facebookmetapixel
Advertisement
4000 लोगों की जा सकती है नौकरी! JLR बड़ी छंटनी की तैयारी में, बढ़ते खर्च से कंपनी परेशानसुभाष चंद्रा की बढ़ीं मुश्किलें: CBI ने दर्ज की FIR, फर्जी कागज दिखाकर ₹1,322 करोड़ के फ्रॉड का आरोपएक शेयर पर ₹60 का मोटा डिविडेंड! पावर ट्रांसमिशन सेक्टर से जुड़ी कंपनी का तोहफा, रिकॉर्ड डेट फिक्सNPS में ‘नो मिनिमम इन्वेस्टमेंट’ का क्या है सच? एक्सपर्ट से समझें, किसे मिलेगा फायदा और किसे नहींटाटा मोटर्स खरीदेगी इटली की मशहूर इवेको ग्रुप, €3.82 अरब की डील से ग्लोबल मार्केट में बढ़ेगा दबदबामोटी कमाई का चांस! अगले हफ्ते लगभग 150 कंपनियां देंगी डिविडेंड, एक शेयर पर ₹60 तक कमाने का मौकाजन्माष्टमी पर बाजारों में बंपर खरीदारी की उम्मीद, 40 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा के व्यापार का अनुमान18 अमेरिकी सैनिकों की मौत और 37.5 अरब डॉलर खर्च, फिर भी ट्रंप ने ईरान युद्ध को बताया ‘छोटी बात’लाइट, कैमरा और एक्शन: कैसे साल 1991 के आर्थिक सुधारों ने भारतीय सिनेमा का पूरा कारोबार बदल दिया?भारत के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए राज्यों और शहरों को खुद जुटाना होगा फंड: भार्गव दासगुप्ता

OMSS scheme: अब आटा मिलों को मिलेगा ज्यादा गेहूं, आवंटन 100 टन से बढ़कर 200 टन हुआ

Advertisement

केंद्र सरकार बाजार में गेहूं की उपलब्धता बढ़ाने के लिए खुले बाजार में गेहूं की बिक्री पर जोर दे रही है।

Last Updated- October 27, 2023 | 6:59 PM IST
wheat crop

अब आटा मिल संचालक केंद्र सरकार की खुले बाजार में बिक्री योजना (OMSS ) के तहत ज्यादा गेहूं ले सकेंगे क्योंकि सरकार ने इस योजना के तहत गेहूं के आवंटन को बढ़ा दिया है।

केंद्र सरकार बाजार में गेहूं की उपलब्धता बढ़ाने के लिए खुले बाजार में गेहूं की बिक्री पर जोर दे रही है। ताकि गेहूं की कीमतों को नियंत्रित रखा जा सके।

अब 200 टन गेहूं ले सकेंगे आटा मिल मालिक

केंद्र सरकार ने ओएमएसएस योजना के तहत अगले महीने से गेहूं का आवंटन बढ़ाने का फैसला किया है। अब तक इस योजना में बोली लगाने वाले अधिकतम 100 टन गेहूं ले सकते थे। अब सरकार ने एक नवंबर से इस आवंटन को बढ़ाकर दोगुना कर दिया है। जिससे अब बोली लगाने वाले 200 टन गेहूं ले सकते हैं। पूरे भारत में प्रति ई-नीलामी की पेशकश की गई कुल मात्रा को भी बढ़ा दिया गया है।

पहले यह मात्रा प्रति नीलामी 2 लाख टन थी, अब इसे बढ़ाकर 3 लाख टन कर दिया गया है। वर्ष 2023-24 की 18वीं ई-नीलामी 26 अक्टूबर को हुई थी। जिसमें देश भर में 444 डिपो से 2 लाख टन गेहूं की पेशकश की गई।

ई-नीलामी में गेहूं के लिए 2,763 सूचीबद्ध खरीदारों ने भाग लिया और इसमें 2,318 बोलीदाताओं को 1.92 लाख टन गेहूं बेचा गया। जून से अब तक ओएमएसएस के तहत 27 लाख टन से अधिक गेहूं खुले बाजार में बेचा जा चुका है।

स्टॉक की जमाखोरी से बचने के लिए कारोबारियों को ओएमएसएस (घरेलू) के तहत गेहूं की बिक्री के दायरे से बाहर रखा गया है। ओएमएसएस के तहत गेहूं खरीदने वाले प्रोसेसरों की आटा मिलों पर नियमित जांच/निरीक्षण भी किया जा रहा है।

Advertisement
First Published - October 27, 2023 | 6:59 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement