facebookmetapixel
Advertisement
Q1 रिजल्ट के बाद HDFC ग्रुप के ये 2 शेयर बने ब्रोकरेज के फेवरेट, 44% तक अपसाइड का अनुमानSEBI ने जून में सुलझाई 5,000 से ज्यादा शिकायतें, SCORES 2.0 सिस्टम से निवेशकों को बड़ी राहतAdani Green, Groww समेत 12 शेयर MSCI इंडेक्स में हो सकते हैं शामिल, बाजार में 2.3 अरब डॉलर निवेश की संभावनाSBI Funds IPO, Day 3: निवेश का आखिरी मौका, क्या करें अप्लाई? NII कैटेगरी में जबरदस्त मांग, रिटेल निवेशकों ने भी दिखाई दिलचस्पीपूर्व ISRO प्रमुख एस. सोमनाथ अग्निकुल कॉसमॉस से जुड़े, मिशन 2 की तैयारियों को मिलेगा बलमॉनसून सत्र में संविधान संशोधन विधेयक ला सकती है सरकार, समर्थन जुटाने में जुटा NDAसरकार ने डीजल और ATF पर बढ़ाया विंडफॉल टैक्स, पेट्रोल पर घटाया निर्यात शुल्कHDFC Bank पर ₹1,100 का टारगेट, AI और डिजिटल दांव से ब्रोकरेज को दिख रही बड़ी कमाई की उम्मीदसोने-चांदी की कीमतों में नरमी जारी; सोना ₹819 टूटा, चांदी ₹1,380 फिसलीभारत के सबसे बड़े परमाणु संयंत्र से जुड़ी फाइलें लीक, रिलायंस ने डेटा में ‘आंशिक घुसपैठ’ की पुष्टि

बाजार में उतार चढ़ाव के बीच इन 3 शेयरों पर दांव लगाने की सलाह, जानिए टारगेट और स्टॉप लॉस

Advertisement

बाजार में उतार चढ़ाव के बीच रिलिगेयर ब्रोकिंग ने CDSL, Divi's Labs और UltraTech Cement में खरीदारी की सलाह दी है। जानिए टारगेट, स्टॉप लॉस और पूरी राय

Last Updated- July 16, 2026 | 8:25 AM IST
Stocks to Buy

बुधवार को शेयर बाजार में पूरे दिन उतार चढ़ाव देखने को मिला। शुरुआत अच्छी रही, लेकिन कारोबार के दूसरे हिस्से में बिकवाली बढ़ गई और बाजार की बढ़त खत्म हो गई। आखिर में निफ्टी करीब 24,078.50 के स्तर पर लगभग सपाट बंद हुआ। बैंकिंग, फाइनेंशियल और एनर्जी शेयरों में खरीदारी देखने को मिली, जबकि आईटी, मेटल और एफएमसीजी शेयर दबाव में रहे। बड़ी कंपनियों के मुकाबले मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में ज्यादा रौनक रही और इनमें अच्छी खरीदारी देखने को मिली।

बाजार को अमेरिका से आई राहत भरी खबर का सहारा मिला। वहां महंगाई के आंकड़े उम्मीद से कम रहे, जिससे यह उम्मीद बढ़ी कि अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व ब्याज दरों को लेकर ज्यादा सख्त रुख नहीं अपनाएगा। हालांकि पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और कंपनियों के तिमाही नतीजों से पहले निवेशक ज्यादा बड़ा दांव लगाने से बचते दिखे।

रेलिगेयर ब्रोकिंग के एसवीपी रिसर्च अजीत मिश्रा का कहना है कि फिलहाल बाजार एक तय दायरे में घूम रहा है। कभी खरीदार हावी हो रहे हैं तो कभी बिकवाली बढ़ रही है। लेकिन अलग अलग सेक्टरों में खरीदारी का सिलसिला जारी है, इसलिए अच्छे शेयरों में मौके अब भी बने हुए हैं। उनका कहना है कि गिरावट आने पर मजबूत शेयरों में खरीदारी की रणनीति बेहतर हो सकती है।

CDSL पर क्या है राय?

अजीत मिश्रा ने सीडीएसएल में खरीदारी की सलाह दी है। उनका कहना है कि शेयर के चार्ट पर ऐसा पैटर्न बन रहा है, जो आगे तेजी का संकेत देता है। अगर शेयर मौजूदा दायरे से ऊपर निकलता है तो इसमें अच्छी तेजी देखने को मिल सकती है। सीडीएसएल का मौजूदा भाव 1,440.10 रुपये है। इसके लिए 1,540 रुपये का टारगेट और 1,385 रुपये का स्टॉप लॉस दिया गया है।

Divi’s Laboratories में क्यों दिख रहा है दम?

उनके मुताबिक फार्मा सेक्टर में लगातार खरीदारी हो रही है और डिवीज लैबोरेट्रीज भी इसका फायदा उठा रही है। करीब एक साल तक सीमित दायरे में रहने के बाद शेयर अब नए हाई के पास पहुंच गया है। बढ़ते कारोबार के साथ आई यह तेजी आगे भी जारी रह सकती है। डिवीज लैबोरेट्रीज का मौजूदा भाव 7,273 रुपये है। इसके लिए 7,790 रुपये का टारगेट और 7,005 रुपये का स्टॉप लॉस सुझाया गया है।

UltraTech Cement पर क्या है नजरिया?

अजीत मिश्रा का कहना है कि अल्ट्राटेक सीमेंट ने कमजोरी से बाहर निकलने के संकेत दिए हैं। शेयर ने अहम स्तरों को पार किया है और इसमें खरीदारी भी बढ़ी है। ऐसे में आने वाले दिनों में इसमें और तेजी देखने को मिल सकती है। अल्ट्राटेक सीमेंट का मौजूदा भाव 11,812 रुपये है। इसके लिए 12,650 रुपये का टारगेट और 11,380 रुपये का स्टॉप लॉस दिया गया है।

(डिस्क्लेमर: यहां दी गई राय एक्सपर्ट की है। बिज़नेस स्टैंडर्ड इन विचारों से सहमत होना जरूरी नहीं समझता और निवेश से पहले पाठकों को अपनी समझ से फैसला करने की सलाह देता है।)

Advertisement
First Published - July 16, 2026 | 8:04 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement