facebookmetapixel
Advertisement
अगर युद्ध एक महीने और जारी रहा तो दुनिया में खाद्य संकट संभव: मैट सिम्पसनहोर्मुज स्ट्रेट खुला लेकिन समुद्री बीमा प्रीमियम महंगा, शिपिंग लागत और जोखिम बढ़ेपश्चिम एशिया युद्ध का भारत पर गहरा असर, रियल्टी और बैंकिंग सेक्टर सबसे ज्यादा दबाव मेंगर्मी का सीजन शुरू: ट्रैवल और होटल कंपनियों के ऑफर की बाढ़, यात्रियों को मिल रही भारी छूटबाजार में उतार-चढ़ाव से बदला फंडरेजिंग ट्रेंड, राइट्स इश्यू रिकॉर्ड स्तर पर, QIP में भारी गिरावटपश्चिम एशिया संकट: MSME को कर्ज भुगतान में राहत पर विचार, RBI से मॉरेटोरियम की मांग तेजRCB की बिक्री से शेयरहोल्डर्स की बल्ले-बल्ले! USL दे सकती है ₹196 तक का स्पेशल डिविडेंडतेल में बढ़त से शेयर और बॉन्ड में गिरावट; ईरान का अमेरिका के साथ बातचीत से इनकारगोल्डमैन सैक्स ने देसी शेयरों को किया डाउनग्रेड, निफ्टी का टारगेट भी घटायाकिधर जाएगा निफ्टीः 19,900 या 27,500; तेल और भू-राजनीति तनाव से तय होगा रुख

Gold-Silver Price Today: MCX पर सोने की मजबूत शुरुआत, 85500 रुपये के पार पहुंचे भाव; चांदी ने भी पकड़ी रफ्तार

Advertisement

Gold Price Today: मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का बेंचमार्क अप्रैल कॉन्ट्रैक्ट आज 219 रुपये की तेजी के साथ 85,700 रुपये के भाव पर खुला।

Last Updated- February 13, 2025 | 11:56 AM IST
Gold all time high
Gold-Silver Price Today

Gold Silver Price Today: सोने चांदी के वायदा कारोबार में आज तेजी देखने को मिल रही है। आज सोने के वायदा भाव तेजी के साथ खुले, जबकि चांदी के भाव हल्की गिरावट के साथ खुलने के बाद सुधर गए। खबर लिखे जाने के समय आज सोने के वायदा भाव 85,800 रुपये के करीब, जबकि चांदी के वायदा भाव 95,600 रुपये के करीब कारोबार कर रहे थे। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने चांदी की वायदा कीमतों में तेजी देखी जा रही है।

सोना के वायदा भाव चढ़े

सोने के वायदा भाव की शुरुआत तेजी के साथ हुई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का बेंचमार्क अप्रैल कॉन्ट्रैक्ट आज 219 रुपये की तेजी के साथ 85,700 रुपये के भाव पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 332 रुपये की तेजी के साथ 85,813 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 85,850 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 85,700 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। सोने के वायदा भाव ने इसी महीने 86,360 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

चांदी सुस्त शुरुआत के बाद सुधरी

चांदी के वायदा भाव की शुरुआत सुस्त रही। MCX पर चांदी का बेंचमार्क मार्च कॉन्ट्रैक्ट आज 5 रुपये की गिरावट के साथ 95,497 रुपये पर खुला। हालांकि खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 76 रुपये की तेजी के साथ 95,578 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 95,678 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 95,497 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। पिछले साल चांदी के वायदा भाव ने 1,00081 रुपये किलो के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना चांदी तेज

अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज सोने चांदी के वायदा भाव में तेजी देखी जा रही है। Comex पर सोना 2,928.80 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 2,928.70 डॉलर प्रति औंस था। खबर लिखे जाने के समय यह 7.40 डॉलर की तेजी के साथ 2,936.10 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। Comex पर चांदी के वायदा भाव 32.7 डॉलर के भाव पर खुले, पिछला क्लोजिंग प्राइस 32.78 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.08 डॉलर की तेजी के साथ 32.86 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था।

Advertisement
First Published - February 13, 2025 | 9:36 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement