facebookmetapixel
Advertisement
MCap: टॉप 6 कंपनियों का मार्केट कैप ₹3 लाख करोड़ घटा, TCS और Infosys सबसे ज्यादा प्रभावितEAM Jaishankar की दो टूक, विदेश और ऊर्जा नीति में भारत स्वतंत्रबांग्लादेश की राजनीति में नया अध्याय, तारिक रहमान सोमवार को लेंगे पीएम पद की शपथ; PM Modi को भी निमंत्रणManappuram Finance में बैन कैपिटल की बड़ी एंट्री, RBI से मिली हरी झंडीसट्टेबाजी पर शिकंजा! RBI ने बदले कर्ज के नियम, बाजार में हलचलCredit Card Tips: क्या सच में फ्री होती है No Cost EMI? शर्तें पढ़े बिना न करें खरीदारीअब विदेशों में छाएगी यूपी की व्हिस्की, योगी सरकार की नई एक्सपोर्ट नीति से खुलेंगे दरवाजेदिसंबर संकट के बाद इंडिगो की बड़ी उड़ान, 1000 से ज्यादा पायलटों की भर्ती का ऐलानरेरा पर सुप्रीम कोर्ट की सख्ती, रियल एस्टेट सेक्टर में बढ़ेगी जवाबदेहीनिफ्टी में आईटी सेक्टर की पकड़ कमजोर, 26 साल के निचले स्तर पर पहुंचा वेटेज

CG Power & Industrial Q3 Result: तीसरी तिमाही का स्टैंडअलोन प्रॉफिट 216.47 करोड़ रुपये पर

Advertisement

निदेशक मंडल ने 23 जनवरी को अपनी बैठक में प्रति इक्विटी शेयर 1.30 रुपये का अंतरिम लाभांश घोषित किया है।

Last Updated- January 24, 2024 | 12:21 PM IST
Q3 results
CG Power & Industrial Q3 Results

Q3 Results: सीजी पावर एंड इंडस्ट्रियल सॉल्युशंस लिमिटेड (CG Power & Industrial Solutions Limited) का चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही (अक्टूबर-दिसंबर, 2023) में एकल आधार पर शुद्ध लाभ (कर पश्चात लाभ) 216.47 करोड़ रुपये रहा। कंपनी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

कंपनी का बीते वित्त वर्ष की समान तिमाही में एकल आधार पर शुद्ध लाभ 242.75 करोड़ रुपये रहा था। मुरुगप्पा समूह की कंपनी ने बयान में कहा कि चालू वित्त वर्ष की पहली तीन तिमाहियों के लिए उसका एकल आधार पर शुद्ध लाभ बढ़कर 763.77 करोड़ रुपये रहा, जो बीते वित्त वर्ष की समान अवधि में 545.13 करोड़ रुपये था।

यह भी पढ़ें: Hitachi Energy Q3 Result: तीसरी तिमाही का नेट प्रॉफिट कई गुना होकर 23 करोड़ रुपये पर

कंपनी ने बताया कि आलोच्य तिमाही में एकल आधार पर उसकी कुल आमदनी बढ़कर 1,914.86 करोड़ रुपये हो गई, जो बीते वित्त वर्ष की समान तिमाही में 1,680.30 करोड़ रुपये थी। चालू वित्त वर्ष की पहली तीन तिमाहियों के लिए एकल आधार पर कुल आमदनी बढ़कर 5,623.14 करोड़ रुपये रही, जो बीते वित्त वर्ष की समान तिमाही में 4,856.96 करोड़ रुपये थी।

निदेशक मंडल ने 23 जनवरी को अपनी बैठक में प्रति इक्विटी शेयर 1.30 रुपये का अंतरिम लाभांश घोषित किया है।

Advertisement
First Published - January 24, 2024 | 12:21 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement