facebookmetapixel
Advertisement
SME IPO में करने जा हैं निवेश? सिर्फ GMP देखकर न फंसें, नुकसान से बचने के लिए इन फैक्टर्स का भी रखें ध्यानग्रीन यूरिया को प्रतिस्पर्धी बनाने की तैयारी, लागत का अंतर दूर करने के लिए सब्सिडी देगी सरकारराज्यों के पूंजीगत व्यय में आई सुस्ती, 20 राज्य ने दो महीने में खर्च किया बजट का सिर्फ 5.86% हिस्साCredit Card Market: नए कार्ड जारी करने में SBI Card रहा नंबर-1, मई में जोड़े रिकॉर्ड 1.81 लाख ग्राहकरिकॉर्ड स्तर पर पहुंची गेहूं की सरकारी खरीद, 357 लाख टन के पार पहुंचा आंकड़ा; पंजाब-एमपी अव्वलकोयले से गैस बनाने के लिए ₹37,500 करोड़ की मेगा योजना शुरू, केंद्र सरकार ने जारी की अधिसूचनाFoxconn ने भारतीय इकाई में बढ़ाई हिस्सेदारी, कंपनी ने खरीदे ₹35 करोड़ से ज्यादा के शेयरस्टैनफोर्ड ड्रॉपआउट्स ने किया कमाल! Zepto के ऑटोमेटेड वेयरहाउस कैसे बदल रहे हैं क्विक-कॉमर्स का भविष्यरफ्तार में ऑटो सेक्टर: मई में वाणिज्यिक वाहनों की थोक बिक्री 13.5% बढ़ी, GST कटौती का दिख रहा असरनकली ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन का शक! सरकार ने बंद कराईं जैक्सन लैबोरेटरीज की दो राज्यों में विनिर्माण इकाइयां

ब्लैकस्टोन सीएमएस कंप्यूटर्स में खरीदेगी अधिक हिस्सेदारी

Advertisement
Last Updated- December 08, 2022 | 5:48 AM IST

निजी इक्विटी कंपनी ब्लैकस्टोर की योजना मुंबई की सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) फर्म सीएमएस कंप्यूटर्स में अधिक हिस्सेदारी खरीदने की है।


माना जा रहा है कि हिस्सेदारी की बिक्री के बाद सीएमएस कंप्यूटर्स दो अलग-अलग कंपनियों में बंट जाए। इस मामले से जुड़े एक सूत्र का कहना है, ‘ब्लैकस्टोन सीएमएस के आईटी और बुनियादी ढांचा प्रबंधन सेवाओं के कारोबार में निवेश कर रही है। सीएमएस के दूसरे कारोबार जैसे शिक्षा, सुरक्षा, ट्रैफिक प्रबंधन और अन्य दूसरी कंपनी में शामिल हो जाएंगे।’

सीएमएस कंप्यूटर्स को आईबीएम के तीन पूर्व कर्मियों- आर डी ग्रोवर, एस रामादुरै और वी प्रसाद ने शुरू किया था। 1976 में बनी इस सेवाएं मुहैया कराने वाली कंपनी का मूल्यांकन लगभग 400 करोड़ रुपये आंका जा रहा है। सूत्रों का कहना है कि कंपनी की योजना इस हिस्सेदारी की बिक्री के साथ इस रकम के बराबर राशि उगाहना है।

गौरतलब है कि कंपनी के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक और कंपनी के प्रमोटर आर डी ग्रोवर भी कंपनी में अपनी हिस्सेदारी बेच रहे हैं। जब प्रसाद से संपर्क किया गया तो उन्होंने कहा, ‘अभी इस समय में कुछ भी नहीं कह सकता।’

सीएमएस कंप्यूटर्स में मौजूदा समय में 8,000 से भी अधिक कर्मचारी काम करते हैं और उसके चार क्षेत्रीय केंद्रों के साथ 20 शाखा कार्यालय भी हैं। इसके अलावा कंपनी के तीन अनुसंधान एवं विकास केंद्र, तीन सॉफ्टवेयर विकास केंद्र हैं। 

इससे पहले पिछले साल कंपनी ने बिजनेस प्रोसेस आउटसोर्सिंग फर्म इंटलनेट ग्लोबल सर्विसेज में 80 फीसद हिस्सेदारी खरीदी थी। यिह आईटी क्षेत्र में सबसे बड़े अधिग्रहणों में शामिल है।

Advertisement
First Published - November 28, 2008 | 12:13 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement