facebookmetapixel
Advertisement
बॉन्ड यील्ड में गिरावट से बैंकों को होगा फायदा, Q1 में ट्रेजरी मुनाफा बढ़ने की उम्मीदFiscal Deficit: अप्रैल-मई में सरकार का राजकोषीय घाटा 12 गुना बढ़ा, RBI डिविडेंड के बावजूद बढ़ा दबावRBI FSR: मार्च में बैंकों का एनपीए घटकर 0.4% पर, कृषि क्षेत्र में सबसे ज्यादा फंसे कर्ज का दबावअर्थव्यवस्था मजबूत, पर मॉनसून और पश्चिम एशिया संकट से अब भी जोखिमडिबेंचर धारकों के हितों की सुरक्षा के लिए विशेषज्ञ समिति गठित, नियमों की होगी समीक्षाSEBI AIF Rules: निवेशकों के अधिकार बढ़ाने की तैयारी, संबंधित पक्षों के सौदों पर 75% मंजूरी का प्रस्तावCrude Oil Outlook: दूसरी छमाही में कच्चा तेल औसतन 72 डॉलर रहने के आसार: बोफाकोविड के बाद सेंसेक्स की सबसे खराब पहली छमाही, मिड-स्मॉलकैप बने निवेशकों का सहारादुबई रियल एस्टेट में सुस्ती के बीच FY27 में डैन्यूब की नजर 4 अरब डॉलर की परियोजनाओं परARAI ने बदला फैसला, ऑटो पीएलआई स्कीम में अब पूरे साल लागू होगी एक ही विनिमय दर

छजलानी और पोचा का हुआ न्यूज एक्स

Advertisement
Last Updated- December 09, 2022 | 9:04 PM IST

अंग्रेजी के  न्यूज चैनल ‘न्यूज एक्स’ की बिक्री को लेकर कई दिनों से  चली आ रही खबरों पर आज उस वक्त विराम लग गया गया जब आज इसकी बिक्री पर अंतिम मुहर लग गई।


वेबदुनिया डॉट कॉम इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के सीईओ विनय छजलानी और बिजनेस वर्ल्ड के पूर्व संपादक जहांगीर एस पोचा ने मिलकर न्यूज एक्स को खरीदा है।

इसके लिए इन दोनों ने बाकायदा ‘इंडी मीडिया’ नाम से एक कंपनी बनाई है और अब न्यूज एक्स पर इंडी मीडिया का ही सौ फीसदी मालिकाना हक है।

हालांकि, यह सौदे की रकम के बारे में कोई खुलासा नहीं किया गया है लेकिन मीडिया उद्योग से जुड़े सूत्रों का कहना है कि तकरीबन 50 करोड़ में यह सौदा पक्का हुआ है। आईएनएक्स समूह के अध्यक्ष पीटर मुखर्जी ने भी इस सौदे की पुष्टि की है।

न्यूज एक्स को बेचे जाने के मामले पर मुखर्जी ने बिानेस स्टैंडर्ड को बताया, ‘इस चैनल को चलाने में हमें आर्थिक तौर पर मुश्किलें आ रही थीं। इसलिए हम इसे बेचना चाह रहे थे और अब हम ऐसा करने में कामयाब रहे हैं।’

वैसे, न्यूज एक्स की बिक्री का आईएनएक्स नेटवर्क पर फर्क नहीं पड़ेगा और हिंदी के मनोरंजन चैनल 9 एक्स और म्यूजिक चैनल 9 एक्स एम के जरिये मनोरंजन कारोबार में लगा रहेगा। आईएनएक्स में सबसे ज्यादा 26 फीसदी हिस्सेदारी इंद्राणी मुखर्जी की है। वे आईएनएक्स की संस्थापक एवे सीईओ हैं।

दूसरी ओर वेबदुनिया के छजलानी इन दिनों मीडिया कारोबार में आक्रामक रुख अख्तियार किए हुए हैं। उन्होंने हाल ही में नई दुनिया का दिल्ली संस्करण शुरू किया है।

इसके अलावा लखनऊ, पटना, रांची, दिल्ली, चंडीगढ़, मुंबई और जयपुर जैसे शहरों से संडे नवी दुनिया नाम से साप्ताहिक हिंदी समाचार पत्र लाने की भी योजना है।

गौरतलब है कि वेबदुनिया, देश का सबसे बड़ा बहुभाषी पोर्टल है जो 9 भाषाओं में मौजूद है। स्वतंत्र मीडिया सलाहकार संजय सलिल का कहना है कि जल्द ही कुछ  न्यूज चैनल और बिक सकते हैं।

लेकिन इस वक्त सबसे बड़ा सवाल तो यही है कि इनके खरीदार कितने और कैसे हैं? फिलहाल तो देश में न्यूज चैनलों का कारोबार सालाना एक हजार करोड़ रुपये का है लेकिन कुछ वक्त से विज्ञापनों की कमी झेल रहा है।

Advertisement
First Published - January 9, 2009 | 10:27 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement