facebookmetapixel
Advertisement
ज्यादा खर्च हो गया? घबराने की जरूरत नहीं, इन आसान तरीकों से फिर पटरी पर लाएं अपनी आर्थिक स्थितिदेश में डॉलर की बंपर आवक! RBI की स्वैप स्कीम से आए $7.28 करोड़, जानें बैंकों पर क्या होगा असरनौकरी छोड़ने के बाद भी EPF खाते पर मिलेगा ब्याज? समझें उम्र व रिटायरमेंट से जुड़ा EPFO का पूरा नियमबिना कमाई वाले छात्रों को भी मिलेगा ₹25 लाख का लाइफ कवर, स्टूडेंट्स के लिए लॉन्च हुआ खास टर्म प्लानशेयरधारकों की बल्ले-बल्ले! 1 शेयर पर 1 फ्री बोनस शेयर दे रही यह कंपनी; 24 अगस्त तय हुई रिकॉर्ड डेटअगले हफ्ते 50 से अधिक कंपनियां निवेशकों को बांटेंगी मुनाफा, एक शेयर पर ₹60 तक कमाने का मौकामानसून में बाढ़ और भूस्खलन से मकान को हुआ नुकसान? समझें होम इंश्योरेंस कैसे बचाएगा आपका पैसाक्या UPI पर नहीं लगेगा कोई भी एक्स्ट्रा चार्ज? 2017 के कड़े नियम को ढाल बनाने की तैयारी में जुटा RBIदिल्ली में बदला मौसम, बारिश ने दी गर्मी से राहत; कई राज्यों में भारी बौछार का अलर्टविकसित भारत के लिए युवाओं को कौशल और डिजिटल ट्रेनिंग देने पर जोर

Vodafone Idea पर एक और संकट, Vi के 22.83 करोड़ ग्राहकों पर पड़ेगा असर

Advertisement

अगर देश की सबसे बड़ी मोबाइल-फोन टावर कंपनी वोडाफोन-आइडिया (Vi) को अपनी सेवाएं रोक देती है तो इसका सीधा असर Vi के 22.83 करोड़ ग्राहकों पड़ सकता है।

Last Updated- October 05, 2023 | 12:45 PM IST
Vodafone-idea share price

टेलीकॉम कंपनी Vodafone Idea को लेकर बड़ी है। मोबाइल नेटवर्क कंपनी के ग्राहकों और शेयरहोल्डर्स के लिए ये एक बड़ी खबर हो सकती है। Indus Tower ने टेलीकॉम रेगुलेटर TRAI को एक लेटर लिखा है, इस लेटर में वोडाफोन-आइडिया की कुछ सेवाएं बंद करने की बात कही गई है।

TRAI को लिखे लेटर में इंडस टॉवर ने कहा है कि कंपनी के बकाये पेमेंट के चलते उसे Vodafone Idea (Vi) की कुछ सेवाएं रोकनी पड़ सकती हैं। इसी के साथ लेटर में ये भी कहा गया है कि अगर जल्द ही Vi बकाया नहीं चुकाती है तो उसके लिए इंडस टॉवर कानूनी रास्ते पर जाने का भी विचार कर रही है।

बकाया चुकाने में देरी

कंपनी ने कहा है कि Vi लगातार बकाया चुकाने में देरी कर रही है। जिसकी वजह से कंपनी के कैश फ्लो पर असर पड़ा रहा है। इसी कारण से कंपनी को वित्तीय और ऑपरेशनल चुनौतियों का भी सामना करना पड़ रहा है।

ये भी पढ़ें- Vodafone Idea अगले महीने तक करीब 2,400 करोड़ रुपये का बकाया चुकाएगी

अब ऐसे में आशंका है कि अगर देश की सबसे बड़ी मोबाइल-फोन टावर कंपनी वोडाफोन-आइडिया (Vi) को अपनी सेवाएं रोक देती है तो इसका सीधा असर Vi के 22.83 करोड़ ग्राहकों पड़ सकता है।

गिरे शेयर
बता दें, संकट से गुजर रही वोडाफोन आइडिया के मार्केट शेयर में भी लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। इस खबर के बाद गुरुवार को Vodafone Idea के शेयर में करीब 1फीसदी की गिरावट देखने को मिली।

ये भी पढ़ें- Vodafone Idea पर 2.09 लाख करोड़ रुपये का कर्ज, लोन चुकाने के लिए मांगा समय

बता दें. Indus Tower की मेन क्लाइंट Vodafone Idea ही है। Indus Tower ने TRAI को बताया कि Vi का 30 सितंबर 2023 तक ब्याज समेत 7,864.5 करोड़ रुपए बकाया है।

Advertisement
First Published - October 5, 2023 | 12:45 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement