facebookmetapixel
Advertisement
शेयर बाजार की तरह फिल्मों में लगेगा पैसा! ₹22,000 करोड़ के सिनेमा बिजनेस में नए फंड्स की होगी एंट्रीदवाओं का आयात होगा आसान! सरकार बदलेगी 1945 का पुराना नियम, टेस्टिंग नियमों में ढील देने की तैयारीभारत में ‘मक्का क्रांति’ बहुत फायदेमंद, धान की जगह मक्के की खेती से पर्यावरण भी बचेगा व मुनाफा भी बढ़ेगाबॉन्ड मार्केट में फंड मैनेजर्स के अलग-अलग दांव: गिल्ट और डायनेमिक फंड्स में ड्यूरेशन को लेकर छिड़ी जंगरिकॉर्ड FII निकासी और ईरान संकट ने बढ़ाई टेंशन, चालू खाते का घाटा बढ़ने से रुपये पर भारी दबावEditorial: मॉनसून की सुस्त चाल ने बढ़ाई टेंशन, खेती और अर्थव्यवस्था पर मंडराया खतराअयोध्या राम मंदिर दान घोटाला: चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, UP पुलिस ने 8 लोगों को किया गिरफ्तारAI पर दुनिया का महा-समझौता: भारत समेत 35 देशों ने मिलाया हाथ, अमेरिका की बड़ी पहल को मिला साथ‘विकसित भारत 2047 के लिए जिम्मेदारी से AI अपनाना जरूरी’, ICAI के मंच से PM मोदी का संदेशबंगाल सरकार का बड़ा फैसला: खत्म होगा शहरी भूमि सीमा अधिनियम, बड़े निवेश का रास्ता साफ

बेहतर उठान से दाल चढ़ी

Advertisement
Last Updated- December 05, 2022 | 7:05 PM IST

स्थानीय मांग बढ़ने और सीमित आपूर्ति के चलते शुक्रवार को चना और मलका दाल के थोक भाव 25 से 50 रुपये प्रति क्विंटल तक चढ़ गए।


हालांकि अरहर दाल की आपूर्ति बढ़ने से इसकी कीमत में नरमी देखी गयी। इसकी कीमत में 50 से 100 रुपये प्रति क्विंटल तक की कमी आयी है। पर दूसरे दाल की कीमत मांग और आपूर्ति के स्थिर रहने स अपने पहले के स्तर पर ही मौजूद रहे। कारोबारियों केमुताबिक, चना और मलका दालों केबढ़ने की वजह उनके आपूर्ति क्षेत्र से आपूर्ति का कम होना और इसकी खरीदारी का बढ़ना है।


चना का भाव 2975-3050 रुपये प्रति क्विंटल से बढ़कर 2675-2700 रुपये पर पहुंच गया। चना दाल स्थानीय और सबसे बढ़िया के भाव क्रमश: 2975-3050 रुपये और 3025-3250 रुपये प्रति क्विंटल से बढ़कर 3000-3100 रुपये और 3050-3300 रुपये प्रति क्विंटल पर बंद हुए। बेहतर उठान की वजह से मलका स्थानीय और सबसे बढ़िया के मूल्य 4300-4500 रुपये और 4550-4750 रुपये प्रति क्विंटल के स्तर पर जा पहुंचे।


हालांकि आपूर्ति बढ़ने कीे वजह से अरहर दाल दरा और पताका के भाव में कमी देखी गई। ये क्रमश: 3700-3900 और 3750-4100 रुपये प्रति क्विंटल से घटकर 3600-3800 और 3700-4100 रुपये प्रति क्विंटल पर जा पहुंचा।

Advertisement
First Published - April 5, 2008 | 12:21 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement