facebookmetapixel
Advertisement
AI खुद करने लगा कंपनियों का काम, क्या बदलने वाली है आपकी नौकरी? ये आंकड़े दे रहे बड़ा संकेतGold silver price today: ब्याज दरें के बीच भी सोने चांदी के भाव मजबूतटाटा के शेयरों में बिकवाली, TCS से टाटा मोटर्स तक गिरे; किस बात से घबराया बाजार?बैंक FD पर मिल रहा 8.25% तक ब्याज; जानें 1, 3 और 5 साल के लिए कहां कितना रिटर्नलक्ष्मी मित्तल और अदार पूनावाला खरीदेंगे राजस्थान रॉयल्स, CCI ने दी मंजूरीअमेरिका-यूरोप के बाद जापान ने भी बढ़ाई ब्याज दर, 31 साल का रिकॉर्ड टूटाVeegaland Developers IPO Listing: पहले ही दिन निवेशकों की बल्ले-बल्ले, 10% प्रीमियम पर शेयर लिस्टकच्चा तेल सस्ता होने से एशियाई बाजारों में तेजी, अब बैंक ऑफ जापान के फैसले पर नजरब्रेंट 104 डॉलर के नीचे, आज क्यों गिर रहा कच्चा तेल?Stock Market Update: सेंसेक्स 100 अंक चढ़ा, निफ्टी 23,300 के पार; ज्यादातर Tata Group शेयरों में गिरावट

ब्लिंकइट और जेप्टो को टक्कर देने के लिए मैदान में उतरा एमेजॉन, CEO का भारत दौरा क्यों है खास?

Advertisement

CEO के भारत दौरे के बीच एमेजॉन ने तेज डिलिवरी सेवा का विस्तार और बड़े निवेश की योजना पर जोर दिया

Last Updated- June 25, 2026 | 8:14 AM IST
Amazon

साल 2021 में संस्थापक जेफ बेजोस का उत्तराधिकारी बनने के बाद एमेजॉन के मुख्य कार्यकारी एंडी जेसी पहली बार भारत दौरा कर रहे हैं। यह दौरा भारतीय बाजार के प्रति कंपनी की दीर्घकालिक प्रतिबद्धता को दर्शाता है। कंपनी ने भारत में ई-कॉमर्स, लॉजिस्टिक, क्लाउड कंप्यूटिंग, आर्टिफिशल इंटेलिजेंस (एआई) और मनोरंजन के क्षेत्रों में अपनी अहम मौजूदगी दर्ज की है।

वह अभी मुंबई में हैं। उम्मीद है कि वे सरकारी अधिकारियों और उद्योग जगत के प्रमुखों से मुलाकात करेंगे। जानकार सूत्रों के अनुसार वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मिल सकते हैं। यह दौरा ऐसे समय हो रहा है, जब यह ई-कॉमर्स दिग्गज अपने सबसे चुनौतीपूर्ण दौर से गुजर रही है। इसकी वजह यह है कि क्विक-कॉमर्स क्षेत्र की घरेलू प्रतिस्पर्धी ब्लिंकइट, जेप्टो, स्विगी इंस्टामार्ट और वॉलमार्ट के स्वामित्व वाली फ्लिपकार्ट देश के तेजी से बढ़ते ऑनलाइन किराना बाजार में बड़ा हिस्सा हासिल करने के लिए अपने डार्क-स्टोर नेटवर्क का आक्रामक विस्तार कर रही हैं।

एमेजॉन भी अपने प्रयास तेज कर रही है। कंपनी ने बुधवार को कहा कि वह अपनी अल्ट्रा-फास्ट डिलिवरी सेवा एमेजॉन नाउ का देश भर में 300 से अधिक शहरों में विस्तार करने की योजना बना रही है। कंपनी ‘मिनटों में डिलिवरी’ करने वाला देश का सबसे बड़ा नेटवर्क बनाना चाह रही है। जेसी ने एमेजॉन नाउ के माइक्रो-फुलफिलमेंट सेंटर का दौरा किया, जहां कंपनी के अल्ट्रा-फास्ट डिलिवरी के वादे को अंजाम दिया जा रहा है। एमेजॉन ने कहा कि वह भारत का सबसे बड़ा ‘मिनटों में डिलिवरी’ वाला नेटवर्क बनाने की राह पर है। इसकी शुरुआत के बाद से हर तिमाही में इसके ऑर्डर दोगुने हुए हैं।

एमेजॉन इंडिया के कंट्री मैनेजर समीर कुमार ने कहा, ‘एमेजॉन नाउ एमेजॉन इंडिया के इतिहास में सबसे तेजी से बढ़ने वाली ई-कॉमर्स कारोबार की इकाई है और इसकी शुरुआत के बाद से हर तिमाही में ऑर्डर दोगुने हुए हैं।’ उन्होंने यह भी कहा, ‘हमें ग्राहकों से खासकर प्राइम सदस्यों से शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है, जो एमेजॉन नाउ का इस्तेमाल शुरू करने के बाद अपनी खरीदारी के दौर को तीन गुना कर देते हैं।’

एमेजॉन ने कहा कि भारत में प्रयोग के तौर पर शुरू की गई इस सेवा का अब दुनिया भर के कई देशों में विस्तार किया जा रहा है। एमेजॉन ने साल 2030 तक एआई डेटा सेंटरों और ई-कॉमर्स में 35 अरब डॉलर के निवेश का वादा किया है। साथ ही कंपनी का लक्ष्य साल 2030 तक भारतीय विक्रेताओं का कुल निर्यात बढ़ाकर 80 अरब डॉलर तक पहुंचाना है।

एमेजॉन के आला अधिकारी ने माइक्रो-फुलफिलमेंट सेंटर में उन डिलिवरी सहयोगियों और साझेदारों के साथ समय बिताया, जो रोजाना लाखों ग्राहकों को सेवा देते हैं। एमेजॉन ने ‘सम्मान’ नामक विशेष कार्यक्रम भी पेश किया, जो उसके ई-कॉमर्स और क्विक-कॉमर्स कारोबार को चलाने वाले लाखों डिलिवरी सहयोगियों के कल्याण पर केंद्रित है। परिचालन और सहयोगी कल्याण के लिए एमेजॉन इंडिया द्वारा हाल में घोषित 30 करोड़ डॉलर के निवेश का एक हिस्सा इस कार्यक्रम को मजबूत करने और विस्तार में इस्तेमाल किया जाएगा।

Advertisement
First Published - June 25, 2026 | 8:14 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement