facebookmetapixel
Advertisement
Page Industries पर ब्रोकरेज बुलिश, प्रीमियम प्रोडक्ट्स और बढ़ती मांग से ग्रोथ तेज; टारगेट प्राइस ₹48,000 तक₹1 लाख करोड़ क्लब हुआ बड़ा: 2026 में 10 नई कंपनियों की एंट्री, 6 हुईं बाहरVivo-Dixon JV को हरी झंडी, डिक्सन के कारोबार में ₹30,000 करोड़ जुड़ने की उम्मीद; ब्रोकरेज बुलिशNFO का क्रेज हुआ ठंडा! 6 साल के निचले स्तर पर पहुंची नई फंड स्कीमों की कमाईHDFC Bank में 9 साल बाद कर्मचारियों की संख्या घटी, AI और टेक्नोलॉजी पर बढ़ा फोकसDatia Bypoll: अचानक सुर्खियों में क्यों आया दतिया उपचुनाव! डैमेज कंट्रोल में जुटी पार्टी भाजपाUS-Iran Conflict: ट्रंप का दावा- कमर्शियल जहाजों के लिए खुला है होर्मुज स्ट्रेट, ईरान पर अमेरिका के नए हवाई हमलेGold-Silver Outlook: सोना-चांदी में गिरावट जारी, अगले हफ्ते कैसी रहेगी चाल? एक्सपर्ट्स ने दी रायडेटा सेंटर, क्लाउड और फाइनेंशियल सर्विसेज होंगे Airtel के अगले ग्रोथ इंजन, 10 साल में ₹3.3 लाख करोड़ का निवेशUpcoming NFO: पैसा रखिए तैयार! अगले हफ्ते खुलेंगे 4 नए फंड, जानें किस स्कीम में क्या है खास?

अरबिंदो फार्मा, सन फार्मा, ल्यूपिन की अमेरिका में बढ़ी चुनौती

Advertisement
Last Updated- December 15, 2022 | 1:01 PM IST

अमेरिका में अरबिंदो फार्मा, सन फार्मा और ल्यूपिन सहित 26 दवा कंपनियों के खिलाफ विभिन्न राज्यों में मैरीलैंड अटॉर्नी जनरल द्वारा मुकदमा दायर किया गया है। इन कंपनियों पर षडयंत्र के जरिये कृत्रिम रूप से दवा की कीमतों को बढ़ाने, प्रतिस्पर्धा घटाने और अमेरिका में बिकने वाली जेनेरिक दवाओं के व्यापार में अनुचित तौर पर बाधा डालने का आरोप है।
अटॉर्नी जनरल ब्रायन ई फ्रॉश ने बुधवार को जारी बयान में कहा कि कनेक्टिीकट जिले में अमेरिका की जिला अदालत में दयर में नई शिकायत में 80 ट्रॉपिकल जेनेरिक दवाओं का उल्लेख है। अमेरिका में इनकी बिक्री अरबों डॉलर में है। इस शिकायत में 26 कंपनियों तथा 10 व्यक्तिगत लोगों का नाम शामिल है। इस मुकदमे में क्षतिपूर्ति और जुर्माने की मांग करते हुए अदालत से जेनेरिक दवा बाजार में प्रतिस्पर्धा बहाल करने के लिए कार्रवाई की अपील की है। मैरीलैंड के अलावा अमेरिका के अन्य राज्यों के अटॉर्नी जनरल भी इस मुकदमे से जुड़ गए हैं।
फ्रॉश ने कहा कि इस शिकायत से पता चलता है कि उद्योग के कार्यकारियों और सेल्स से जुड़े लोगों का जाल है जो सामाजिक अवसरों और व्यापार मेलों आदि में मिलकर गैरकानूनी करार के लिए बातचीत करता है। उन्होंने कहा कि इस तरह की कीमत तय करने की सांठगाठ से मरीजों को नुकसान होता है और स्वास्थ्य बीमा कंपनियों को अनावश्यक स्वास्थ्य सेवाओं पर अरबों डॉलर खर्च करने पड़ते हैं। मौजूदा जारी जांच में यह तीसरी शिकायत दर्ज की गई है।

Advertisement
First Published - June 12, 2020 | 12:36 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement