facebookmetapixel
Advertisement
अमेरिका-ईरान समझौते का दिख रहा असर, होर्मुज स्ट्रेट से भारत के लिए रवाना हुए उर्वरकों से लदे 4 जहाजब्रह्मोस मिसाइल का नया अवतार: वजन में हल्की और स्टेल्थ तकनीक से लैस, दुश्मनों के छूटेंगे पसीनेMeta की बड़ी डील: फिनटेक कंपनी CRED में लगाए 90 करोड़ डॉलर, कुणाल शाह बने व्हाट्सऐप के ग्लोबल हेडइन्फो एज का बड़ा दांव: 50 से अधिक AI और डीप-टेक स्टार्टअप्स में किया ₹1,000 करोड़ से ज्यादा का निवेशब्रिटिश पीएम कीर स्टॉर्मर का भावुक इस्तीफा, क्या अधर में लटक जाएगा भारत-ब्रिटेन व्यापार समझौता?US ट्रेड डील पर पीयूष गोयल ने कहा: समय सीमा की चिंता अमेरिका की है, मुझे इसकी कोई फिक्र नहींआर्थिक मोर्चे पर झटका: मई में 7 महीने के निचले स्तर 0.5% पर आई भारत के 8 मुख्य सेक्टर्स की ग्रोथरिकॉर्ड उछाल: भारत में शुद्ध FDI 4 गुना बढ़कर $6.58 अरब के पार, विदेशी निवेशकों का बढ़ा भरोसाUS-Iran Peace Deal: उपराष्ट्रपति जेडी वेंस बोले- ईरान से बातचीत ने युद्ध खत्म करने की मजबूत नींव रखीअमेरिकी अर्थव्यवस्था के ‘धुरंधर’ और फेड के पूर्व प्रमुख एलन ग्रीनस्पैन का निधन, 100 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

हल्दी की नीलामी से हुई अच्छी उगाही

Advertisement
Last Updated- December 07, 2022 | 11:46 AM IST

आंध्र प्रदेश में  गुंटूर जिले के डुग्गीराला के हल्दी उपजाने वाले किसानों को काफी लाभ हो रहा है क्योंकि नीलामी की कीमत यहां फिलहाल चरम पर चल रही है।


उल्लेखनीय है कि पिछले चारझ्र सालों से किसानों को हल्दी की फसल से ज्यादा मुनाफा नहीं हो रहा था। वर्तमान में किसानों को वर्ष 2008 की फसल के लिए 3,550 से 3,700 रुपये मिल रहे हैं। काफी समय से किसानों की मांग थी कि उन्हें हल्दी के लिए 3,000 रुपये प्रति क्विंटल मिलनी चाहिए।

वर्तमान मुनाफे से उत्साहित किसानों ने वर्ष 2009 के हल्दी उगाए जाने वाले क्षेत्र में 15 फीसदी की बढ़ोतरी पहले ही कर चुके हैं। यद्यपि, हल्दी पकाने वाले मजदूरों की फिलहाल कमी है और जो बीज पिछले साल 800-900 रुपये प्रति क्विंटल पर उपलब्ध थे आज 1,200 रुपये प्रति क्विंटल की दर पर मिल रहे हैं। हालांकि,  किसानों ने 15 जुलाई तक बुवाई पूरी कर ली है।

खेती के कुल रकबे का अंतिम आकलन 25 प्रतिशत की बढ़ोतरी प्रदर्शित कर सकता है। पिछले वर्ष हल्दी के बाजार मूल्य कम होने से परेशान किसानों ने खेती के रकबे में 25 प्रतिशत से अधिक की कटौती की थी। प्रदेश के वारंगल में हल्दी की कीमत फिलहाल 3,800-3,900 रुपये प्रति क्विंटल है, निजामाबाद में 4,100-4,200 रुपये और कड़ापा में 3,500-3,600 रुपये प्रति क्विंटल है।

Advertisement
First Published - July 17, 2008 | 11:40 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement