facebookmetapixel
Advertisement
स्टैनफोर्ड ड्रॉपआउट्स ने किया कमाल! Zepto के ऑटोमेटेड वेयरहाउस कैसे बदल रहे हैं क्विक-कॉमर्स का भविष्यरफ्तार में ऑटो सेक्टर: मई में वाणिज्यिक वाहनों की थोक बिक्री 13.5% बढ़ी, GST कटौती का दिख रहा असरनकली ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन का शक! सरकार ने बंद कराईं जैक्सन लैबोरेटरीज की दो राज्यों में विनिर्माण इकाइयांजाइडस ने सनशाइन के साथ मिलाया हाथ, श्रीलंका में लगेगा $2 करोड़ का दवा प्लांट; आयात पर घटेगी निर्भरताशेयर बाजार की तरह फिल्मों में लगेगा पैसा! ₹22,000 करोड़ के सिनेमा बिजनेस में नए फंड्स की होगी एंट्रीदवाओं का आयात होगा आसान! सरकार बदलेगी 1945 का पुराना नियम, टेस्टिंग नियमों में ढील देने की तैयारीभारत में ‘मक्का क्रांति’ बहुत फायदेमंद, धान की जगह मक्के की खेती से पर्यावरण भी बचेगा व मुनाफा भी बढ़ेगाबॉन्ड मार्केट में फंड मैनेजर्स के अलग-अलग दांव: गिल्ट और डायनेमिक फंड्स में ड्यूरेशन को लेकर छिड़ी जंगरिकॉर्ड FII निकासी और ईरान संकट ने बढ़ाई टेंशन, चालू खाते का घाटा बढ़ने से रुपये पर भारी दबावEditorial: मॉनसून की सुस्त चाल ने बढ़ाई टेंशन, खेती और अर्थव्यवस्था पर मंडराया खतरा

रायगढ़ जिले में मिले खनिजों के नए भंडार

Advertisement
Last Updated- December 05, 2022 | 5:27 PM IST

छत्तीसगढ़ के भू-विज्ञान और खनन विभाग ने अपने ताजा सर्वेक्षण में राज्य में कोयले , लौह अयस्क, बाक्साइट और लाइमस्टोन के नए क्षेत्रों का पता लगाया है।


भू-विज्ञान विभाग के अधिकारियों ने बताया है कि खनिज सर्वेक्षण के दौरान रायगढ़ जिले में कोयले और बस्तर में लौह अयस्क के नए क्षेत्रों का पता चला है। इसके अलावा सरगुजा में बाक्साइट और कबीरधाम में लाइमस्टोन के नए क्षेत्र भी ढूंढे गए हैं।


रायगढ़ जिले के पेल्मा सेक्टर में खोजे गए कोयले के नवीनतम क्षेत्र में लगभग 4 करोड़ टन कोयले के होने की उम्मीद की जा रही है। अधिकारियों का यह भी कहना है कि नक्सल प्रभावित क्षेत्र दंतेवाड़ा के बैलाडिला में 50 लाख टन और कांकेर जिले में लगभग 15 करोड़ टन लौह अयस्क भी मौजूद हो सकता है। लौह अयस्कों की सबसे अच्छी किस्म निकालने के लिए बैलाडिला पूरी दुनिया में मशहूर है।


देश के सबसे बड़े लौह अयस्क उत्पादक और निर्यातक नैशनल मिनरल डिवेलपमेंट कार्पोरेशन (एनएमडीसी) ने बैलाडिला में खनन के लिए अपनी यूनिट स्थापित की है। यहां से एनएमडीसी जापान और दूसरे अन्य देशों को लौह अयस्कों का निर्यात करता है।


खनन विभाग के अधिकारियों ने सरगुजा जिले के मैंपथ की पहाडियों में बाक्साइट के नए भंडार का भी पता लगाया है। इस क्षेत्र में वेदांत ग्रुप के नियंत्रण वाली कंपनी भारत एल्युमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने बाक्साइट के लिए अपने कई ब्लॉकों को स्थापित कर रखा है। अधिकारियों ने कबीरधाम जिले के सोहागपुर क्षेत्र में लाइमस्टोन के नए भंडार को भी खोज निकालने की बात कही है।

Advertisement
First Published - April 1, 2008 | 12:49 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement