जानिए अपने शहर में डीजल और पेट्रोल के आज के दाम

Published by
बीएस संवाददाता
Last Updated- December 14, 2022 | 6:30 PM IST

आज भी डीजल और पेट्रोल के दामों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। पिछले 3 महीनें से डीजल और पेट्रोल की कीमतें लगभग स्थिर बनी हुई हैं। अप्रैल में कीमतें शतक को पार कर गई थीं। इसके बाद लोगों को ईंधन की महंगाई से निजात देने के लिए सरकार ने अपने उत्पाद शुल्क में कटौती कर दी थी।
डीजल और पेट्रोल के दाम वैश्विक बाजार के अनुसार तेल कंपनियां तय करती है। इस पर कई अंतरराष्ट्रीय कारको का भी प्रभाव पड़ता है। जैसा कि अभी हाल ही में रूस-यूक्रेन युद्ध के कारण तेल के दामों में कमी आई थी। क्योंकि इस युद्ध के कारण कच्चे तेल की मांग प्रभावित हुई थी। आज के लिए नई दिल्ली में डीजल का दाम 89.66 रुपये और पेट्रोल का दाम 96.76 रुपये है। देश में कच्चा तेल की मांग बढ़ने के बावजूद डीजल और पेट्रोल की कीमतें स्थिर बनी हुई हैं।
 
मेट्रो और अन्य प्रमुख शहरों में आज के दाम (रुपया प्रति लीटर):
 

शहर

पेट्रोल

डीज़ल

दिल्ली

96.76

89.66

मुंबई

106.29

94.25

चेन्नई

102.62

94.22

कोलकाता

106.01

92.74

लखनऊ

96.55

89.74

भोपाल

108.63

93.88

हैदराबाद

109.64

97.8

बेंगलुरू

101.92

87.87

गुवाहाटी

95.99

83.92

गांधीनगर

96.62

92.36

 

First Published : August 28, 2022 | 11:52 AM IST