ई-कॉमर्स दिग्गज एमेजॉन की डिजिटल पेमेंट इकाई एमेजॉन पे और मेकमाईट्रिप लिमिटेड की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक मेकमाीट्रिप इंडिया ने एमेजॉन डॉट कॉम पर पर्यटन सेवा की पेशकश के लिए लंबी अवधि की साझेदारी की घोषणा की है। इस साझेदारी से एमेजॉन पे को अपने ग्राहकों को मेकमाईट्रिप की पर्यटन सेवा पेशकश सामने रखने में मदद मिलेगी।
एमेजॉन पे इंडिया के सीईओ व उपाध्यक्ष महेंद्र नेरूकर ने कहा, मेकमाईट्रिप संग हमारी साझेदारी सेलाखों ग्राहकों को फायदा मिलेगा। इससे उन्हें देश भर में बेहतर पेशकश व सेवाएं चुनने का मौका मिलेगा और इसमें वे एमेजॉन पे का इस्तेमाल आसानी से कर पाएंगे। इस साझेदारी से मेकमाईट्रिप अपना वितरण एमेजॉन पे के जरिए ज्यादा ग्राहकों तक करने में सक्षम होगी, खास तौर से छोटे शहरों में और इससे देश भर में पर्यटन सेवा की ऑनलाइन बुकिंग भी रफ्तार पकड़ेगी। मेकमाईट्पिर के ग्रुप सीईओ राजेश मैगो ने कहा, हम एमेजॉन संग साझेदारी से उत्साहित हैंं। यह ऐसी कंपनी है जिसने लोगों की ऑनलाइन खरीद में दुनिया भर में क्रांति ला दी है। महामारी के कारण डिजिटल की ओर तेजी से बढऩे और इस साझेदारी के कारण हम ट्रैवल बुकिंग नए ग्राहकों के लिए काफी सुविधाजनक रहने की उम्मीद कर रहे हैं।