facebookmetapixel
Advertisement
HDFC AMC के लाखों निवेशकों का डेटा दांव पर? बंबई हाईकोर्ट ने हैकर ग्रुप ‘मॉर्फियस’ के खिलाफ दिया बड़ा आदेशFD Interest Rates: क्या लौटेगा हाई FD Rates का दौर? समझिये कब और क्यों बढ़ सकती हैं दरेंAI से बढ़ा खतरा, अब AI ही करेगा बचाव! सरकार की नई रणनीति तैयारMCX ने लॉन्च किया Silver 100 Futures, रिटेल निवेशकों और छोटे ज्वैलर्स के लिए आसान हुआ चांदी में निवेशअब 3:30 नहीं, 3:40 बजे बंद होगा F&O बाजार, NSE ने बदले नियमFY27 से पहले झटका! कंपनियों के मुनाफे के अनुमान 3% घटे, आगे और मुश्किल?Building Material Stocks: एक्सपोर्ट में गिरावट, आयात में उतार-चढ़ाव… फिर ये 2 शेयर बने टॉप पिकमई में UPI लेनदेन ने बनाया नया रिकॉर्ड, ₹30 लाख करोड़ के करीब पहुंची ट्रांजैक्शन वैल्यूमई में मैन्युफैक्चरिंग PMI 3 महीने के टॉप पर, घरेलू मांग और इंफ्रास्ट्रक्चर खर्च के दम पर बूस्टकंजम्प्शन सेक्टर में सुधार के संकेत, ICICI Securities ने Asian Paints, HUL समेत 9 शेयर चुने

Adani ने 413 पन्नों का जवाब किया जारी, Hindenburg के आरोपों को भारत पर बताया हमला

Advertisement
Last Updated- January 30, 2023 | 8:26 AM IST
Gautam Adani

उद्योगपति गौतम अदाणी के समूह ने वित्तीय शोध कंपनी हिंडनबर्ग रिसर्च द्वारा लगाए गए गंभीर आरोपों को ‘‘भारत, उसकी संस्थाओं और विकास की गाथा पर सुनियोजित हमला’’ बताते हुए रविवार को कहा कि आरोप ‘‘झूठ के सिवाय कुछ नहीं’’ हैं। अदाणी समूह ने 413 पन्नों के जवाब में कहा है कि हिंडनबर्ग की रिपोर्ट ‘‘मिथ्या धारणा बनाने’’ की ‘‘छिपी हुई मंशा’’ से प्रेरित है, ताकि अमेरिकी कंपनी को वित्तीय लाभ मिल सके।

समूह ने कहा, ‘‘यह केवल किसी विशिष्ट कंपनी पर एक अवांछित हमला नहीं है, बल्कि भारत, भारतीय संस्थाओं की स्वतंत्रता, अखंडता और गुणवत्ता तथा भारत की विकास गाथा एवं महत्वाकांक्षाओं पर एक सुनियोजित हमला है।’’ इसने कहा कि हिंडनबर्ग रिसर्च की 24 जनवरी की रिपोर्ट में लगाए गए आरोप ‘‘झूठ के सिवाय कुछ नहीं’’ हैं। समूह ने कहा कि ये दस्तावेज ‘‘चुनिंदा गलत सूचनाओं एवं छुपाकर रखे गए तथ्यों का एक दुर्भावनापूर्ण संयोजन हैं।’’ समूह ने कहा कि ये ‘‘निराधार और शर्मनाक आरोप किसी गुप्त मकसद’’ से लगाए गए हैं।

इसने हिंडनबर्ग की विश्वसनीयता एवं नैतिकता पर सवाल उठाया और कहा कि रिपोर्ट दुर्भावनापूर्ण इरादे से जारी की गई, यह इस बात से स्पष्ट है कि इसे ऐसे समय में जारी किया गया, जब अदाणी एंटरप्राइजेज लिमिटेड भारत में इक्विटी शेयरों की अब तक की सबसे बड़ी सार्वजनिक पेशकश कर रहा है।

न्यूयॉर्क की कंपनी ‘हिंडनबर्ग’ की रिपोर्ट में उद्योगपति गौतम अदाणी की अगुवाई वाले समूह पर ‘‘‘खुले तौर पर शेयरों में गड़बड़ी और लेखा धोखाधड़ी’’’ में शामिल होने का आरोप लगाया गया है। कंपनी के इस आरोप के बाद विविध कारोबार से जुड़े समूह की सूचीबद्ध कंपनियों के शेयरों में बड़ी गिरावट आई है।

अदाणी समूह ने गुरुवार को कहा कि वह अपनी प्रमुख कंपनी के शेयर बिक्री को नुकसान पहुंचाने के प्रयास के तहत ‘‘बिना सोचे-विचारे’’ काम करने के लिए अमेरिकी वित्तीय शोध कंपनी हिंडनबर्ग रिसर्च के खिलाफ ‘‘दंडात्मक कार्रवाई’’ को लेकर कानूनी विकल्पों पर गौर कर रहा है। वहीं, अमेरिकी वित्तीय शोध कंपनी हिंडनबर्ग रिसर्च ने कहा कि वह अपनी रिपोर्ट पर पूरी तरह कायम है।

Advertisement
First Published - January 30, 2023 | 8:26 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement