facebookmetapixel
Advertisement
शेयर बाजार की तरह फिल्मों में लगेगा पैसा! ₹22,000 करोड़ के सिनेमा बिजनेस में नए फंड्स की होगी एंट्रीदवाओं का आयात होगा आसान! सरकार बदलेगी 1945 का पुराना नियम, टेस्टिंग नियमों में ढील देने की तैयारीभारत में ‘मक्का क्रांति’ बहुत फायदेमंद, धान की जगह मक्के की खेती से पर्यावरण भी बचेगा व मुनाफा भी बढ़ेगाबॉन्ड मार्केट में फंड मैनेजर्स के अलग-अलग दांव: गिल्ट और डायनेमिक फंड्स में ड्यूरेशन को लेकर छिड़ी जंगरिकॉर्ड FII निकासी और ईरान संकट ने बढ़ाई टेंशन, चालू खाते का घाटा बढ़ने से रुपये पर भारी दबावEditorial: मॉनसून की सुस्त चाल ने बढ़ाई टेंशन, खेती और अर्थव्यवस्था पर मंडराया खतराअयोध्या राम मंदिर दान घोटाला: चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, UP पुलिस ने 8 लोगों को किया गिरफ्तारAI पर दुनिया का महा-समझौता: भारत समेत 35 देशों ने मिलाया हाथ, अमेरिका की बड़ी पहल को मिला साथ‘विकसित भारत 2047 के लिए जिम्मेदारी से AI अपनाना जरूरी’, ICAI के मंच से PM मोदी का संदेशबंगाल सरकार का बड़ा फैसला: खत्म होगा शहरी भूमि सीमा अधिनियम, बड़े निवेश का रास्ता साफ

लालूनॉमिक्स के चलते महंगाई ने लगाई छलांग!

Advertisement
Last Updated- December 10, 2022 | 5:18 PM IST

पिछले तीन साल के दौरान माल ढुलाई की दर 300 प्रतिशत बढ़ाने के लिए रेलवे की आलोचना करते हुए खनन उद्योग ने दीर्घकालिक माल ढुलाई नीति बनाने की मांग की।


ताकि उसकी लागत कम हो सके और अर्थव्यवस्था के मुद्रास्फीतिकारी रुझानों को नियंत्रित करने में खनन कंपनियां योगदान कर सकें। फेडरेशन आफ इंडिया मिनरल्स इंडस्ट्रीज (फिमी) ने रेलवे बोर्ड को भेजे एक पत्र में कहा कि लौह अयस्क उद्योग ऊंची मुद्रास्फीति की दर को नियंत्रित करने के लिए लागत कम करने का प्रयास कर रहा है। उसे रेलवे बोर्ड की ओर से माल ढुलाई की दर कम करने की बाबत सकारात्मक प्रतिक्रिया की उम्मीद है।


फिमी ने कहा कि खनन उद्योग ने रेलवे बोर्ड से घरेलू बिक्री और निर्यात में मदद के लिए माल ढुलाई की दर कम करने का आग्रह किया है। फिमी का यह पत्र इन खबरों के बीच आया है कि लौह अयस्क की कीमत में 46 प्रतिशत की बढ़ोतरी से खनन क्षेत्र मुद्रास्फीति में 38.2 प्रतिशत का योगदान कर रहा है। मुद्रास्फीति की दर सात प्रतिशत के स्तर तक पहुंच गई है।

Advertisement
First Published - April 8, 2008 | 12:08 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement