facebookmetapixel
Advertisement
अगर युद्ध एक महीने और जारी रहा तो दुनिया में खाद्य संकट संभव: मैट सिम्पसनहोर्मुज स्ट्रेट खुला लेकिन समुद्री बीमा प्रीमियम महंगा, शिपिंग लागत और जोखिम बढ़ेपश्चिम एशिया युद्ध का भारत पर गहरा असर, रियल्टी और बैंकिंग सेक्टर सबसे ज्यादा दबाव मेंगर्मी का सीजन शुरू: ट्रैवल और होटल कंपनियों के ऑफर की बाढ़, यात्रियों को मिल रही भारी छूटबाजार में उतार-चढ़ाव से बदला फंडरेजिंग ट्रेंड, राइट्स इश्यू रिकॉर्ड स्तर पर, QIP में भारी गिरावटपश्चिम एशिया संकट: MSME को कर्ज भुगतान में राहत पर विचार, RBI से मॉरेटोरियम की मांग तेजRCB की बिक्री से शेयरहोल्डर्स की बल्ले-बल्ले! USL दे सकती है ₹196 तक का स्पेशल डिविडेंडतेल में बढ़त से शेयर और बॉन्ड में गिरावट; ईरान का अमेरिका के साथ बातचीत से इनकारगोल्डमैन सैक्स ने देसी शेयरों को किया डाउनग्रेड, निफ्टी का टारगेट भी घटायाकिधर जाएगा निफ्टीः 19,900 या 27,500; तेल और भू-राजनीति तनाव से तय होगा रुख

Gold, silver price today: सोना हुआ महंगा, चांदी भी चमकी; MXC पर चेक करें आज का भाव

Advertisement

Gold, silver price today: खबर लिखे जाने के समय घरेलू बाजार में सोने के भाव ₹1,01,400, जबकि चांदी के भाव ₹1,14,100 के करीब कारोबार कर रहे हैं।

Last Updated- August 07, 2025 | 9:52 AM IST
Gold investment
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने-चांदी के वायदा कारोबार में तेजी देखने को मिल रही है। (प्रतीकात्मक तस्वीर)

Gold and silver price today: घरेलू बाजार में सोने-चांदी के वायदा भाव में तेजी देखी जा रही है। गुरुवार को दोनों के भाव बढ़त के साथ खुले। खबर लिखे जाने के समय घरेलू बाजार में सोने के भाव 1,01,400 रुपये, जबकि चांदी के भाव 1,14,100 रुपये के करीब कारोबार कर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने चांदी के वायदा कारोबार में तेजी देखने को मिल रही है।

Gold Rate Today: सोना हुआ महंगा

सोने के वायदा भाव की शुरुआत तेजी साथ हुई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का बेंचमार्क अक्टूबर कॉन्ट्रैक्ट 99 रुपये की तेजी के साथ 1,01,361 रुपये के भाव पर खुला। पिछला बंद भाव 1,01,262 रुपये था। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 141 रुपये की तेजी के साथ 1,01,403 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 1,01,426 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 1,01,319 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। सोने के वायदा भाव ने इस साल 1,01,579 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

Silver Rate Today: चांदी भी चमकी

चांदी के वायदा भाव की शुरुआत तेज रही। MCX पर चांदी का बेंचमार्क सितंबर कॉन्ट्रैक्ट 343 रुपये की तेजी के साथ 1,13,998 रुपये पर खुला। पिछला बंद भाव 1,13,655 रुपये था। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 444 रुपये की तेजी के साथ 1,14,099 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 1,14,120 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 1,13,905 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। चांदी के वायदा भाव ने इस साल 1,16,641 रुपये किलो के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना-चांदी भागे

अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज सोने चांदी के वायदा भाव की शुरुआत में तेजी देखने को मिल रही है। Comex पर सोना 3,431.80 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 3,433.40 डॉलर प्रति औंस था। खबर लिखे जाने के समय यह 6.70 डॉलर की तेजी के साथ 3,440.10 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था।

सोने के वायदा भाव ने इस साल 3,509.90 डॉलर के भाव पर ऑल टाइम हाई छू लिया है। Comex पर चांदी के वायदा भाव 37.93 डॉलर के भाव पर खुले। पिछला क्लोजिंग प्राइस 37.90 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.24 डॉलर की तेजी के साथ 38.14 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था।

MCX, Comes पर भाव

MCX Open Last Close LTP
सोना 1,01,262 1,01,361 1,01,403
चांदी 1,13,998 1,13,655 1,14,099
Comex Open Last Close LTP
सोना 3,431.80 3,433.40 3,440.10
चांदी 37.93 37.90 38.14


(नोट: MCX में सोने के वायदा भाव रुपये प्रति 10 ग्राम, चांदी रुपये प्रति किलो में हैं। कॉमेक्स में दोनों के वायदा भाव डॉलर प्रति ओंस में हैं। last trading price (LTP) खबर लिखे जाने के समय के हैं।)

Advertisement
First Published - August 7, 2025 | 9:52 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement