facebookmetapixel
Advertisement
शेयर बाजार की तरह फिल्मों में लगेगा पैसा! ₹22,000 करोड़ के सिनेमा बिजनेस में नए फंड्स की होगी एंट्रीदवाओं का आयात होगा आसान! सरकार बदलेगी 1945 का पुराना नियम, टेस्टिंग नियमों में ढील देने की तैयारीभारत में ‘मक्का क्रांति’ बहुत फायदेमंद, धान की जगह मक्के की खेती से पर्यावरण भी बचेगा व मुनाफा भी बढ़ेगाबॉन्ड मार्केट में फंड मैनेजर्स के अलग-अलग दांव: गिल्ट और डायनेमिक फंड्स में ड्यूरेशन को लेकर छिड़ी जंगरिकॉर्ड FII निकासी और ईरान संकट ने बढ़ाई टेंशन, चालू खाते का घाटा बढ़ने से रुपये पर भारी दबावEditorial: मॉनसून की सुस्त चाल ने बढ़ाई टेंशन, खेती और अर्थव्यवस्था पर मंडराया खतराअयोध्या राम मंदिर दान घोटाला: चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, UP पुलिस ने 8 लोगों को किया गिरफ्तारAI पर दुनिया का महा-समझौता: भारत समेत 35 देशों ने मिलाया हाथ, अमेरिका की बड़ी पहल को मिला साथ‘विकसित भारत 2047 के लिए जिम्मेदारी से AI अपनाना जरूरी’, ICAI के मंच से PM मोदी का संदेशबंगाल सरकार का बड़ा फैसला: खत्म होगा शहरी भूमि सीमा अधिनियम, बड़े निवेश का रास्ता साफ

महंगा हो सकता है नमक

Advertisement
Last Updated- December 10, 2022 | 5:20 PM IST

बिन मौसम बरसात और शीतकाल की अवधि बढ़ने के कारण देश में नमक का उत्पादन लगभग 14 प्रतिशत कम हो सकता है।


इससे नमक महंगा हो सकता है और निर्यात पर भी असर पड़ सकता है। इंडियन सॉल्ट मैन्युफैक्चरर्स असोसिएशन (इस्मा) के सचिव बी. सी. रावल ने कहा कि 2007 में 173 लाख टन नमक उत्पादन हुआ था। 2008 के लिए हम शायद केवल 150 लाख टन नमक का उत्पादन कर पाएंगे। प्रतिकूल मौसम के कारण ऐसा होगा।


नमक उत्पादन के लिए सूखा मौसम आवश्यक होता है। गुजरात के पश्चिमी इलाके में 1600 किलोमीटर लंबा तटीय क्षेत्र नमक उत्पादन का अनुकूल माहौल मुहैया कराता है। इस प्रकार देश में गुजरात सबसे बड़ा नमक उत्पादक राज्य है। देश में उत्पादित होने वाले कुल नमक का लगभग 70 फीसदी गुजरात में होता है।


रावल ने बताया कि नमक की मांग और आपूर्ति में बड़ा अंतर हो सकता है। ऐसा घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों ही स्तरों पर होगा, जिससे नमक की कीमत बढ़ सकती है। नमक का निर्यात भी इस साल प्रभावित होगा। उन्होंने कहा कि 2007 में नमक 250 रुपये प्रति टन था, लेकिन 2008 में यह 350 से 400 रुपये प्रति टन हो सकता है। बिजली शुल्क में बढ़ोतरी के कारण भी नमक के दाम बढ़ सकते हैं।

Advertisement
First Published - April 8, 2008 | 12:15 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement