facebookmetapixel
Advertisement
विदेशी संपत्ति छिपाई है? छोटे टैक्सपेयर्स के लिए 16 अगस्त से खुलेगा विंडो, CBDT ने किया ऐलानअगले 7-8 साल में देश में शुरू होंगे 5 से 8 नए सेमीकंडक्टर प्लांट, हमें चिप निर्माण में आत्मनिर्भर बनना होगा: PM1 शेयर पर मिलेगा ₹500 का डिविडेंड! डिस्ट्रीब्यूशन के कारोबार से जुड़ी कंपनी का निवेशकों को बड़ा तोहफाकिसानों से बोले PM मोदी: दुनिया भर में पहुंचाएं भारतीय उत्पाद, मिलेट्स-मसालों को ग्लोबल ब्रांड बनाएंDividend Stocks: अगले हफ्ते लगभग 90 कंपनियां बाटेंगी डिविडेंड, निवेशकों के पास मोटी कमाई का मौका‘होर्मुज को अमेरिकी क्षेत्र बनाने पर कर रहे काम’, ट्रंप के दावे से मची खलबली, ईरान ने किया खारिजभारतीय शेयर बाजार का 35 साल का सफर: हर्षद मेहता घोटाले से 2026 तक तेजी-मंदी की पूरी कहानीPM Modi Speech: आत्मनिर्भर भारत से वर्क कल्चर तक, PM बोले- अब देश को बदलनी होगी रफ्तारजनगणना 2027 में पहली बार जाति की गणना, 40 सवालों में आधार से बैंक खाते तक पूछी जाएगी जानकारी‘देश को दिमागी नक्सलियों से बचाना होगा, वो युवाओं को भटकाने की कोशिश कर रहे’, लालकिले से बोले PM मोदी

निर्यात प्रतिबंध में अब सीमेंट की बारी

Advertisement
Last Updated- December 05, 2022 | 9:19 PM IST

सीमेंट के बढ़ते दाम पर अंकुश लगाने के लिए सरकार अब सीमेंट के निर्यात पर प्रतिबंध लगाने जा रही है।


इस संबंध में सरकार ने फैसला कर लिया है और बहुत जल्द इसकी घोषणा भी कर दी जाएगी। गत माह में सीमेंट की कीमत में 50 किलोग्राम की प्रति बोरी पर 5 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। इसके अलावा सरकार ने स्टील निर्यात पर दी जाने वाली अतिरिक्त सुविधा वापस ले ली है ताकि महंगाई पर लगाम लगाई जा सके।


केंद्रीय वाणिज्य व उद्योग मंत्री कमलनाथ के मुताबिक सीमेंट की घरेलू आपूर्ति को मजबूत करने के लिए निर्यात पर प्रतिबंध का फैसला किया गया है और तुरंत इसे लागू भी कर दिया जाएगा। विदेशी व्यापार नीति की सालाना घोषणा के लिए आयोजित संवाददाता सम्मेलन के दौरान कमलनाथ ने यह जानकारी दी। बीते अप्रैल से लेकर फरवरी माह के दौरान सीमेंट का निर्यात 3.33 मिलियन टन किया गया है।


घरेलू बाजार में सीमेंट की कीमत में मजबूती के कारण यह निर्यात वर्ष 2006-07 की समान अवधि के मुकाबले 38.78 फीसदी कम है। गत अप्रैल से फरवरी महीने के दौरान सीमेंट का निर्यात कुल सीमेंट उत्पादन का मात्र 2.20 फीसदी रहा। सीमेंट निर्यात करने वाली कंपनियों में गुजरात अंबुजा व आदित्य बिरला समूह मुख्य हैं। बाम्बे स्टॉक एक्सचेंज में इन कंपनियों के शेयर मूल्यों में गिरावट दर्ज की गई है।


गुजरात अंबुजा के शेयर मूल्य गुरुवार के मुकाबले 3.61 फीसदी की गिरावट के साथ 117.60 रुपये पर बंद हुए तो अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयर मूल्य में 1.83 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। इसके शेयर मूल्य 790.10 पर बंद हुए। उद्योग सूत्रों का कहना है कि सीमेंट का निर्यात मुख्य रूप से देश के पश्चिमी भाग से किया जाता है लिहाजा यह पूरे देश को प्रभावित नहीं करता है।


सूत्रों के मुताबिक देश के पश्चिमी भाग में सालाना 300 लाख टन सीमेंट की खपत होती है। नाम न छापने की शर्त पर मुंबई के एक सीमेंट विशेषज्ञ ने बताया कि निर्यात पर प्रतिबंध लगाने से कंपनियों पर कोई प्रतिकूल प्रभाव नहीं पड़ेगा क्योंकि घरेलू बाजार में सीमेंट की कीमत में मजबूती का रुख है।

Advertisement
First Published - April 12, 2008 | 12:27 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement