facebookmetapixel
Advertisement
विशाखापट्टनम स्टील प्लांट में खौफनाक ब्लास्ट, 1600 डिग्री पिघले स्टील की चपेट में आने से 8 मजदूरों की मौतRBI Data: जनवरी-मार्च तिमाही में भारत का करंट अकाउंट सरप्लस $7.1 अरब रहा, लेकिन सालाना घाटा बढ़ाPF का पूरा 100% पैसा कब निकाल सकते हैं? जानिए EPFO के 4 सबसे खास और जरूरी नियमरिटायरमेंट के बाद मिलने वाले लीव एनकैशमेंट पर कितनी टैक्स छूट मिलेगी? जानें इसको लेकर क्या हैं नियमAI की अगली लड़ाई रोबोट्स में, दुनिया के 85% Humanoid Robots बना रहा चीनITR Filing 2026: शेयर, म्युचुअल फंड और प्रॉपर्टी से हुई कमाई पर कैसे भरें टैक्स, जानें आसान तरीकाऔद्योगिक और वेयरहाउसिंग रियल एस्टेट बूम, पहली तिमाही में मांग 13 फीसदी बढ़ीITR Filing 2026: पेंशन और फैमिली पेंशन में कन्फ्यूजन? ITR भरते समय ये गलती पड़ सकती है भारीखाड़ी संकट बढ़ा तो बढ़ेंगी मुश्किलें, भारत के पास 76-80 दिनों का तेल भंडार: हरदीप सिंह पुरीबदल रही निवेश की आदतें, अब बाजार में घरेलू बचत का बड़ा हिस्सा

ब्लैक बॉक्स भारत में डेटा केंद्र की स्थापना करेगी

Advertisement

रेटिंग कंपनी इक्रा के अनुसार, भारत में डेटा केंद्र कारोबार पर 1.5 लाख करोड़ रुपये निवेश होने की उम्मीद है।

Last Updated- October 01, 2023 | 10:15 PM IST
data center

एस्सार समूह की अमेरिकी सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) समाधान कंपनी ब्लैक बॉक्स अपने अमेरिकी ग्राहकों की बढ़ती मांग के कारण भारत में डेटा केंद्र की स्थापना करेगी। ब्लैक बॉक्स कॉर्पोरेशन के मुख्य कार्याधिकारी संजीव वर्मा ने कहा कि कंपनी भारत में अपनी उपस्थिति बढ़ाने के लिए केंद्र सरकार की डिजिटल इंडिया पहल का लाभ उठाना चाहती है।

इसके साथ ही समूह एलऐंडटी, अदाणी और रिलायंस इंडस्ट्रीज (आरआईएल) जैसी भारतीय कंपनियों के साथ जुड़ गया है, जो डेटा केंद्रों में निवेश कर रही है। आरआईएल ने जुलाई में ऐलान किया था कि वह ब्रुकफील्ड के साथ डेटा केंद्र संयुक्त उद्यम में 12.2 करोड़ डॉलर का निवेश कर रही है। कई निजी कंपनियों ने भी डेटा केंद्र में निवेश किया है। रेटिंग कंपनी इक्रा के अनुसार, भारत में डेटा केंद्र कारोबार पर 1.5 लाख करोड़ रुपये निवेश होने की उम्मीद है।

वर्मा ने कहा, ‘अन्य प्रौद्योगिकी कंपनियों की तरह ही अमेरिका हमारे लिए भी बड़ा बाजार है। हम राजस्व और मुनाफा के मामले में अमेरिका में लगातार वृद्धि और निवेश करना जारी रखेंगे और मजबूत बैकलॉग और पाइपलाइन के बल पर दोहरे अंक में वृद्धि हासिल करने की उम्मीद कर रहे हैं।

भारत में, हम निवेश करने के संभावित अवसरों का मूल्यांकन करना जारी रखेंगे। भारत सरकार की वर्तमान डिजिटल पहल और डेटा केंद्रों की उच्च मांग कुछ ऐसी चीजें हैं जिनका हम मूल्यांकन करना चाहेंगे क्योंकि हम अपने हाइपर स्केल ग्राहकों के साथ काम करने के लिए विशेषज्ञता वाली कुछ कंपनियों में से हैं।’

ब्लैक बॉक्स प्रौद्योगिकी और खुदरा क्षेत्र में एस्सार के प्रमुख कारोबार में से एक है और हाल ही में इसने अपने वैश्विक ग्राहकों की जरूरतों को पूरा करने के लिए बेंगलूरु में एक उत्कृष्टता केंद्र स्थापित किया है।

Advertisement
First Published - October 1, 2023 | 10:15 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement