facebookmetapixel
Advertisement
अगर युद्ध एक महीने और जारी रहा तो दुनिया में खाद्य संकट संभव: मैट सिम्पसनहोर्मुज स्ट्रेट खुला लेकिन समुद्री बीमा प्रीमियम महंगा, शिपिंग लागत और जोखिम बढ़ेपश्चिम एशिया युद्ध का भारत पर गहरा असर, रियल्टी और बैंकिंग सेक्टर सबसे ज्यादा दबाव मेंगर्मी का सीजन शुरू: ट्रैवल और होटल कंपनियों के ऑफर की बाढ़, यात्रियों को मिल रही भारी छूटबाजार में उतार-चढ़ाव से बदला फंडरेजिंग ट्रेंड, राइट्स इश्यू रिकॉर्ड स्तर पर, QIP में भारी गिरावटपश्चिम एशिया संकट: MSME को कर्ज भुगतान में राहत पर विचार, RBI से मॉरेटोरियम की मांग तेजRCB की बिक्री से शेयरहोल्डर्स की बल्ले-बल्ले! USL दे सकती है ₹196 तक का स्पेशल डिविडेंडतेल में बढ़त से शेयर और बॉन्ड में गिरावट; ईरान का अमेरिका के साथ बातचीत से इनकारगोल्डमैन सैक्स ने देसी शेयरों को किया डाउनग्रेड, निफ्टी का टारगेट भी घटायाकिधर जाएगा निफ्टीः 19,900 या 27,500; तेल और भू-राजनीति तनाव से तय होगा रुख

Adani Power Q3 Results: तीसरी तिमाही में कंपनी को 12% का मुनाफा, QIP के जरिए 5000 करोड़ जुटाने को भी मंजूरी

Advertisement

अदाणी पावर के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने योग्य संस्थागत प्लेसमेंट (QIP) के जरिए 5,000 करोड़ रुपये तक पैसे जुटाने की मंजूरी दे दी है।

Last Updated- January 29, 2025 | 6:03 PM IST
Adani Group
प्रतीकात्मक तस्वीर

अदाणी पावर ने बुधवार को वित्तीय वर्ष 2024-25 (FY25) की तीसरी तिमाही के रिजल्ट की घोषणा कर दी। कंपनी का Q3 में नेट प्रॉफिट 11.7 प्रतिशत बढ़कर 3,057.21 करोड़ रुपये रहा। पिछले साल की इसी अवधि में यह आंकड़ा 2,737.96 करोड़ रुपये था। 

अगर बात रेवेन्यू की करें तो साल दर साल (Y-o-Y) 5.2 प्रतिशत की मामूली बढ़ोतरी हुई, जो कि 12,991.44 करोड़ रुपये से बढ़कर 13,671.18 करोड़ रुपये हो गया। हालांकि, तिमाही आधार पर, रेवेन्यू में 8.4 प्रतिशत की गिरावट आई, जो कि 3,337.80 करोड़ रुपये था। बता दें कि दूसरी तिमाही में कंपनी का ऑपरेशनल रेवेन्यू 13,339 करोड़ रुपए रहा था।।

कंपनी के कुल खर्चों में साल दर साल 6.2 प्रतिशत की वृद्धि हुई, जो कि 10,144.89 करोड़ रुपये से बढ़कर 10,774.80 करोड़ रुपये हो गया और तिमाही आधार पर 8.5 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई, जो कि 9,928.76 करोड़ रुपये था। ईंधन, जो कुल खर्चों का लगभग 70 प्रतिशत है, में साल दर साल 1.6 प्रतिशत की मामूली गिरावट आई और यह 7,424.72 करोड़ रुपये से घटकर 7,548.98 करोड़ रुपये हो गया, लेकिन तिमाही आधार पर 6 प्रतिशत की वृद्धि हुई, जो कि 7,032.22 करोड़ रुपये था।

ALSO READ: Q3 Results: Tata Motors के मुनाफे में 22% की गिरावट, ये 3 वजहें बनी नुकसान का बड़ा कारण

कंपनी ने यह भी बताया कि इसके बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने 5,000 करोड़ रुपये तक की राशि जुटाने के लिए योग्य संस्थागत प्लेसमेंट (QIP) के रास्ते से पैसे जुटाने की मंजूरी दी है।

इसके अलावा, बोर्ड ने गैर-परिवर्तनीय बांड (NCDs) के माध्यम से धन जुटाने के अपने पहले की योजना को 5,000 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 11,000 करोड़ रुपये तक करने की मंजूरी दी है।

अदाणी पावर के शेयर बीएसई पर दोपहर 523.5 रुपये पर व्यापार कर रहे थे, जो Q3FY25 के वित्तीय परिणामों की घोषणा के बाद 5 प्रतिशत से अधिक बढ़ गए थे।

Advertisement
First Published - January 29, 2025 | 6:00 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement