facebookmetapixel
Advertisement
Metal Scrap: धातु स्क्रैप को लेकर भारत और यूरोपीय संघ के बीच बढ़ सकती है अहम बातचीतAI पर बड़ा दांव, योटा इस साल करेगी 7 अरब डॉलर का निवेशब्लिंकइट और जेप्टो को टक्कर देने के लिए मैदान में उतरा एमेजॉन, CEO का भारत दौरा क्यों है खास?पांच साल में सबसे ज्यादा संपत्ति बनाने वाली कंपनी बनी भारती एयरटेल, बड़ी कंपनियां भी रह गईं पीछेसमुद्र से निकलेगी विकास की नई लहर! ओडिशा में 50 हजार करोड़ की पोर्ट और शिपबिल्डिंग परियोजनाई-स्कूटर पर लगेगा 1 से 5 स्टार का टैग, खरीदने से पहले जानिए कौन सा मॉडल है सबसे किफायतीStocks To Watch Today: आज इन शेयरों में दिख सकता है तूफानी एक्शन! Airtel, ICICI Bank से लेकर Embassy तक बड़े अपडेटबैंकएश्योरेंस पर निर्भरता घटाने को एजेंसी नेटवर्क मजबूत कर रहीं निजी जीवन बीमा कंपनियांबैटरी अपशिष्ट नियमों से बढ़ी मुश्किलें, पैनासोनिक एनर्जी भारत में बंद कर सकती है प्लांटभारत-अमेरिका व्यापार वार्ता में लंबित मुद्दों पर नहीं बनी सहमति, अंतरिम समझौते पर भी इंतजार

चावल पहुंचा हजार डॉलर प्रति टन के पार

Advertisement
Last Updated- December 06, 2022 | 11:41 PM IST

दुनिया के सबसे बड़े चावल निर्यातक थाईलैण्ड से निर्यात होने वाले चावल का बेंचमार्क मूल्य बुधवार को पहली बार 1,000 डॉलर प्रति टन को छू गया।


ऐसा आयातकों द्वारा खाद्य संकट के चलते अपनी खाद्यान्न सुरक्षा को सुनिश्चित करने के प्रयासों के कारण हुआ है। थाई चावल निर्यातक संघ के एस. अनुचोन ने बताया कि दक्षिण-पूर्व एशिया के शत-प्रतिशत बी-ग्रेड चावल की कीमत पिछले हफ्ते के 941 डॉलर प्रति टन से बढ़कर 1,020 डॉलर प्रति टन तक पहुंच गयी है।


निर्यात में रुकावट और मांग में बढ़ोतरी की वजह से इस साल शिकागो में भी चावल की कीमत रेकॉर्ड स्तर को छू चुकी है। म्यांमार में आए तूफान से चावल की चौपट हुई फसल के चलते भी चावल की कीमत में वृद्धि हुई है। हांगकांग के गोल्डन रिसोर्सेज डेवलपमेंट इंटरनैशनल लिमिटेड के क्षेत्रीय महाप्रबंधक एंथनी लैम ने बताया कि मुझे नहीं लगता कि चावल की कीमत में कोई कमी होगी।

Advertisement
First Published - May 15, 2008 | 12:24 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement