facebookmetapixel
Advertisement
अमेरिकी कोर्ट ने एंट्रिक्स के खिलाफ देवास का फैसला रखा बरकरार, 56.25 करोड़ डॉलर का अवॉर्ड कायमएअर इंडिया A320 का हाइड्रोलिक सिस्टम हुआ था फेल, 4 सेकंड तक नियंत्रण से बाहर रहा विमान: एयरबसमहिंद्रा का भारी ट्रकों पर बड़ा दांव, बाजार हिस्सेदारी 5% करनी की तैयारी; नई डीलरशिप जोड़ेगी कंपनीAMCA लड़ाकू विमान के लिए रिलायंस और रोल्स-रॉयस ने मिलाया हाथ, भारत में बनेगा फाइटर जेट इंजनवैश्विक पटल पर चमका भारत, प्यू रिसर्च के सर्वे में दुनिया के कई देशों ने जताई सकारात्मक रायस्वतंत्रता दिवस पर घूमने का बढ़ा क्रेज, होटल बुकिंग 20% तक बढ़ी; युवाओं में ट्रैवल का जोशलंबी अवधि के सरकारी बॉन्ड की मांग बढ़ी, ब्याज दर स्थिर रहने की उम्मीद से मिला सहारावीकेंड पर भारी डिस्काउंट व ग्राहकों के बेहतर मूड से अच्छी खरीदारी की उम्मीद, रिटेलरों को मजबूत बिक्री का भरोसाबैंक जमा वृद्धि दिसंबर 2016 के बाद सबसे ऊंचे स्तर पर, 31 जुलाई तक 15.4% बढ़ीअमेरिका की नई रिपोर्ट से भारत पर बढ़ा दबाव, चीन के ट्रांसशिपमेंट नेटवर्क में किया गया शामिल

Horticultural Crop: बागवानी फसलों की लहर, वर्ष 2025-26 में उत्पादन और रकबा दोनों बढ़ा

Advertisement

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक बागवानी फसलों का उत्पादन 2025-26 में करीब 2 फीसदी बढ़कर 37.78 करोड़ टन तक पहुंचने का अनुमान

Last Updated- June 11, 2026 | 8:28 PM IST
Horticulture Crop

Second Advance Estimates of Horticultural Crop: देश में बागवानी फसलें खूब लहलहा रही हैं। फल-सब्जी, फूल से मसालों के उत्पादन में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण विभाग द्वारा जारी वर्ष 2025-26 के दूसरे अग्रिम अनुमान में बागवानी फसलों के रकबा और उत्पादन दोनों में इजाफा होने का अनुमान लगाया गया है।

कितना बढ़ा बागवानी फसलों का उत्पादन व रकबा?

कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के अनुसार वर्ष 2025-26 में बागवानी फसलों का कुल उत्पादन करीब 37.78 करोड़ टन तक पहुंचने का अनुमान है, जो पिछले साल की तुलना में 1.9% अधिक है। वहीं देश में बागवानी फसलों का कुल रकबा 301.51 लाख हेक्टेयर रहने का अनुमान है। यह पिछले वर्ष के रकबा से 0.05% ज्यादा है।

फल उत्पादन भी बढ़ा

सरकारी आंकड़ों के अनुसार फलों के उत्पादन में बढ़ोतरी देखने को मिली है। फलों का उत्पादन वर्ष 2024-25 में 1176.49 लाख टन था, जो वर्ष 2025-26 में 38.26 लाख टन (3.25%) बढ़कर 1214.75 लाख टन तक पहुंच गया है। इसकी प्रमुख वजह केला, आम, पपीता, सेब और अमरूद जैसे फलों के उत्पादन में वृद्धि होना है।

Also Read: Balrampur Chini से Triveni तक, एक्साइज ड्यूटी कट के बाद कौन से Sugar Stocks पर है एक्सपर्ट्स का दांव?

सब्जियां भी हुईं खूब पैदा

वर्ष 2025-26 के दौरान सब्जियों की पैदावार भी खूब हुई। सरकारी आंकड़ों के अनुसार उक्त वर्ष सब्जियों का क्षेत्रफल 118.79 लाख हेक्टेयर और उत्पादन 2210 लाख टन रहा। इससे पहले वर्ष की तुलना में क्षेत्रफल में 0.75% और उत्पादन में 1.47% इजाफा हुआ। सब्जियों के उत्पादन में आलू, टमाटर, भिंडी, मटर, फूलगोभी और लौकी का अहम योगदान रहा। वर्ष 2025-26 में आलू का उत्पादन 2.25% बढ़कर 598.89 लाख और टमाटर का उत्पादन 4.19% बढ़कर 214.61 लाख टन होने का अनुमान है, जबकि प्याज का उत्पादन 307.37 लाख टन पर स्थिर रहा।

फूल, मसाले और सुगंधित व औषधीय पौधों का उत्पादन भी बढ़ा

सरकारी आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2025-26 में फूलों का क्षेत्रफल 2024-25 की तुलना में 0.66% बढ़कर 4 लाख हेक्टेयर होने का अनुमान है। वहीं, फूलों के उत्पादन में लगभग 7.47% वृद्धि का अनुमान है। वर्ष 2025-26 में फूलों का उत्पादन 45.84 लाख टन रहने की संभावना है, जबकि वर्ष 2024-25 में यह 42.65 लाख टन था।

वर्ष 2025-26 में मसालों का रकबा 50 लाख हेक्टेयर तक पहुंचने का अनुमान है, जबकि मसालों का उत्पादन 126.55 लाख टन तक पहुंचने की अपेक्षा है। लहसुन, हल्दी, करी पत्ता और मेथी के उत्पादन में बढ़ोतरी का अनुमान है।

इस बीच, सुगंधित एवं औषधीय पौधों का उत्पादन वर्ष 2024-25 में 9.01 लाख टन से बढ़कर वर्ष 2025-26 में 9.76 लाख टन होने की संभावना है। वर्ष 2025-26 में रोपण फसलों के अंतर्गत क्षेत्रफल लगभग 46.56 लाख हेक्टेयर तथा उत्पादन लगभग 169.34 लाख टन रहने का अनुमान है।

Advertisement
First Published - June 11, 2026 | 8:28 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement