facebookmetapixel
Advertisement
अमेरिका-ईरान समझौते का दिख रहा असर, होर्मुज स्ट्रेट से भारत के लिए रवाना हुए उर्वरकों से लदे 4 जहाजब्रह्मोस मिसाइल का नया अवतार: वजन में हल्की और स्टेल्थ तकनीक से लैस, दुश्मनों के छूटेंगे पसीनेMeta की बड़ी डील: फिनटेक कंपनी CRED में लगाए 90 करोड़ डॉलर, कुणाल शाह बने व्हाट्सऐप के ग्लोबल हेडइन्फो एज का बड़ा दांव: 50 से अधिक AI और डीप-टेक स्टार्टअप्स में किया ₹1,000 करोड़ से ज्यादा का निवेशब्रिटिश पीएम कीर स्टॉर्मर का भावुक इस्तीफा, क्या अधर में लटक जाएगा भारत-ब्रिटेन व्यापार समझौता?US ट्रेड डील पर पीयूष गोयल ने कहा: समय सीमा की चिंता अमेरिका की है, मुझे इसकी कोई फिक्र नहींआर्थिक मोर्चे पर झटका: मई में 7 महीने के निचले स्तर 0.5% पर आई भारत के 8 मुख्य सेक्टर्स की ग्रोथरिकॉर्ड उछाल: भारत में शुद्ध FDI 4 गुना बढ़कर $6.58 अरब के पार, विदेशी निवेशकों का बढ़ा भरोसाUS-Iran Peace Deal: उपराष्ट्रपति जेडी वेंस बोले- ईरान से बातचीत ने युद्ध खत्म करने की मजबूत नींव रखीअमेरिकी अर्थव्यवस्था के ‘धुरंधर’ और फेड के पूर्व प्रमुख एलन ग्रीनस्पैन का निधन, 100 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

आवक बढ़ने से इलायची में जोरदार गिरावट

Advertisement
Last Updated- December 07, 2022 | 11:43 AM IST

हाजिर बाजार में आवक के बढ़ने से इलायची की वायदा कीमत में बुधवार को तीन फीसदी से अधिक की गिरावट दर्ज की गई।


कारोबारियों के अनुसार, जुलाई, अगस्त, सितंबर और अक्टूबर महीने के वायदा अनुबंध में 1.65 से लेकर 3 फीसदी तक की कमी देखी गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में बुधवार को सितंबर अनुबंध की वायदा कीमतों में 3 फीसदी तक की गिरावट हुई और इसका मूल्य 626.75 रुपये प्रति किलोग्राम तक चला गया।

इसी प्रकार, अगस्त महीने के वायदा अनुबंध में भी 2.18 फीसदी की गिरावट हुई और यह 656.25 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गयी। अक्टूबर महीने में डिलीवर होने वाले अनुबंध में 1.65 फीसदी की गिरावट हुई। इसका भाव 587 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया। कारोबारियों के अनुसार, मुनाफाखोरी के अलावा आपूर्ति बढ़ने से इसकी कीमतों में यह कमी देखी गयी है। केरल के वंडनमेडू के हाजिर बाजार में इलायची का हाजिर भाव 632 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया है।

Advertisement
First Published - July 16, 2008 | 11:14 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement