facebookmetapixel
Advertisement
निवेशकों ने एक महीने में गोल्ड में डाल दिए 24 हजार करोड़ रुपयेरूरल डिमांड के दम पर जनवरी में कारों की बिक्री 7% बढ़ी, ह्यूंदै बनी नंबर- 2 कार मैन्युफैक्चरर: FADAGold, Silver Price Today: एमसीएक्स पर सोना ₹2,065 की गिरावट के साथ खुला, चांदी भी फिसली₹929 का शेयर उड़ेगा ₹1,880 तक? इस IT Stock पर ब्रोकरेज ने लगाया बड़ा दांवकार से लेकर बाइक तक बंपर बिक्री, जानें मोतीलाल ओसवाल ने किस Auto Stock पर दी BUY की सलाहFractal Analytics vs Aye Finance IPO: किसमें कमाई का मौका, किसमें छुपा है बड़ा खतरा?Stocks to Watch Today: Titan, BSE, Aurobindo समेत ये शेयर रहेंगे फोकस मेंStock Market Today: ओपन होते ही बाजार में रफ्तार, सेंसेक्स 144 अंक बढ़त के साथ खुला, निफ्टी 25,900 के पारलोक सभा अध्यक्ष के खिलाफ प्रस्ताव लाने की तैयारी में विपक्ष, राहुल गांधी की मांग पर अड़ी विपक्षी पार्टियां16वें वित्त आयोग की नई अंतरण व्यवस्था: राज्यों के लिए फायदे-नुकसान और उठते सवाल

Bharti Airtel Q1 results: नेट प्रॉफिट 1,612 करोड़ रुपये पर लगभग स्थिर, ARPU 17 रुपये बढ़कर 200 पर

Advertisement

Q1FY24 के लिए Airtel का भारत का रेवेन्यू सालाना आधार पर 13.1 फीसदी की वृद्धि के साथ 26,375 करोड़ रुपये रहा।

Last Updated- August 03, 2023 | 6:47 PM IST
Bharti Airtel

टेलीकॉम सेक्टर की दिग्गज कंपनी भारती एयरटेल (Bharti Airtel) ने गुरुवार को जून तिमाही के नतीजे जारी कर दिए। कंपनी ने 30 जून 2023 को समाप्त पहली तिमाही में 1,612 करोड़ रुपये का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट कमाया। कंपनी का नेट प्रॉफिट लगभग स्थिर रहा। एक साल पहले की समान अवधि में कंपनी का नेट प्रॉफिट 1,607 करोड़ रुपये था। 31 मार्च को समाप्त पिछली तिमाही की तुलना में मुनाफा 3,005.6 करोड़ रुपये से करीब आधा रह गया।

Q1FY24 के लिए कंसोलिडेटेड रेवेन्यू सालाना आधार पर 14.1 फीसदी बढ़कर 37,440 करोड़ रुपये रहा। पहली तिमाही में कंसोलिडेटेड मोबाइल डेटा ट्रैफिक सालाना आधार पर 22.7 फीसदी की वृद्धि के साथ 15,078 पेटा बाइट्स (PBs) पर पहुंच गया।

एयरटेल की कंसोलिडेटेड नेट आय (अपवाद वाली वस्तुओं को छोड़ने के बाद) 1,612 करोड़ रुपये थी, जो सलाना आधार पर 0.3 फीसदी की मामूली वृद्धि थी।

Q1FY24 के लिए एयरटेल का भारत का रेवेन्यू सालाना आधार पर 13.1 फीसदी की वृद्धि के साथ 26,375 करोड़ रुपये रहा। वर्ष के दौरान बेहतर प्राप्ति के साथ-साथ मजबूत 4G ग्राहक वृद्धि के कारण मोबाइल रेवेन्यू में सालाना आधार पर 12.4 फीसदी की वृद्धि हुई।

पहली तिमाही में एयरटेल का औसत राजस्व प्रति उपयोगकर्ता (ARPU) Q1FY23 में 183 रुपये की तुलना में 200 रुपये रहा।

Also read: Adani Enterprises Q1 Results: अदाणी एंटरप्राइजेज का मुनाफा 44 प्रतिशत उछला, स्टॉक भी चमका

पहली तिमाही के दौरान कंपनी का एबिटा (कामकाजी मुनाफा) 19,746 करोड़ रुपये रहा, जबकि एबिटा मार्जिन बढ़कर 52.7 फीसदी तक पहुंच गया। पिछले साल की समाना अवधि की तुलना में यह 212 आधार अंकों का सुधार था।

भारती एयरटेल के MD गिपाल विट्टल ने कहा, ‘हमारे कंसोलिडेटेड रेवेन्यू में क्रमिक रूप से 4 फीसदी की वृद्धि हुई और एबिटा मार्जिन 52.7 फीसदी तक बढ़ गया, जो हमारी रणनीति की सादगी और कार्यान्वयन को रेखांकित करता है। गुणवत्ता वाले ग्राहकों को जीतने और प्रीमियमीकरण को बढ़ाने पर हमारे ध्यान ने हमें 56 लाख नए 4G ग्राहकों को जोड़ने में मदद की है। किसी भी एक तिमाही में पोस्टपेड ग्राहकों को जोड़ने की यह अब तक की सबसे अधिक संख्या है।

Advertisement
First Published - August 3, 2023 | 6:37 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement