facebookmetapixel
Advertisement
टेक्नोक्रॉफ्ट वेंचर्स IPO की 34% प्रीमियम पर लि​स्टिंग, निवेशकों को पहले ही दिन अच्छा मुनाफाएन चंद्रशेखरन के कार्यकाल में टाटा संस की जमकर हुई कमाई! मिला ₹2.71 लाख करोड़ का डिविडेंड10 मिनट में सामान पहुंचने के दौर में भी किराना दुकानें क्यों नहीं हारेंगी? रिपोर्ट में सामने आई बड़ी वजहटाटा मोटर्स पीवी का शेयर 5% टूटा, कमजोर नतीजों के बाद क्या करें निवेशक?लीप इंडिया आईपीओ की ठीक-ठाक शुरुआत, 159 रुपये का शेयर 166 रुपये पर हुआ लिस्ट2026 में टूटेगा गर्मी का रिकॉर्ड! अल-नीनो ने बढ़ाई टेंशन, 69% पहुंची सबसे गर्म साल बनने की संभावनादुनिया का ‘इमरजेंसी ऑयल कुशन’ लगभग खत्म? 400 मिलियन बैरल में से 350 मिलियन बैरल बाजार ने सोख लिएजेटवर्क की IPO से ₹2,600 करोड़ जुटाने की तैयारी, सेबी में नए सिरे से दाखिल किया ड्राफ्ट पेपरहोर्मुज खुलने पर संशय बढ़ा! मुनाफावसूली के दबाव से सोना ₹1,117 टूटा, चांदी ₹1,861 फिसलीAI की दौड़ से Airtel-Jio को बड़ा फायदा! डेटा सेंटर और क्लाउड से खुल सकते हैं कमाई के नए रास्ते

Gold-Silver Price Today: सोने-चांदी की कीमतों में तेजी! ₹97,600 के पार पहुंचा गोल्ड, सिल्वर भी ₹1.06 लाख के करीब

Advertisement

Gold-Silver Price: घरेलू बाजार में आज सोने के भाव 97,500 रुपये, जबकि चांदी के भाव 1,06,400 रुपये के करीब कारोबार कर रहे हैं।

Last Updated- June 26, 2025 | 10:16 AM IST
Gold and silver price today
Representative Image

Gold-Silver Price Today, June 26: सोने चांदी के वायदा कारोबार की शुरुआत में आज भी तेजी देखने को मिल रही है। दोनों के वायदा भाव आज तेजी के साथ खुले। खबर लिखे जाने के समय घरेलू बाजार में आज सोने के भाव 97,500 रुपये, जबकि चांदी के भाव 1,06,400 रुपये के करीब कारोबार कर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने चांदी के वायदा भाव तेजी के साथ कारोबार कर रहे हैं।

सोना हुआ महंगा

सोने के वायदा भाव की शुरुआत तेजी के साथ हुई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का बेंचमार्क अगस्त कॉन्ट्रैक्ट आज 243 रुपये की तेजी के साथ 97,600 रुपये के भाव पर खुला। पिछला बंद भाव 97,357 रुपये था।  खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 123 रुपये की तेजी के साथ 97,480 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 97,600 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 97,412 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। सोने के वायदा भाव ने इस साल 1,01078 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

चांदी चमकी

चांदी के वायदा भाव की शुरुआत तेज रही। MCX पर चांदी का बेंचमार्क जुलाई कॉन्ट्रैक्ट आज 425 रुपये की तेजी के साथ 1,06,405 रुपये पर खुला। पिछला बंद भाव 1,05,980 रुपये था। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 422 रुपये की तेजी के साथ 1,06,402 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 1,0,6,530 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 1,0,6,329 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। चांदी के वायदा भाव ने इस साल 1,09,748 रुपये किलो के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना चांदी उछले

अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज सोने चांदी के वायदा भाव में तेजी देखने को मिल रही है। Comex पर सोना 3,347.50 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 3,343.10 डॉलर प्रति औंस था। खबर लिखे जाने के समय यह 12.80 डॉलर की तेजी के साथ 3,355.90 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। सोने के वायदा भाव ने इस साल 3,509.90 डॉलर के भाव पर ऑल टाइम हाई छू लिया है। Comex पर चांदी के वायदा भाव 36.22 डॉलर के भाव पर खुले। पिछला क्लोजिंग प्राइस 36.11 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.21 डॉलर की तेजी के साथ 36.32 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था।

MCX, Comes पर भाव

MCX Open Last Close LTP
सोना 97,600 97,357 97,480
चांदी 1,06,405 1,05,980 1,06,402
Comex Open Last Close LTP
सोना 3,347.50 3,343.10 3,355.90
चांदी 36.22 36.11 36.32

(नोट: mcx में सोने के वायदा भाव रुपये प्रति 10 ग्राम, चांदी रुपये प्रति किलो में हैं। कॉमेक्स में दोनों के वायदा भाव डॉलर प्रति ओंस में हैं। last trading price (LTP) खबर लिखे जाने के समय के हैं।)

Advertisement
First Published - June 26, 2025 | 10:16 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement