facebookmetapixel
Advertisement
दोपहिया वाहनों की सुरक्षा बढ़ाने की तैयारी, ओवर-स्पीडिंग अलर्ट से रिफ्लेक्टिव टायर तक नए नियमRBI की अगली दर चाल पर सस्पेंस, MPC सदस्य बोले- महंगाई बढ़ी तो रीपो रेट पर फिर विचारबंगाल की खाड़ी में जहाज हादसा, 22 नाविकों की तलाश में जुटी नौसेना-तटरक्षक बलफ्रंट-रनिंग मामले में केतन पारिख को झटका, सैट ने अपील खारिज कीआर्थिक उदारीकरण के 35 साल: जिस विदेशी प्रतिस्पर्धा से डरा बॉम्बे क्लब, उसी देसी समूहों ने कैसे बनाया दबदबाभारत को उर्वरक निर्यात बढ़ाने को तैयार रूस, 2030 तक 100 अरब डॉलर व्यापार का लक्ष्यपैसिव फंड्स में बढ़ा इंडेक्स फंड का दबदबा, 5 साल में AUM 74% CAGR से बढ़ाEditorial: मोबाइल टैरिफ बढ़ने के संकेत, 5G निवेश और बेहतर सेवाओं के लिए ARPU बढ़ाना जरूरीREC जारी करेगा भारत का पहला टोकनयुक्त कॉरपोरेट बॉन्ड, खरीद में इस्तेमाल होगी डिजिटल करेंसीहाई यील्ड की मांग का असर: PFC ने वापस लिया 3 साल का बॉन्ड इश्यू, 15 साल के बॉन्ड से जुटाए ₹2500 करोड़

Gold Silver Price Today: सोना चांदी के फिसले दाम, जानें 10 जून को कितने रुपये तक की आई गिरावट

Advertisement

Gold Silver Price: आज सोने के भाव 96,500 रुपये, जबकि चांदी के भाव 1,06,600 रुपये के करीब कारोबार कर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोना चांदी के रेट में गिरावट दिखी।

Last Updated- June 10, 2025 | 10:06 AM IST
Gold Price Today
Representative Image

Gold-Silver Price Today, June 10: सोने चांदी के वायदा भाव में नरमी देखने को मिल रही है। दोनों के भाव गिरावट के साथ खुले। खबर लिखे जाने के समय घरेलू बाजार में आज सोने के भाव 96,500 रुपये, जबकि चांदी के भाव 1,06,600 रुपये के करीब कारोबार कर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोना चांदी नरमी के साथ कारोबार कर रहे हैं।

सोना के भाव में नरमी

सोने के वायदा भाव की शुरुआत गिरावट के साथ हुई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का बेंचमार्क अगस्त कॉन्ट्रैक्ट आज 573 रुपये की गिरावट के साथ 96,600 रुपये के भाव पर खुला। पिछला बंद भाव 97,173 रुपये था। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 689 रुपये की गिरावट के साथ 96,494 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 96,600 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 96,431 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। सोने के वायदा भाव ने इस साल 99,358 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

यह भी पढ़ें…5 दिन में Nifty जा सकता है 25,500? Kotak Securities ने बताई मुनाफा कमाने की स्ट्रैटेजी

चांदी की चमक भी फीकी

चांदी के वायदा भाव की शुरुआत सुस्त रही। MCX पर चांदी का बेंचमार्क जुलाई कॉन्ट्रैक्ट आज 362 रुपये की गिरावट के साथ 1,06,725 रुपये पर खुला। पिछला बंद भाव 1,07,087 रुपये था। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 477 रुपये की गिरावट के साथ 1,06,610 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 1,0,6,725 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 1,06,317 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। चांदी के वायदा भाव ने इस साल 1,07,171 रुपये किलो के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में लुढ़के सोना चांदी

अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज सोने चांदी के वायदा में गिरावट देखने को मिल रही है। Comex पर सोना 3,346.30 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 3,354.90 डॉलर प्रति औंस था। खबर लिखे जाने के समय यह 28.40 डॉलर की गिरावट के साथ 3,326.50 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। सोने के वायदा भाव ने इस साल 3,509.90 डॉलर के भाव पर ऑल टाइम हाई छू लिया है। Comex पर चांदी के वायदा भाव 36.89 डॉलर के भाव पर खुले। पिछला क्लोजिंग प्राइस 36.79 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.20 डॉलर की गिरावट के साथ 36.59 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। खबर लिखे जाने के समय कॉमेक्स पर चांदी के वायदा भाव आज 36.97 डॉलर के भाव पर दिन के और इस साल के सर्वोच्च स्तर पर पहुंच गए।

MCX, Comes पर भाव

MCX Open Last Close LTP
सोना 96,600 97,173 96,494
चांदी 1,06,725 1,07,087 1,06,610
Comex Open Last Close LTP
सोना 3,346.30 3,354.90 3,326.50
चांदी 36.89 36.79 36.59

(नोट: mcx में सोने के वायदा भाव रुपये प्रति 10 ग्राम, चांदी रुपये प्रति किलो में हैं। कॉमेक्स में दोनों के वायदा भाव डॉलर प्रति ओंस में हैं। last trading price (LTP) खबर लिखे जाने के समय के हैं।)

 

Advertisement
First Published - June 10, 2025 | 9:53 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement