facebookmetapixel
Advertisement
भारत के अंतरिक्ष क्षेत्र में सहयोग बढ़ाना चाहता है ऑस्ट्रेलिया, 5 MoU की तैयारीएयर इंडिया की फुकेट-दिल्ली उड़ान में हाइड्रोलिक सिस्टम फेल, 24 घायलनेपाल बाढ़ पीड़ितों की पहचान में मदद करेगा भारत, डीएनए जांच की सुविधा देगाAI और ऑटोमेशन से जीसीसी में बदली नौकरियों की तस्वीर, पारंपरिक रोल घटेडार्क स्टोर से मिनी फुलफिलमेंट सेंटर तक, क्विक कॉमर्स कंपनियों का बढ़ा खर्चसंन्यास के बाद भारतीय ब्रांड्स की पहुंच में होंगे मेसी, ग्लोबल मार्केट में पहचान बनाने के लिए दांव लगाएंगी कंपनियांबैंक जमा में क्यों आ रही है गिरावट? HDFC बैंक के चेयरमैन अतनु चक्रवर्ती ने बताई अंदर की बातटाटा केमिकल्स का बयान, केन्या में सभी नियामकीय नियमों का कर रहे पालनHUL का बड़ा प्लान, ज्यादा खपत और प्रीमियम प्रोडक्ट से बढ़ाएगी कारोबारRBI अक्टूबर में बढ़ा सकता है ब्याज दरें, बैंकिंग सिस्टम में ₹10.3 लाख करोड़ की रिकॉर्ड लिक्विडिटी

Gold-Silver Price Today: चांदी 63 हजार से भी नीचे, सोना भी 55 हजार से नीचे फिसला

Advertisement
Last Updated- February 27, 2023 | 11:10 AM IST
Gold and Silver price

Gold-Silver Price Today, 27 February: बीते कुछ दिनों से चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की जा रही है। चांदी के वायदा भाव अब गिरकर 63 हजार रुपये किलो से भी नीचे चले गए हैं। सोने के वायदा भाव भी फिसलकर 55 हजार से नीचे चल रहे हैं।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोमवार को चांदी का बेंचमार्क मार्च कॉन्ट्रैक्ट 62,725 रुपये के भाव पर खुला, जो पिछले क्लोजिंग प्राइस 63,433 रुपये किलो से करीब 800 रुपये कम था। खबर लिखे जाने के समय इस बेंचमार्क कॉन्ट्रैक्ट ने 62,550 रूपये का निचला और 62,895 रुपये का ऊपरी स्तर छू लिया, जबकि 623 रुपये की गिरावट के साथ 62,810 रुपये किलो के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस माह चांदी के भाव 11 महीने के उच्च स्तर 72,000 रुपये प्रति किलो तक चले गए थे।

सोना भी फिसला
सोने के वायदा भाव भी आज गिरावट के साथ खुले। MCX पर सोमवार को सोने का बेंचमार्क अप्रैल कॉन्ट्रैक्ट 55,397 रुपये के भाव पर खुला, जबकि पिछला क्लोजिंग प्राइस 55,432 रुपये था। खबर लिखे जाने के समय इसने दिन का 55,290 रूपये का निचला और 55,400 रूपये का ऊपरी स्तर छू लिया है। हालांकि खबर लिखे जाने के समय यह 97 रुपये की गिरावट के साथ 55,335 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस माह MCX पर सोने के बेंचमार्क अप्रैल कॉन्ट्रैक्ट ने 58,847 रुपये प्रति 10 ग्राम का सर्वोच्च स्तर छुआ था।

Advertisement
First Published - February 27, 2023 | 11:10 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement