facebookmetapixel
Advertisement
अमेरिका-ईरान समझौते का दिख रहा असर, होर्मुज स्ट्रेट से भारत के लिए रवाना हुए उर्वरकों से लदे 4 जहाजब्रह्मोस मिसाइल का नया अवतार: वजन में हल्की और स्टेल्थ तकनीक से लैस, दुश्मनों के छूटेंगे पसीनेMeta की बड़ी डील: फिनटेक कंपनी CRED में लगाए 90 करोड़ डॉलर, कुणाल शाह बने व्हाट्सऐप के ग्लोबल हेडइन्फो एज का बड़ा दांव: 50 से अधिक AI और डीप-टेक स्टार्टअप्स में किया ₹1,000 करोड़ से ज्यादा का निवेशब्रिटिश पीएम कीर स्टॉर्मर का भावुक इस्तीफा, क्या अधर में लटक जाएगा भारत-ब्रिटेन व्यापार समझौता?US ट्रेड डील पर पीयूष गोयल ने कहा: समय सीमा की चिंता अमेरिका की है, मुझे इसकी कोई फिक्र नहींआर्थिक मोर्चे पर झटका: मई में 7 महीने के निचले स्तर 0.5% पर आई भारत के 8 मुख्य सेक्टर्स की ग्रोथरिकॉर्ड उछाल: भारत में शुद्ध FDI 4 गुना बढ़कर $6.58 अरब के पार, विदेशी निवेशकों का बढ़ा भरोसाUS-Iran Peace Deal: उपराष्ट्रपति जेडी वेंस बोले- ईरान से बातचीत ने युद्ध खत्म करने की मजबूत नींव रखीअमेरिकी अर्थव्यवस्था के ‘धुरंधर’ और फेड के पूर्व प्रमुख एलन ग्रीनस्पैन का निधन, 100 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

प्रतिबंध बढ़ाने से रुकेगा कृषि वायदा का विकास : खटुआ

Advertisement
Last Updated- December 07, 2022 | 8:40 PM IST

वायदा बाजार नियंत्रित करने वाली संस्था वायदा बाजार आयोग ने मंगलवार को कहा कि प्रतिबंधित जिंसों के वायदा कारोबार पर लगे प्रतिबंध को और ढाई महीने तक बढ़ा देने से कृषि उत्पादों के वायदा कारोबार का विकास प्रभावित होगा।


सरकार के इस निर्णय पर प्रतिक्रिया देते हुए एफएमसी अध्यक्ष बी. सी. खटुआ ने कहा कि चार जिंसों के वायदा कारोबार पर प्रतिबंध की अवधि ढाई महीने और बढ़ा देने से वायदा बाजार पर नकारात्मक असर पड़ेगा। उन्होंने कहा कि इस प्रतिबंध से कृषि का वायदा पहले ही प्रभावित हुआ है। हालांकि गैर-कृषि जिंसों के कारोबार का विस्तार होने से नुकसान की भरपाई हो चुकी है।

खटुआ के मुताबिक, इस रोक के बाद भी बाजार का सकारात्मक विकास हो रहा है। गौरतलब है कि मई में महंगाई पर अंकुश लगाने की खातिर सरकार ने चार जिंसों आलू, सोया तेल, चना और रबर के वायदा कारोबार पर चार महीने के लिए प्रतिबंध लगा दिया था।

इसके बावजूद महंगाई पर उम्मीद के मुताबिक नियंत्रण नहीं हो पाया। ऐसे में सरकार ने कोई खतरा मोल न लेते हुए पिछले हफ्ते इन जिंसों पर लगे प्रतिबंध को 30 नवंबर तक बढ़ा दिया।एफएमसी के अनुसार, प्रतिबंध की अवधि बढ़ाने से पहले एफएमसी ने सरकार के समक्ष अपनी राय रखी थी।

Advertisement
First Published - September 10, 2008 | 12:42 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement