facebookmetapixel
Advertisement
NSE IPO का साइज घटकर ₹25,000 करोड़ हो सकता है, शेयर बेचने से पीछे हटे कुछ निवेशकReliance Share: अगले 6 महीने में तीन बड़े ट्रिगर, ब्रोकरेज को 33% तेजी की उम्मीदIT शेयर में भारी बिकवाली! निफ्टी IT 4% टूटा, कोफोर्ज में 9% की गिरावट; एक्सपर्ट क्या बोले?भारत की कार्बन क्रेडिट स्कीम को यूके से मिली मंजूरी, निर्यातकों के लिए इसके क्या मायने हैं?वायर-केबल शेयरों में बढ़ा मुकाबला! अल्ट्राटेक की एंट्री के बाद इन 3 शेयरों पर ब्रोकरेज ने बदली चालNSE के सस्ते IPO की खबर से BSE में खलबली! शेयर 4% टूटा, ब्रोकरेज ने बताया अगला टारगेटअदाणी के एयरपोर्ट कारोबार पर बड़ा दांव! ब्लैकरॉक-टेमासेक लगाएंगे ₹9,825 करोड़कोफोर्ज में बड़ा फेरबदल! चेयरमैन ओपी भट्ट ने दिया इस्तीफा, आंतरिक ऑडिट में बोर्ड रिपोर्ट से जुड़ी खामियां सामने आईंEPFO ने आसान किया पीएफ निकालना! 3 कैटेगरी में बंटे नए नियम, बीमारी से घर तक के लिए ऐसे मिलेगा पैसाशेयर बाजार में हाहाकार! 3 दिन में निवेशकों के ₹3.12 लाख करोड़ डूबे; अब आगे क्या?

Gold-Silver Price Today : चांदी 75 हजार से ऊपर, सोना 60 हजार से नीचे

Advertisement

सोना 60 हजार से नीचे और चांदी 75 हजार रुपये से ऊपर कारोबार करती दिख रही है।

Last Updated- August 01, 2023 | 12:27 PM IST
Gold-Silver Price Today

Gold Silver Price Today: सोने—चांदी के वायदा भाव आज भी गिरावट के साथ खुले। सोना 60 हजार से नीचे और चांदी 75 हजार रुपये से ऊपर कारोबार कर रही है। सोमवार को भी इनके भाव गिरावट के साथ खुले थे। लेकिन बाद में इनकी कीमतों में तेजी आने लगी और कारोबारी सत्र के अंत में भाव तेजी के साथ बंद हुए। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी आज सोने—चांदी की कीमतों में सुस्ती देखी जा रही है।

चांदी के वायदा भाव नरम

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी का बेंचमार्क सितंबर कॉन्ट्रैक्ट आज 97 रुपये की गिरावट के साथ 75,330 रुपये के भाव पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 364 रुपये की गिरावट के साथ 75,063 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 75,330 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 75,002 रुपये प्रति किलो के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। सोमवार को चांदी के इस कॉन्ट्रैक्ट के भाव शुरुआती कारोबार में 74 हजार रुपये से नीचे चले गए थे। लेकिन बाद में भाव बढ़कर 75,427 रुपये पर बंद हुए थे। मई महीने में चांदी के वायदा भाव 78 हजार रुपये किलो को पार कर सर्वोच्च स्तर पर पहुंच गए थे।

ये भी पढ़ें: Gold Outlook : आगे कैसी रहेगी सोने की चाल

सोना भी फिसला

सोने के वायदा भाव की शुरुआत भी आज नरमी के साथ हुई। MCX पर मंगलवार को सोने का बेंचमार्क अगस्त कॉन्ट्रैक्ट 219 रुपये की गिरावट के साथ 59,863 रुपये के भाव पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 220 रुपये की गिरावट के साथ 59,862 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 59,930 रुपये के भाव पर दिन का उच्च स्तर और 59,841 रुपये के भाव पर निचला स्तर छू लिया। सोमवार को सोने के वायदा भाव गिरावट के साथ खुले थे। लेकिन बाद में भाव बढ़कर 60,082 रुपये पर बंद हुए थे। मई महीने में सोने के वायदा भाव ने 61,845 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोना—चांदी सुस्त

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने चांदी की कीमतों में सुस्ती देखी जा रही है। Comex पर सोना 2004.20 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछले क्लोजिंग प्राइस 2009.20 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 10 डॉलर की गिरावट के साथ 1999.20 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। Comex पर चांदी के वायदा भाव 24.90 डॉलर के भाव पर खुले, जबकि पिछला क्लोजिंग प्राइस 24.97 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.16 डॉलर की गिरावट के साथ 24.80 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रही थी।

ये भी पढ़ें: Turmeric Price Rise: रसोई पर फिर पड़ी महंगाई की मार, टमाटर के बाद हल्दी के भाव आसमान पर

Advertisement
First Published - August 1, 2023 | 11:02 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement