facebookmetapixel
Advertisement
बैंक ऑफ बड़ौदा में बड़ी सेंधमारी: 1TB डेटा डार्क वेब पर हुआ लीक, जांच में जुटी एजेंसियांHDFC Bank के बोर्ड ने अपने ही अधिकारियों पर की कार्रवाई, MD-CFO पर लगाया 1-1 लाख रुपये का जुर्मानासुप्रीम कोर्ट की दो टूक: शांतिपूर्ण प्रदर्शन का अधिकार मौलिक, आंदोलन के नाम पर पुलिस ज्यादती जायज नहींटाटा पावर का मुनाफा 11% बढ़ा, 2030 तक ट्रांसमिशन में ₹40,000 करोड़ निवेश की तैयारी में कंपनीCoal India Q1 Results: पहली तिमाही में मुनाफा लगभग स्थिर, पर आय में 8.4% की बढ़ोतरीआइकिया इंडिया साल 2030 तक चार गुना राजस्व करने की तैयारी में, 30 स्टोर खोलने का भी लक्ष्यविपक्ष के हंगामे के बीच लोकसभा में पेश हुआ एंटी-पेपर लीक बिल, सजा और जुर्माने को बनाया गया और कठोरजल्द आ सकते हैं 10 और 20 रुपये के नए प्लास्टिक बैंक नोट, सरकार ने RBI को दी मंजूरीलोढ़ा डेवलपर्स डेटा सेंटर की जमीन बेचकर करेगी ₹10,000 करोड़ की कमाई, अगले 3-4 साल में बिक्री का लक्ष्यIndian Hotels Q1 Results: मजबूत घरेलू मांग के दम पर चमकी इंडियन होटल्स, राजस्व-मुनाफे में शानदार उछाल

ट्रंप की टैरिफ नीतियों से बढ़ी अनिश्चितता, सोने की कीमतों में तेजी

Advertisement

सोना 2,914.98 डॉलर प्रति आउंस पर पहुंचा, केंद्रीय बैंकों की खरीद और फेड बैठक पर बाजार की नजर

Last Updated- February 18, 2025 | 10:04 PM IST

सोने की कीमतों में मंगलवार को लगातार दूसरे सत्र में वृद्धि दर्ज हुई। लेकिन यह सर्वकालिक उच्च स्तर से नीचे कारोबार कर रहा था। अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप की शुल्क योजनाओं को लेकर अनिश्चितता ने आर्थिक वृद्धि की चिंताएं बढ़ा दी हैं जिससे सुरक्षित निवेश के रूप में सोने में रकम डाली जा रही है।

दिन में हाजिर सोना 0.6 फीसदी बढ़कर 2,914.98 डॉलर प्रति आउंस हो गया। पिछले सप्ताह उसने 2,942.70 डॉलर का रिकॉर्ड उच्च स्तर छुआ था। अमेरिकी सोना वायदा 1 फीसदी बढ़कर 2,928.80 डॉलर पर पहुंच गया।
ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म ट्रेडयू में एक वरिष्ठ वित्तीय राइटर ने कहा कि ट्रंप 2.0 के कार्यकाल में वैश्विक अर्थव्यवस्था और व्यापक भूराजनीतिक परिदृश्य में अनिश्चितता के कारण सोना जोखिम मुक्त निवेश और केंद्रीय बैंकों की खरीद का स्वाभाविक लाभार्थी बना रहेगा।

पिछले महीने पदभार ग्रहण करने के बाद से ट्रंप ने टैरिफ पर कई कदम उठाते हुए वैश्विक व्यापार के मैदान को तेजी से बदल दिया है जबकि व्यापक जवाबी टैरिफ के लिए योजनाओं पर पहले से ही काम चल रहा है। इन योजनाओं के निशाने पर वे सभी देश हैं जो अमेरिकी उत्पादों पर कर लगाते हैं।

कॉमर्जबैंक के विश्लेषकों ने एक नोट में कहा कि अमेरिकी सरकार की टैरिफ नीति के इर्द-गिर्द अनिश्चितता का लाभ सोने को मिल रहा है। केंद्रीय बैंक की खरीदारी से भी इसे समर्थन मिलना जारी रहेगा, भले ही इस पर कोई नया आंकड़ा न आए। बाजार का ध्यान अब अमेरिकी फेडरल रिजर्व की जनवरी बैठक के विवरण पर केंद्रित हो गया है जो बुधवार को जारी होगा। इससे केंद्रीय बैंक की ब्याज दर की दिशा का संकेत मिलेगा।

Advertisement
First Published - February 18, 2025 | 10:04 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement