facebookmetapixel
Advertisement
तेल की कीमतें घटीं, फिर भी सरकार को हो सकता है ₹1.65 लाख करोड़ का नुकसानOpening Bell: सेंसेक्स 425 अंक उछला, निफ्टी 24125 के पार; RIL में 2.5% से ज्यादा की तेजीDalmia Bharat का बड़ा विस्तार प्लान, जुटाएगी 4,000 करोड़ रुपयेNRI के पैसे पर RBI की पैनी नजर! अब रोजाना जारी हो सकते हैं अरबों डॉलर की आमद के आंकड़े18,000 करोड़ की AI सिटी पर बवाल! किसानों ने कहा, हमारी जमीन नहीं तो कोई सौदा नहींBond Ratings: कंपनियों की वित्तीय सेहत बिगड़ रही है? रेटिंग डाउनग्रेड ने बढ़ाई चिंताईशा अंबानी का बड़ा प्लान, ब्यूटी मार्केट में नई जंग शुरूMahindra Lifespaces: FY30 तक ₹10,000 करोड़ की बिक्री का लक्ष्य, क्या सफल होगी रणनीति?स्मार्टफोन नहीं, अब टैबलेट मचा रहे धमाल! बिक्री और निर्यात में रिकॉर्ड उछालछोटे शहरों पर BMW की नजर, 2026 में लॉन्च होंगे 26 नए मॉडल

पाकिस्तान से सीमेंट आयात पर पड़ी मानसून की मार

Advertisement
Last Updated- December 07, 2022 | 4:41 PM IST

पाकिस्तान से आयात होने वाले सीमेंट पर मानसून की काफी मार पड़ी है जिससे इसमें 50 फीसदी कमी दर्ज की गई है।


ऑल पाकिस्तान सीमेंट मैन्यूफैक्चरर्स असोसिएशन (एपीसीएमए) के मुताबिक, जून में रोजाना औसतन 4 हजार टन सीमेंट का निर्यात भारत को किया गया, जो अब गिरकर दो से ढाई हजार टन रोज पर आ पहुंचा है।

एपीसीएमए के सचिव शहजाद अहमद ने बताया कि बारिश की वजह से समुद्री मार्ग द्वारा भारत को भेजे जाने वाले सीमेंट पर असर पड़ा है। सितंबर 2007 से लेकर अब तक पाकिस्तान ने कुल 10 लाख टन सीमेंट का निर्यात भारत को किया है।

भारत में सीमेंट का बाजार 17 करोड़ टन का है, इस लिहाज से यह मात्रा काफी कम है। इसलिए पाक से आयातित सीमेंट के चलते कुछ इलाकों को छोड़कर देश में सीमेंट की कीमत पर कुछ खास असर नहीं पड़ा है। पाकिस्तानी सीमेंट की कीमत फिलहाल 52 डॉलर प्रति टन है और लदाई खर्च को जोड़कर मुंबई और वाघा बॉर्डर पर इसकी कीमत 72-73 डॉलर प्रति टन बैठती है।

इस तरह 50 किलो के सीमेंट बोरी की कीमत करीब 153 रुपये पड़ रही है। इस तरह भारतीय सीमेंट की कीमत 235-250 रुपये प्रति बोरी से यह काफी सस्ता है। एपीसीएमए के सचिव शहजाद ने बताया कि भारत को सीमेंट का निर्यात करने वाली पाकिस्तानी कंपनियां घाटा उठा रही हैं क्योंकि उनकी लागत करीब 68 डॉलर प्रति टन है।

हालांकि घरेलू मांग पूरी होने के बाद पाक कंपनियों के पास सीमेंट बच जाता है, इसलिए ये कंपनियां इसका निर्यात कर देती हैं। इन कंपनियों को उम्मीद है कि जब भारतीय कंपनियां कीमत बढ़ाएंगी तो पाक सीमेंट की कीमत में भी इजाफा होगा। अहमद ने बताया कि  जुलाई से मार्च के बीच सीमेंट उद्योग को तकरीबन 7 करोड़ का घाटा उठाना पड़ा है।

अप्रैल 2007 में भारत सरकार ने सीमेंट आयात पर लगने वाले काउंटरवेलिंग डयूटी में 16 फीसदी की कटौती की थी। यही नहीं इस पर लगने वाले 4 फीसदी अतिरिक्त सीमा शुल्क को भी हटा लिया गया था। जनवरी 2007 में सीमेंट आयात पर आयात शुल्क को शून्य करने की घोषणा की गयी।

Advertisement
First Published - August 11, 2008 | 10:51 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement