facebookmetapixel
Advertisement
शेयर बाजार की तरह फिल्मों में लगेगा पैसा! ₹22,000 करोड़ के सिनेमा बिजनेस में नए फंड्स की होगी एंट्रीदवाओं का आयात होगा आसान! सरकार बदलेगी 1945 का पुराना नियम, टेस्टिंग नियमों में ढील देने की तैयारीभारत में ‘मक्का क्रांति’ बहुत फायदेमंद, धान की जगह मक्के की खेती से पर्यावरण भी बचेगा व मुनाफा भी बढ़ेगाबॉन्ड मार्केट में फंड मैनेजर्स के अलग-अलग दांव: गिल्ट और डायनेमिक फंड्स में ड्यूरेशन को लेकर छिड़ी जंगरिकॉर्ड FII निकासी और ईरान संकट ने बढ़ाई टेंशन, चालू खाते का घाटा बढ़ने से रुपये पर भारी दबावEditorial: मॉनसून की सुस्त चाल ने बढ़ाई टेंशन, खेती और अर्थव्यवस्था पर मंडराया खतराअयोध्या राम मंदिर दान घोटाला: चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, UP पुलिस ने 8 लोगों को किया गिरफ्तारAI पर दुनिया का महा-समझौता: भारत समेत 35 देशों ने मिलाया हाथ, अमेरिका की बड़ी पहल को मिला साथ‘विकसित भारत 2047 के लिए जिम्मेदारी से AI अपनाना जरूरी’, ICAI के मंच से PM मोदी का संदेशबंगाल सरकार का बड़ा फैसला: खत्म होगा शहरी भूमि सीमा अधिनियम, बड़े निवेश का रास्ता साफ

…तो इस मजबूती के पीछे सीमेंट है वजह

Advertisement
Last Updated- December 05, 2022 | 7:00 PM IST

बढ़ती महंगाई से बेचैन सरकार ने कमोडिटी की बढ़ती कीमतों और मुद्रास्फीति पर चर्चा के लिए सोमवार को मंत्रिमंडल की बैठक बुलाई थी।


हालांकि उसके एक दिन बाद ही सीमेंट निर्माताओं ने सीमेंट की कीमत 2 से 5 रुपये प्रति बोरी (50 किलो) बढ़ा दी।कीमतों में इस बढ़ोतरी के बारे में सीमेंट निर्माता कंपनी ने बात करना से मना कर दिया, लेकिन मुंबई में सीमेंट के डीलर ने बिजनेस स्टैंडर्ड को बताया कि लगभग सभी बड़ी कंपनियों ने सीमेंट का दाम करीब 4 रुपये बढ़ा दिया है। उत्तर भारत में भी सीमेंट के दामों में 3 रुपये की बढ़ोतरी की गई है।


दिल्ली के एक सीमेंट कारोबारी ने कहा कि सीमेंट निर्माता कंपनी की ओर से संकेत मिले हैं कि अगले एक-दो दिनों में सीमेंट की कीमतों में प्रति बोरी 5 रुपये का उछाल आ सकता है। मुंबई में फिलहाल सीमेंट की कीमत 274 रुपये प्रति बोरी है। सूत्रों के मुताबिक, चेन्नई में सीमेंट की कीमतों में 3 रुपये का उछाल आया है।


खाद्य तेलों में नरमी की उम्मीद


सरकार ने कहा कि एक महीने के भीतर खाद्य तेल की कीमत में तीन रुपए से चार रुपए की कमी आएगी। वाणिज्य सचिव जी. के. पिल्लै ने लौह अयस्क उत्पादनकर्ताओं के साथ हुई बैठक के बाद यह बताया।


बाजार से जुटाए 1,45,590 करोड़ रु.


मुद्रास्फीति की दर को नियंत्रित करने के उपायों के तहत सरकार ने 2007-08 के पहले 11 महीनों के दौरान बाजार से 1,45,590 करोड़ रुपए जुटाए हैं। लेखा महानियंत्रक की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक व्यय पर कड़ी नजर और कर वसूली में बढ़ोतरी से सरकार राजकोषीय घाटे को नियंत्रित करने में सफल रही।

Advertisement
First Published - April 3, 2008 | 12:44 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement