facebookmetapixel
Advertisement
चीन ने अमेरिका पर किया बड़ा पलटवार, लॉकहीड मार्टिन समेत 10 दिग्गज डिफेंस कंपनियों पर लगाया प्रतिबंधक्या टैरिफ पर झुकेगा अमेरिका? अन्य एशियाई देशों से बेहतर डील चाहता भारत, ग्रीर से बातचीत में लगाएगा दांवकौन हैं ‘किंग ऑफ द नॉर्थ’ एंडी बर्नहैम, जो ब्रिटेन के अगले प्रधानमंत्री की रेस में सबसे आगे चल रहे हैंDefence Exports: अमेरिकी हथियारों के विकल्प तलाश रहा यूएई, भारत से ब्रह्मोस खरीदने पर बातचीतTata MF NFO: बदलते सेक्टर ट्रेंड्स से कमाई का मौका, मल्टी-सेक्टर पैसिव FoF में ₹5000 से निवेश शुरूBJP का पहला बंगाल बजट: 1 लाख नौकरियां, DA में 20% इजाफा, अन्नपूर्णा योजना के लिए ₹36,000 करोड़; देखें बड़े ऐलानपश्चिम बंगाल सरकार ने DA/DR 20% बढ़ाया: इससे कर्मचारियों के ‘इन हैंड’ सैलरी में कितनी बढ़ोतरी होगी?क्या RBI बढ़ाने जा रहा है ब्याज दरें? MPC मिनट्स में मिले बड़े संकेतAMFI की नई लिस्ट में हो सकते हैं बड़े बदलाव, BSE और Vodafone Idea बन सकते हैं लार्जकैपEPFO Nominee Rule: नॉमिनी नहीं जोड़ा तो क्या डूब जाएगा PF का पैसा? जानिए परिवार को कैसे मिलेगा दावा

लोगों ने शुरू की सोने की खरीदारी

Advertisement
Last Updated- December 07, 2022 | 4:43 PM IST

पिछले कुछ हफ्तों से लगातार हो रही सोने में गिरावट ने जहां निवेशकों का आकर्षण कम किया है वहीं खुदरा ग्राहकों ने समय से पहले ही दिवाली और शादी के लिए सोने की खरीदारी शुरू कर दी है।


सोने की कीमत आज घटकर 11, 000 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। सोने की कीमत में इस साल के उच्चतम स्तर 13,650 रुपये के पांचवें हिस्से की गिरावट दर्ज हुई है। करीब एक महीना पहले 15 जुलाई को सोने की कीमत ने इस उच्चतम स्तर को छुआ था।

ब्रांडेड आभूषण के खुदरा विक्रेता गीतांजलि जेम्स के प्रबंध निदेशक मेहुल चोक्सी ने पीटीआई से कहा, ‘सोने की कीमत में गिरावट एकदम सही समय पर हुई है जिससे दिवाली और शादी के मौसम में मांग बढ़ेगी।’ चोक्सी ने कहा कि मांग में महत्वपूर्ण रुप से वृध्दि हुई है और हम आगे अच्छी बिक्री की उम्मीद कर रहे हैं।

गीतांजलि जेम्स नक्षत्र, अस्मि, गिलि, डी’डमास और संगिनी के ब्रांड के हीरे और सोने का आभूषण का कारोबार करती है। इसी तरह के विचार व्यक्त करते हुए दिल्ली स्थित कंपनी पी पी ज्वेलर्स के निदेशक पवन गुप्ता ने कहा ‘सोने की कीमत में हो रही गिरावट ने ग्राहकों को आकर्षित किया है। शादी के लिए अग्रिम खरीदारी के कारण पिछले दो दिनों में सोने खरीद का दबाव बढ़ा है।’

जीएमटी ज्वेलर्स मार्ट के अधिकारियों ने भी कहा कि कीमतों में गिरावट के मद्देनजर ग्राहकों ने सोने की तेजी से खरीददारी शुरू की है। कीमत लगभग वहां पहुंच गई जिस स्तर पर पिछले साल दिवाली के वक्त थी। पिछले साल सोने की कीमत 10,500 रुपये प्रति 10 ग्राम पर थी। इस साल दिवाली 28 अक्तूबर को है।

पारंपरिक तौर पर सोनी की मांग देश में साल की दूसरी छमाही में बढ़ जाती है जब रक्षाबंधन, दुर्गापूजा, धनतेरस और दीवाली का त्यौहार मनाया जाता है और शादियां शुरू हो जाती हैं। उद्योग विशेषज्ञों ने कहा कि दिवाली और धनतेरस तक कीमतें फिर से चढ़ जाने की अटकलों के कारण भी बाजार में खरीददारी बढ़ रही है।

रेलिगेयर कमोडिटीज के बिजनेस प्रमुख जयंत मांगलिक ने कहा, ‘अभी ही वक्त है सोने में निवेश का। कुछ खरीदार हाजिर और वायदा दोनों बाजारों में खरीद कर रहे हैं।’ विशेषज्ञों का कहना है कि सोने की कीमतों का श्रेय प्रमुख रुप से यूरो के मुकाबले डॉलर में आती मजबूती और कच्चे तेल की घटती कीमतों को जाता है।

अस्थिर कारोबार के बीच आठ महीने में सोने सबसे कमजोर स्तर पर आ गया है क्योंकि निवेशक सोने से अपने पैसे निकाल कर वापस अमेरिकी डॉलर और तेल में लगा रहे हैं जो रेकॉर्ड मूल्य स्तर को छूने के बाद नीचे आया है।

Advertisement
First Published - August 13, 2008 | 12:43 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement