facebookmetapixel
Advertisement
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर RSS ने दिया पहला बयान, कहा: घटना दुर्भाग्यपूर्ण, दोषियों को मिले कड़ी सजाEditorial: दिल्ली की नई EV नीति सही दिशा में, लेकिन अभी भी कई बड़े सुधार की जरूरतभारत को अपना AI मॉडल बनाने का जरूरत नहीं, मजबूत AI इकोसिस्टम पर दांव लगाना सही कदमहिमाचल में 2027 की चुनावी बिसात: खस्ताहाल खजाना और गुटबाजी के बीच सुक्खू सरकार की बढ़ी बेचैनीविदेशी निवेशकों से रुपये में लिया जाएगा रेगुलेटरी शुल्क, FPI और FVCI के लिए SEBI बदलने जा रहा है नियमकॉरपोरेट बॉन्ड बाजार में आई जबरदस्त रौनक, भारतीय कंपनियों ने एक ही दिन में जुटाए ₹15,960 करोड़Nifty IT इंडेक्स 30% टूटा, फिर भी पैसिव फंड्स का एयूएम 23% बढ़कर ₹5,800 करोड़ के पार‘विदेशी निवेशकों की बिकवाली के बीच घरेलू म्युचुअल फंड बने शेयर बाजार की ढाल’, SEBI का बड़ा दावाअल नीनो और महंगे ईंधन की दोहरी मार: होटलों की कमाई पर मंडराया संकट, पानी की कमी ने बढ़ाई मुश्किलेंईरान युद्ध के बीच IPO बाजार में म्युचुअल फंडों का जलवा, कई सालों के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंची हिस्सेदारी

खरीदार तैयार, पर 51 फीसदी का है जंजाल

Advertisement
Last Updated- December 10, 2022 | 1:52 AM IST

अगर कोई कंपनी, संकटग्रस्त सूचना प्रौद्योगिकी कंपनी सत्यम कंप्यूटर सर्विसेज को हासिल करना चाहती है तो उसकी अंटी में कम से कम 4,000 से 5,000 करोड़ रुपये तो होने ही चाहिए।
दूसरी ओर एक कंपनी तो सत्यम में 51 फीसदी से कम हिस्सेदारी खरीदने को ही तैयार नहीं है। कंपनी कानून बोर्ड (सीएलबी) द्वारा सत्यम को बेचने के लिए हरी झंडी दिखाने के बाद, इसको बेचने की हलचल तेजी से बढ़ गई है।
हालांकि, बोर्ड के निर्देशानुसार कंपनी को खुली बोली प्रक्रिया के तहत ही बेचा जा सकता है और इस प्रक्रिया पर नजर रखने के लिए उच्चतम न्यायालय के किसी अवकाश प्राप्त न्यायाधीश की मौजूदगी अनिवार्य होगी। इस मामले में सत्यम का बोर्ड अगले हफ्ते कोई अंतिम फैसला करेगा। सीएलबी के इस फैसले पर कंपनी मामलों के मंत्रालय में भी सहमति है।
अब बात यहां पर अटकी हुई है कि बोर्ड कंपनी की 26 फीसदी हिस्सेदारी बेचे या फिर 51 फीसदी। अगर बोर्ड 51 फीसदी हिस्सेदारी बेचने का फैसला करता है तो उसे लगभग 69.7 लाख शेयर जारी करने होंगे और 50 रुपये प्रति शेयर की औसत कीमत से कंपनी के खाते में तकरीबन 3,500 करोड़ रुपये आएंगे।
इसी तरह अगर कंपनी 26 फीसदी हिस्सेदारी बेचती है तो उसे लगभग 23.5 लाख शेयर जारी करने होंगे जिससे 50 रुपये प्रति शेयर की कीमत के हिसाब से कंपनी की झोली में तकरीबन 1,200 करोड़ रुपये आएंगे। कंपनी से जुड़े एक सूत्र के मुताबिक इस कंपनी के लिए फिलहाल 1,200 करोड़ रुपये की रकम नाकाफी होगी।
स्पाइस समूह के चेयरमैन बी के मोदी पहले ही सत्यम में 51 फीसदी हिस्सेदारी खरीदने की इच्छा जाहिर कर चुके हैं।

Advertisement
First Published - February 21, 2009 | 12:01 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement