facebookmetapixel
Advertisement
नेपाल बाढ़ में 320 भारतीय लापता, 547 पहुंची मृतकों की संख्या; भारत ने भेजी राहत और बचाव टीमAGM टलने के बाद टाटा संस को कंपनी रजिस्ट्रार से मिली राहत, लेकिन साल के आखिर तक पूरी करनी होगी बैठकआगामी बजट की कवायद शुरू! वित्त मंत्रालय ने मंगवाए संशोधित अनुमान, 12 अक्टूबर से होंगी प्री-बजट बैठकें‘एस्सेल समूह ने 45,000 में से चुकाए 43,000 करोड़ रुपये का कर्ज’, आरोपों के बीच सुभाष चंद्रा ने किया दावाइंडिगो ने सर्वम AI में लगाया पैसा, विमानन क्षेत्र में बढ़ेगा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का इस्तेमालक्या पटरी पर लौट आया वोडाफोन आइडिया? लगातार छठे महीने बढ़े ग्राहक, 20 करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ाहिमालय में नई झील का खतरा: नेपाल-तिब्बत सीमा पर बनी 20 हेक्टेयर की झील, निचले इलाकों पर अलर्टभारत-कनाडा का 2030 तक द्विपक्षीय व्यापार $50 अरब पहुंचाने का लक्ष्य, वित्त मंत्री सीतारमण ने किया ऐलानजुलाई में सुस्त पड़ी औद्योगिक विकास की रफ्तार, IIP दर घटकर 6.7% पर पहुंची; मैन्‍युफैक्‍चरिंग की रफ्तार धीमीभारत-अमेरिका में हुआ बड़ा रक्षा सौदा, भारतीय सेना के लिए खरीदी जाएंगी जैवलिन एंटी-टैंक मिसाइलें

रुपये की रफ्तार पर लगा ब्रेक: 6 दिनों की बढ़त के बाद गिरा रुपया, डॉलर की मांग बढ़ने से टूटा बाजार

Advertisement

आयातकों की ओर से डॉलर की मांग बढ़ने और आईसीआईसीआई एएमसी से फंड बाहर जाने के कारण छह दिनों की बढ़त के बाद रुपया गिरकर 94.68 प्रति डॉलर पर बंद हुआ

Last Updated- June 22, 2026 | 9:38 PM IST
rupees
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

सोमवार को आयातकों की ओर से डॉलर की मांग और आईसीआईसीआई ऐसेट मैनेजमेंट कंपनी से जुड़े पैसे बाहर जाने की वजह से रुपये की छह दिन से जारी बढ़त का सिलसिला टूट गया। बाजार कारोबारियों ने कहा कि आईसीआईसीआई ऐसेट मैनेजमेंट कंपनी के आईपीओ के लिए लॉक-इन अवधि खत्म होने के बाद पैसे बाहर जाने से जुड़ी डॉलर मांग का असर दिन भर रुपये पर दिखा।

दिन के कारोबार में रुपया गिरकर 94.75 प्रति डॉलर के निचले स्तर पर आ गया जबकि कच्चे तेल की कीमतें हाल के ऊंचे स्तरों से नीचे बनी रहीं और अमेरिका-ईरान के बीच बातचीत में प्रगति की उम्मीदों से वैश्विक जोखिम धारणा में सुधार हुआ। बाजार के जानकारों का कहना है कि आयातकों ने निचले स्तरों पर डॉलर की खरीदारी बढ़ाई, जबकि निर्यातक आक्रामक रूप से डॉलर बेचने को लेकर सतर्क रहे।

रुपया 94.68 प्रति डॉलर पर बंद हुआ, जबकि पिछला बंद भाव 94.33 प्रति डॉलर था। डॉलर इंडेक्स बढ़कर लगभग 101 पर पहुंच गया, जबकि यूरो और जापानी येन डॉलर के मुकाबले कमजोर हो गए। फिनरेक्स ट्रेजरी एडवाइजर्स एलएलपी के ट्रेजरी प्रमुख और कार्यकारी निदेशक अनिल 

कुमार भंसाली ने कहा, ‘आईसीआईसीआई एएमसी से फंड बाहर जाने की वजह से भारतीय रुपया गिरकर 94.75 प्रति डॉलर के निचले स्तर पर आ गया। डॉलर इंडेक्स 101 के स्तर पर पहुंच गया, जबकि यूरो, जीबीपी और जेपीवाई सभी डॉलर के मुकाबले गिर गए और निचले स्तर पर बने रहे।’

Advertisement
First Published - June 22, 2026 | 9:38 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement