facebookmetapixel
Advertisement
शेयर बाजार की तरह फिल्मों में लगेगा पैसा! ₹22,000 करोड़ के सिनेमा बिजनेस में नए फंड्स की होगी एंट्रीदवाओं का आयात होगा आसान! सरकार बदलेगी 1945 का पुराना नियम, टेस्टिंग नियमों में ढील देने की तैयारीभारत में ‘मक्का क्रांति’ बहुत फायदेमंद, धान की जगह मक्के की खेती से पर्यावरण भी बचेगा व मुनाफा भी बढ़ेगाबॉन्ड मार्केट में फंड मैनेजर्स के अलग-अलग दांव: गिल्ट और डायनेमिक फंड्स में ड्यूरेशन को लेकर छिड़ी जंगरिकॉर्ड FII निकासी और ईरान संकट ने बढ़ाई टेंशन, चालू खाते का घाटा बढ़ने से रुपये पर भारी दबावEditorial: मॉनसून की सुस्त चाल ने बढ़ाई टेंशन, खेती और अर्थव्यवस्था पर मंडराया खतराअयोध्या राम मंदिर दान घोटाला: चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, UP पुलिस ने 8 लोगों को किया गिरफ्तारAI पर दुनिया का महा-समझौता: भारत समेत 35 देशों ने मिलाया हाथ, अमेरिका की बड़ी पहल को मिला साथ‘विकसित भारत 2047 के लिए जिम्मेदारी से AI अपनाना जरूरी’, ICAI के मंच से PM मोदी का संदेशबंगाल सरकार का बड़ा फैसला: खत्म होगा शहरी भूमि सीमा अधिनियम, बड़े निवेश का रास्ता साफ

स्टॉक पर सरकार की कड़ी नजर

Advertisement
Last Updated- December 05, 2022 | 7:05 PM IST

महंगाई पर केंद्र सरकार द्वारा उठाए गए कदम से कदम मिलाते हुए गुजरात सरकार ने गेहूं व दाल के स्टॉक पर कड़ी निगरानी रखनी शुरू कर दी है।


राज्य सरकार का मकसद जरूरी खाद्यान्न की कीमतों पर लगाम कसना है। सरकार का कहना है कि अगर कोई गेहूं व्यापारी या मिल मालिक 10 हजार टन से ज्यादा स्टॉक रखता है तो उन्हें सरकार के सामने इस बात का खुलासा करना होगा। इसकी तरह दाल की प्रोसेसिंग करने वाले मिल मालिक कुल टर्नओवर का 12वां हिस्सा ही बतौर स्टॉक रख पाएंगे। कच्चा दाल के मामले में यह मात्रा कुल टर्नओवर का छठा हिस्सा होगा।


गुजरात स्टेट सिविल सप्लाई कॉरपोरेशन के सूत्रों ने बताया कि व्यापारी 10 हजार टन तक स्टॉक रख सकते हैं। अगर उनके पास इससे ज्यादा स्टॉक हो तो उन्हें इस बात की जानकारी सरकार को देनी होगी और यह भी बताना होगा कि ये माल कहां से खरीदे गए थे व कहां रखे गए हैं। इस बाबत जिला स्तर के अधिकारियों को निगरानी रखने को कहा गया है।


सरकार ने इन अधिकारियों को कहा है कि इसका उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। यहां इस बात का उल्लेख करना जरूरी है कि 2006-07 में मल्टिनैशनल कंपनियों ने स्टॉक जमा कर बाजार में कृत्रिम कमी पैदा कर दी थी।


हाल में गुजरात रोलर फ्लोर मिल्स असोसिएशन ने गेहूं के वायदा कारोबार पर पाबंदी जारी रखने की मांग की है। असोसिएशन के सचिव त्रिलोक अग्रवाल ने कहा कि अभी भी इन कंपनियों के पास काफी माल जमा है और ये कंपनियां गेहूं वायदा से पाबंदी हटाने के लिए लॉबिंग कर रही हैं।

Advertisement
First Published - April 5, 2008 | 12:33 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement