facebookmetapixel
Advertisement
MCap: टॉप 6 कंपनियों का मार्केट कैप ₹3 लाख करोड़ घटा, TCS और Infosys सबसे ज्यादा प्रभावितEAM Jaishankar की दो टूक, विदेश और ऊर्जा नीति में भारत स्वतंत्रबांग्लादेश की राजनीति में नया अध्याय, तारिक रहमान सोमवार को लेंगे पीएम पद की शपथ; PM Modi को भी निमंत्रणManappuram Finance में बैन कैपिटल की बड़ी एंट्री, RBI से मिली हरी झंडीसट्टेबाजी पर शिकंजा! RBI ने बदले कर्ज के नियम, बाजार में हलचलCredit Card Tips: क्या सच में फ्री होती है No Cost EMI? शर्तें पढ़े बिना न करें खरीदारीअब विदेशों में छाएगी यूपी की व्हिस्की, योगी सरकार की नई एक्सपोर्ट नीति से खुलेंगे दरवाजेदिसंबर संकट के बाद इंडिगो की बड़ी उड़ान, 1000 से ज्यादा पायलटों की भर्ती का ऐलानरेरा पर सुप्रीम कोर्ट की सख्ती, रियल एस्टेट सेक्टर में बढ़ेगी जवाबदेहीनिफ्टी में आईटी सेक्टर की पकड़ कमजोर, 26 साल के निचले स्तर पर पहुंचा वेटेज

Hitachi Energy Q3 Result: तीसरी तिमाही का नेट प्रॉफिट कई गुना होकर 23 करोड़ रुपये पर

Advertisement

कंपनी ने बयान में कहा, “कंपनी का शुद्ध लाभ (कर पश्चात लाभ) 31 दिसंबर, 2023 को समाप्त तीसरी तिमाही में कई गुना होकर 23 करोड़ रुपये रहा।”

Last Updated- January 24, 2024 | 11:49 AM IST
Hitachi Energy's Q3 net profit rises to Rs 23 crore
Representative Image

हिताची एनर्जी इंडिया (Hitachi Energy India) का शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही (अक्टूबर-दिसंबर, 2023) में कई गुना होकर 23 करोड़ रुपये हो गया।

कंपनी ने बयान में कहा, “कंपनी का शुद्ध लाभ (कर पश्चात लाभ) 31 दिसंबर, 2023 को समाप्त तीसरी तिमाही में कई गुना होकर 23 करोड़ रुपये रहा।”

कंपनी का शुद्ध लाभ बीते वित्त वर्ष की समान तिमाही में 4.6 करोड़ रुपये था। हिताची एनर्जी इंडिया के प्रबंध निदेशक (एमडी) और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) एन वेणु ने बयान में कहा, “उभरते ऊर्जा परिदृश्य की जटिलताओं से निपटने में प्रौद्योगिकियां और बाजार नवाचार महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

यह भी पढ़ें: PM Suryoday Yojana: रूफटॉप सोलर पैनल्स लगाने के लिए REC Ltd देगी 1.20 लाख करोड़ तक का कर्ज, शेयरों में आई तेजी

इनसे विभिन्न क्षेत्रों में ऊर्जा परिवर्तन की गति में और तेजी आई है, जिससे हमें इस तिमाही में अपनी वृद्धि बनाए रखने में मदद मिली है।” कंपनी की आमदनी आलोच्य तिमाही में बढ़कर 1,276.4 करोड़ रुपये हो गई, जो बीते वित्त वर्ष की समान तिमाही में 1,041 करोड़ रुपये थी। कंपनी को समीक्षाधीन तिमाही में 1,235 करोड़ रुपये के ऑर्डर मिले, जबकि दिसंबर, 2022 तिमाही में 1,222.1 करोड़ रुपये के ऑर्डर मिले थे।

Advertisement
First Published - January 24, 2024 | 11:46 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement