facebookmetapixel
Advertisement
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर RSS ने दिया पहला बयान, कहा: घटना दुर्भाग्यपूर्ण, दोषियों को मिले कड़ी सजाEditorial: दिल्ली की नई EV नीति सही दिशा में, लेकिन अभी भी कई बड़े सुधार की जरूरतभारत को अपना AI मॉडल बनाने का जरूरत नहीं, मजबूत AI इकोसिस्टम पर दांव लगाना सही कदमहिमाचल में 2027 की चुनावी बिसात: खस्ताहाल खजाना और गुटबाजी के बीच सुक्खू सरकार की बढ़ी बेचैनीविदेशी निवेशकों से रुपये में लिया जाएगा रेगुलेटरी शुल्क, FPI और FVCI के लिए SEBI बदलने जा रहा है नियमकॉरपोरेट बॉन्ड बाजार में आई जबरदस्त रौनक, भारतीय कंपनियों ने एक ही दिन में जुटाए ₹15,960 करोड़Nifty IT इंडेक्स 30% टूटा, फिर भी पैसिव फंड्स का एयूएम 23% बढ़कर ₹5,800 करोड़ के पार‘विदेशी निवेशकों की बिकवाली के बीच घरेलू म्युचुअल फंड बने शेयर बाजार की ढाल’, SEBI का बड़ा दावाअल नीनो और महंगे ईंधन की दोहरी मार: होटलों की कमाई पर मंडराया संकट, पानी की कमी ने बढ़ाई मुश्किलेंईरान युद्ध के बीच IPO बाजार में म्युचुअल फंडों का जलवा, कई सालों के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंची हिस्सेदारी

सेल फोन की बैटरी खत्म.. नो टेंशन

Advertisement
Last Updated- December 10, 2022 | 1:45 AM IST

लंबे समय के लिए बिजली की कटौती का रोना और पुराना चार्जर खराब होने पर नया मोबाइल चार्जर खरीदने जैसी बातें अब जल्द ही गए-गुजरे जमाने की बातें हो जाएंगी।
इसके लिए हाइब्रिड बैटरी बनाने वाली इजरायली कंपनी टेक्टियम एक ऐसा मोबाइल फोन बना रही है जिसे आम पेंसिल सेल से भी चार्ज किया जा सकता है। 

कंपनी के निदेशक (टेक्निकल मार्केटिंग) डेनियल ब्रिटिंग ने बताया, ‘यह तकनीक भारत जैसे विकासशील देशों के ग्रामीण इलाकों के लिए ही नहीं बल्कि दक्षिण अफ्रीका के उन इलाकों के लिए भी फायदेमंद होगी, जहां बिजली की समस्या काफी अधिक है।’
कंपनी इन कम कीमत वाले मोबाइल फोन को बेचने के लिए कई बड़ी मोबाइल कंपनियों से बातचीत भी शुरू कर दी है। ब्रिटिंग ने बताया, ‘यह फोन उन बाजारों के लिए है जहां फोन खरीदने की पहला पैमाना उसकी कीमत होती है।
टेक्टियम टीईसी 110 एचआईसी में महंगी लीथियम आयन बैटरियों के बजाय इस्तेमाल के बाद आसानी से समाप्त हो जाने वाली बैटरियां होंगी। बिजली की समस्या झेल रहे भारत जैसे देशों के लिए यह फोन बिल्कुल उपयुक्त रहेगा क्योंकि इसे रिचार्ज करना काफी आसान है।’
इन फोन में लीथियम आयन बैटरियों का इस्तेमाल नहीं होगा, तो उन बैटरियों को सहायता देने वाले उपकरणों का भी इस्तेमाल नहीं होगा। जिससे इस फोन की कीमत और भी कम होने की संभावना है।
कंपनी फिलिप्स के साथ मिलकर एक फोन लॉन्च कर चुकी है। इस फोन में लीथियम बैटरी के साथ ही बैक अप के लिए एक एएए बैटरी भी होती है। यानी जब  लीथियम बैटरी को रिचार्ज किया जाता है, तो एएए बैटरी भी रिचार्ज हो जाती है (अगर रिचार्जेबल है तो।) यह बैकअप बैटरी लगभग 2.5 घंटे का टॉकटाइम देती है।
ब्रिटिंग ने बताया, ‘हम मोबाइल बनाने वाली कई कंपनियों के साथ इस बारे में बात कर रहे हैं। उम्मीद है कि अगले साल तक यह फोन बाजार में आ जाएगा।’
आम पेंसिल सेल करेगा सेल फोन में बैटरी का काम

इजरायली बैटरी कंपनी ने शुरू की कवायद

कई नामी सेल फोन कंपनियों से चल रही है बात

अगले साल बाजार में हो सकता है आगाज

Advertisement
First Published - February 20, 2009 | 12:13 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement