facebookmetapixel
Advertisement
बाजार में उतार चढ़ाव के बीच इन 3 शेयरों पर दांव लगाने की सलाह, जानिए टारगेट और स्टॉप लॉसIPO निवेशकों की हुई बल्ले-बल्ले! 2026 में लिस्ट हुई 21 कंपनियां इश्यू प्राइस से ऊपर, कुछ ने दिया 147% तक का रिटर्नGIFT City में आएंगे Mortgage REITs? IFSCA के नए सुझाव से रियल एस्टेट निवेश में खुल सकते हैं बड़े मौकेStocks To Watch Today: आज शेयर बाजार में बड़ा एक्शन! Ather को ₹960 करोड़ का निवेश, SBI-HDFC Bank समेत इन शेयरों पर रखें नजररूसी तेल खरीद पर भारत पर 100% अमेरिकी शुल्क का प्रस्ताव, संशोधित प्रतिबंध विधेयक से बढ़ सकती है चुनौतीकैबिनेट ने सेमीकंडक्टर मिशन 2.0 को दी मंजूरी, ₹1.27 लाख करोड़ की योजना से चिप और मोबाइल मैन्युफैक्चरिंग को मिलेगा बूस्ट ₹250 वाली छोटी SIP का बढ़ा दायरा, लेकिन निवेश बंद होने की दर अब भी चिंता का विषयEditorial: सेवा उत्पादन सूचकांक से मिलेगी अर्थव्यवस्था की सटीक तस्वीरमानव पूंजी की खाई पाटे बिना अधूरा रहेगा भारत का विकासAI से एंट्री-लेवल नौकरियों पर खतरा, स्किलिंग बनी राष्ट्रीय प्राथमिकता

Gold-Silver Price Today: सोने की चमक पड़ी फीकी, चांदी के भाव में भी सुस्ती

Advertisement

Gold-Silver Price Today, 12 March: सोना 66 हजार रुपये और चांदी 74,500 रुपये के करीब कारोबार कर रही है।

Last Updated- March 12, 2024 | 10:02 AM IST
Buying Gold on Diwali

सोने चांदी के वायदा कारोबार में आज सुस्ती देखी जा रही है। आज दोनों के वायदा भाव गिरावट के साथ खुले। सोना 66 हजार रुपये और चांदी 74,500 रुपये के करीब कारोबार कर रही है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेज शुरुआत के सोने के वायदा भाव नरम पड़ गए। चांदी के वायदा भाव की शुरुआत के साथ ही हुई।

सोने के वायदा भाव सुस्त
सोने के वायदा भाव में आज सुस्ती देखी जा रही है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का बेंचमार्क अप्रैल कॉन्ट्रैक्ट आज 103 रुपये की गिरावट के साथ 65,932 रुपये के भाव पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 62 रुपये की गिरावट के साथ 65,973 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 66,023 रुपये के भाव पर दिन का उच्च स्तर और 65,932 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। सोने के वायदा भाव ने इस महीने 66,356 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया।

चांदी के वायदा भाव गिरे
चांदी के वायदा भाव की शुरूआत आज सुस्त रही। MCX पर चांदी का बेंचमार्क मई कॉन्ट्रैक्ट आज 55 रुपये की गिरावट के साथ 74,459 रुपये के भाव पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 12 रुपये की गिरावट के साथ 74,502 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 74,546 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 74,459 रुपये प्रति किलो के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। पिछले साल दिसंबर महीने में चांदी के वायदा भाव 78,549 रुपये किलो के भाव पर पहुंच गए थे।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना तेजी के बाद फिसला,चांदी भी सुस्त

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने के वायदा भाव की शुरुआत तेजी के साथ हुई। लेकिन बाद में इनके भाव गिर गए। Comex पर सोना 2,189.10 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 2,188.60 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 4.20 डॉलर की गिरावट के साथ 2,184.40 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। Comex पर चांदी के वायदा भाव 24.67 डॉलर के भाव पर खुले, पिछला क्लोजिंग प्राइस 24.71 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.04 डॉलर की गिरावट के साथ 24.67 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था।

Advertisement
First Published - March 12, 2024 | 10:02 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement