिजिटल करेंसीहाई यील्ड की मांग का असर: PFC ने वापस लिया 3 साल का बॉन्ड इश्यू, 15 साल के बॉन्ड से जुटाए ₹2500 करोड़

रेनो-निसान संयंत्र को कोविड संबंधित ऑडिट का आदेश

Advertisement
Last Updated- December 12, 2022 | 4:11 AM IST

सोमवार को एक भारतीय अदालत ने रेनो-निसान के तमिलनाडु कार संयंत्र में कोरोनावायरस संबंधित सुरक्षा मानकों की जांच का आदेश दिया। इस संयंत्र में श्रमिक इन आरोपों को लेकर हड़ताल पर हैं कि वहां सोशल डिस्टेंसिंग नियमों का पालन नहीं किया जा रहा है। रेनो और भागीदार निसान मोटर के संयुक्त स्वामित्व वाले इस दक्षिण भारतीय संयंत्र में श्रमिक कोविड-संबंधित सुरक्षा चिंताओं की वजह से सोमवार को काम पर नहीं आए। वहां 26 मई से ही उत्पादन प्रभावित है। इस संयंत्र में बड़ी हिस्सेदारी वाली निसान ने अदालत में आरोपों का खंडन करते हुए कहा कि संयंत्र सभी दिशा-निर्देशों पर अमल कर रहा है। तमिलनाडु प्रतिदिन 30,000 से ज्यादा नए कोविड मामलों के साथ ज्यादा प्रभावित राज्यों में से एक है। श्रमिक यूनियनों का कहना है कि चेन्नई के नजदीक सैकड़ों श्रमिक कोविड-19 की चपेट में आए हैं और दर्जनों की मौत हो चुकी है। श्रमिकों द्वारा काम बंद किए जाने के बाद पिछले सप्ताह रेनो-निसान, फोर्ड और हुंडई ने अपने संयंत्रों में परिचालन रोक दिया। रेनो-निसान के श्रमिकों ने सोमवार को भी काम पर लौटने से इनकार कर दिया।    

Advertisement
First Published - May 31, 2021 | 9:29 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement