facebookmetapixel
Advertisement
शेयर बाजार की तरह फिल्मों में लगेगा पैसा! ₹22,000 करोड़ के सिनेमा बिजनेस में नए फंड्स की होगी एंट्रीदवाओं का आयात होगा आसान! सरकार बदलेगी 1945 का पुराना नियम, टेस्टिंग नियमों में ढील देने की तैयारीभारत में ‘मक्का क्रांति’ बहुत फायदेमंद, धान की जगह मक्के की खेती से पर्यावरण भी बचेगा व मुनाफा भी बढ़ेगाबॉन्ड मार्केट में फंड मैनेजर्स के अलग-अलग दांव: गिल्ट और डायनेमिक फंड्स में ड्यूरेशन को लेकर छिड़ी जंगरिकॉर्ड FII निकासी और ईरान संकट ने बढ़ाई टेंशन, चालू खाते का घाटा बढ़ने से रुपये पर भारी दबावEditorial: मॉनसून की सुस्त चाल ने बढ़ाई टेंशन, खेती और अर्थव्यवस्था पर मंडराया खतराअयोध्या राम मंदिर दान घोटाला: चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, UP पुलिस ने 8 लोगों को किया गिरफ्तारAI पर दुनिया का महा-समझौता: भारत समेत 35 देशों ने मिलाया हाथ, अमेरिका की बड़ी पहल को मिला साथ‘विकसित भारत 2047 के लिए जिम्मेदारी से AI अपनाना जरूरी’, ICAI के मंच से PM मोदी का संदेशबंगाल सरकार का बड़ा फैसला: खत्म होगा शहरी भूमि सीमा अधिनियम, बड़े निवेश का रास्ता साफ

तेलों पर आयात शुल्क घटाने का असर नारियल तेल पर नहीं पड़ेगा

Advertisement
Last Updated- December 05, 2022 | 6:59 PM IST

पाम ऑयल पर आयात कर कम करने का कोई खास प्रभाव नारियल तेल उद्योग पर नहीं पड़ेगा।


यह बताते हुए स्थानीय तेल व्यापारी संगठन और कोचीन तेल व्यापारी संगठन (कोमा) ने उम्मीद जताई है कि बिकवाली के दबाब केचलते उत्पादन और मांग में तेजी का रुख बरकरार रहेगा और पाम ऑयल से आयात कर कम करने केबावजूद इसके कारोबार पर कोई नकारात्मक प्रभाव नहीं पड़ेगा। आगे उनका कहना था कि गत दो और तीन सालों के दौरान नारियल तेल की खपत में 25 से 30 फीसदी का इजाफा दर्ज किया गया है।


हालांकि मौजूदा वक्त में नारियल का मौसम नहीं होने और बेमौसम बरसात होने केकारण नारियल की आपूर्ति कम हुई है। लिहाजा, सप्लाई में इजाफे की उम्मीद मई के पहले हफ्ते के बाद से होने की उम्मीद है। कोमा के मुताबिक कोच्ची तेल की कीमत 5900 रुपये प्रति क्विंटल जबकि त्रिसुर में 5850 रुपये प्रति क्विंटल और कोझीकोड में 5825 रुपये प्रति क्विंटल रहा।


दूसरी ओर मीलिंग नारियल की कीमतें 4000 रुपये से 4050 रुपये प्रति क्विंटल रहीं। बावजूद इसके पाम ऑयल की कीमतें नारियल तेल के मुकाबले ज्यादा हैं। ऐसा इसकी खपत ज्यादा रहने केकारण हैं।


मालूम रहे कि पाम ऑयल की खपत ज्यादातर बायोफ्यूल के लिए होता है लिहाजा, अंतरराष्ट्रीय बाजार में नारियल तेल की आवक ज्यादा होने से पाम ऑयल कीमतों में नरमी आ सकती है। मालूम हो कि इस वक्त देश से नारियल तेल का निर्यात बेहद कम है। खाड़ी देशों को इसका निर्यात महज 250 से 300 टन है।

Advertisement
First Published - April 2, 2008 | 11:56 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement