facebookmetapixel
Advertisement
शेयर बाजार की तरह फिल्मों में लगेगा पैसा! ₹22,000 करोड़ के सिनेमा बिजनेस में नए फंड्स की होगी एंट्रीदवाओं का आयात होगा आसान! सरकार बदलेगी 1945 का पुराना नियम, टेस्टिंग नियमों में ढील देने की तैयारीभारत में ‘मक्का क्रांति’ बहुत फायदेमंद, धान की जगह मक्के की खेती से पर्यावरण भी बचेगा व मुनाफा भी बढ़ेगाबॉन्ड मार्केट में फंड मैनेजर्स के अलग-अलग दांव: गिल्ट और डायनेमिक फंड्स में ड्यूरेशन को लेकर छिड़ी जंगरिकॉर्ड FII निकासी और ईरान संकट ने बढ़ाई टेंशन, चालू खाते का घाटा बढ़ने से रुपये पर भारी दबावEditorial: मॉनसून की सुस्त चाल ने बढ़ाई टेंशन, खेती और अर्थव्यवस्था पर मंडराया खतराअयोध्या राम मंदिर दान घोटाला: चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, UP पुलिस ने 8 लोगों को किया गिरफ्तारAI पर दुनिया का महा-समझौता: भारत समेत 35 देशों ने मिलाया हाथ, अमेरिका की बड़ी पहल को मिला साथ‘विकसित भारत 2047 के लिए जिम्मेदारी से AI अपनाना जरूरी’, ICAI के मंच से PM मोदी का संदेशबंगाल सरकार का बड़ा फैसला: खत्म होगा शहरी भूमि सीमा अधिनियम, बड़े निवेश का रास्ता साफ

निकल और टिन के भाव बढ़े

Advertisement
Last Updated- December 05, 2022 | 7:05 PM IST

अंतरराष्ट्रीय कीमत में हुई बढ़ोतरी और खरीदारी रुझान के जारी रहने की वजह से शुक्रवार को अलौह धातु बाजार में निकल और टिन जैसे चुनिंदा क्षार धातुओं की कीमत में 3 से 5 रुपये प्रति किलो की तेजी देखी गयी।


बैटरी बनाने वाली कंपनियों के सौदों केनवीकरण के चलते इसकी कीमत में 2 रुपये प्रति किलो और की तेजी देखी गयी। कारोबारियों के अनुसार, लंदन के धातु बाजार में तेजी का रुख ही इन धातुओं की कीमत में बढोतरी की प्रमुख वजह है।


निकल प्लेट (4 गुना 4), (9 गुना 9) और (4 गुना 24) में हरेक की कीमत 5 रुपये बढ़कर क्रमश: 1370-1430 रुपये, 1375-1440 रुपये और 1385-1450 रुपये प्रति किलो के स्तर तक जा पहुंची। बेहतर उठान के चलते टिन इनगॉट की कीमत 3 रुपये चढ़कर 843 रुपये प्रति किलो पर बंद हुआ।


बैटरी कंपनियों की मांग की वजह से सीसा इनगॉट और सीसा आयातित दोनों का दाम 2 रुपये चढ़कर 102 रुपये और 137-140 रुपये प्रति किलो तक जा पहुंचा है। हालांकि दूसरी क्षार धातुओं के दाम अपने पहले के स्तर पर ही टिके रहे।

Advertisement
First Published - April 5, 2008 | 12:19 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement