facebookmetapixel
Advertisement
दिल्ली-NCR में आज से बदलेगा मौसम, IMD ने यूपी-बिहार समेत कई राज्यों में जारी किया भारी बारिश का अलर्टपहली बार खरीदने जा रहे हैं अपना घर? कर्ज के जाल से बचने के लिए गांठ बांध लें ये ‘स्मार्ट मनी टिप्स’दो सैनिकों की मौत के बाद अमेरिका ने ईरान पर किया बड़ा हमला, खाड़ी में फिर बढ़ा महायुद्ध का खतराPNB Q1 Results: मुनाफे में तीन गुना से ज्यादा का बंपर उछाल, आंकड़ा ₹5,253 करोड़ के पारICICI Bank Q1 Results: मुनाफे में 13.9% का तगड़ा उछाल, ₹15,440 करोड़ पर पहुंचा नेट प्रॉफिटYes Bank Q1 Results: मुनाफे में 33.7% का बंपर उछाल, ₹1,071 करोड़ के पार पहुंचा नेट प्रॉफिटHDFC Bank Q1 Results: मुनाफा 5% की बढ़त के साथ ₹19,060 करोड़ के पार, NII में 6.7 फीसदी की तेजीAxis Bank Q1 Results: मुनाफा 22% बढ़कर ₹7,632 करोड़ के पार, NII में 8.6 फीसदी की बढ़ोतरीप्राइवेट रॉकेट ‘विक्रम-1’ की उड़ान के साथ अंतरिक्ष में बड़ी कामयाबी हासिल, क्या भारत बनेगा दुनिया का नया स्पेस हब?Stock Split: शेयर बाजार में कमाई का मौका! अगले हफ्ते इन 3 कंपनियों के एक शेयर के बदले मिलेंगे कई शेयर

B20 डिजिटल टास्क फोर्स ने MSME के लिए आसान वित्त, साइबर सिक्योरिटी नॉर्म के सामंजस्य की सिफारिश की

Advertisement

डिजिटल बदलाव पर कार्यबल ने प्रौद्योगिकी पारिस्थितिकी तंत्र में विश्वास बनाने के लिए साइबर सुरक्षा मानदंडों को सुसंगत बनाने का आह्वान किया है।

Last Updated- August 25, 2023 | 1:17 PM IST
MSMEs

सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (MSME) को उनके डिजिटल बदलाव को सुविधाजनक बनाने और जी20 देशों में साइबर सुरक्षा ढांचे को सुसंगत बनाने के लिए आसानी से कोष प्रदान किया जाना चाहिए। बी20 समूह के तहत एक कार्यबल ने शुक्रवार को इसकी सिफारिश की।

डिजिटल परिवर्तन पर बी20 इंडिया कार्यबल के सह-अध्यक्ष राजेश गोपीनाथन ने कहा कि कार्यबल की सभी सिफारिशें उपयुक्त नीति उपायों के जरिए सरकारों तथा उद्योगों के बीच सहयोगात्मक कार्य के सामान्य विषय के तहत तैयार की गई हैं।

यह भी पढ़ें : B20 Summit India 2023: ‘गुरुग्राम की कई टेक्नोलॉजी कंपनियां लंदन में खुद को स्थापित करने को इच्छुक’

गोपीनाथन ने कहा, ‘‘ मुख्य सिफारिश (उद्यम बदलाव पर) यह है कि हम एमएसएमई क्षेत्र को टिकाऊ तथा आसानी से सुलभ वित्त उपलब्ध कराएं ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि वे अपनी वृद्धि के लिए डिजिटल बदलाव में निवेश करने में सक्षम हों। साथ ही यह सुनिश्चित करने के लिए विश्व स्तर पर मान्यता प्राप्त तथा क्षेत्र विशिष्ट सक्षम फाउंडेशन मंच तैयार करेगा…’’ बिजनेस 20 (B20) वैश्विक कारोबारी समुदाय के लिए जी20 का आधिकारिक चर्चा मंच है।

डिजिटल बदलाव पर कार्यबल ने प्रौद्योगिकी पारिस्थितिकी तंत्र में विश्वास बनाने के लिए साइबर सुरक्षा मानदंडों को सुसंगत बनाने का आह्वान किया है। कार्यबल ने एक वैश्विक न्यूनतम मानक विकसित करके डिजिटल साक्षरता के माध्यम से समावेशिता को बढ़ावा देने की सिफारिश भी की, जो अंतरराष्ट्रीय कौशल सुवाह्यता की अनुमति देगा।

यह भी पढ़ें : भारत की विकास यात्रा तय करेगी दुनिया का भविष्य, B20 समिट में बोले N Chandrasekaran

Advertisement
First Published - August 25, 2023 | 1:17 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement