facebookmetapixel
Advertisement
देशव्यापी बैंक हड़ताल में शामिल हुए लाखों कर्मचारी, चेक क्लियरेंस और नकद लेन-देन सेवा हुई प्रभावितशेयर बाजार में लगातार 5वें हफ्ते भी हाहाकार, कच्चे तेल की आग और FII की बिकवाली से सेंसेक्स-निफ्टी पस्तटोल प्लाजा के चक्कर से मिलेगी मुक्ति! बोले गडकरी: बैरियर फ्री टोलिंग से ₹10,000 करोड़ बढ़ेगा राजमार्ग संग्रहदिल्ली में सजा ‘ब्रिक्स बाजार’, एक छत के नीचे दिखा 18 देशों की कला, हस्तशिल्प और संस्कृति का अनूठा संगम‘राजनीतिक झटकों से बचाएगा स्थानीय मुद्रा में व्यापार’, ब्रिक्स में बोले ईरानी राष्ट्रपति पेजेश्कियानयूपी में 6,566 करोड़ का निवेश करेंगी तीन वैश्विक पैकेजिंग कंपनियां, मेरठ-उन्नाव में लगेंगी यूनिट‘दुनिया में रुकावटें तो भारत बना रहा आर्थिक पुल’, ब्रिक्स बिजनेस फोरम में बोले PM मोदी: व्यापार बाधाएं खत्म करें देश‘AI दोधारी तलवार, सुरक्षा उपायों के बिना बेकाबू होने का खतरा’, निर्मला सीतारमण ने जताई चिंता‘टैरिफ व संरक्षणवाद वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिए गंभीर खतरा’, ब्रिक्स देशों ने कहा: ये WTO नियमों के खिलाफनई दिल्ली में ब्रिक्स-भारत इनोवेट्स प्रदर्शनी, 37 स्वदेशी डीप-टेक स्टार्टअप कर रहे निवेशकों से पर चर्चा

सोने-चांदी की कीमतों में नरमी जारी; सोना ₹819 टूटा, चांदी ₹1,380 फिसली

Advertisement

ग्लोबल मार्केट में सोना 4,050 डॉलर से नीचे लुढ़क गया है, जबकि चांदी फिसलकर 58 डॉलर के नीचे आ गई।

Last Updated- July 16, 2026 | 10:30 AM IST
Gold and Silver price today
सोने-चांदी के आज के भाव

ग्लोबल टेंशन के बीच सोने चांदी के वायदा भाव में गुरुवार (16 जुलाई) को गिरावट देखने को मिल रही है। ग्लोबल व घरेलू दोनों मार्केट में इनके वायदा भाव गिरावट के साथ खुले। Comex पर सोना 4,070 डॉलर प्रति औंस के करीब फिसल गया है, जबकि चांदी 57.40 डॉलर प्रति औंस के करीब कारोबार कर रही है। MCX पर खबर लिखे जाने के समय सोने के वायदा भाव 1,41,300 रुपये, जबकि चांदी के भाव 2,22,450 रुपये के करीब कारोबार कर रहे हैं।

सोना हुआ सस्ता

सोने के वायदा भाव की शुरुआत गिरावट के साथ हुई। MCX पर सोने का बेंचमार्क अगस्त कॉन्ट्रैक्ट 819 रुपये की गिरावट के साथ 1,41,031 रुपये के भाव पर खुला। पिछला बंद भाव 1,41,850 रुपये था। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 618 रुपये की गिरावट के साथ 1,41,232 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 1,41,433 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 1,41,00 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। सोने के वायदा भाव ने इस साल 1,80,779 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

चांदी में भी आई गिरावट

चांदी के वायदा भाव की शुरुआत सुस्त रही। MCX पर चांदी का बेंचमार्क सितंबर कॉन्ट्रैक्ट 828 रुपये की गिरावट के साथ 2,19,792 रुपये पर खुला। पिछला बंद भाव 2,20,620 रुपये था। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 1,380 रुपये की गिरावट के साथ 2,19,240 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 2,20,133 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 2,19,006 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। चांदी के वायदा भाव ने इस साल 4,20,048 रुपये किलो के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना- चांदी नरम

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने चांदी के वायदा भाव में गिरावट देखने को मिल रही है। Comex पर सोना 4,068.90 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 4,051.80 डॉलर प्रति औंस था। खबर लिखे जाने के समय यह 17.60 डॉलर की गिरावट के साथ 4,034.40 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। सोने के भाव ने इस साल 5,586.20 डॉलर के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया।

Comex पर चांदी के वायदा भाव 58.12 डॉलर के भाव पर खुले। पिछला क्लोजिंग प्राइस 57.43 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.13 डॉलर की गिरावट साथ 57.30 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। इसके भाव ने इस साल 121.79 डॉलर का उच्चतम स्तर छू लिया।

MCX, Comex पर भाव

MCX Open Last Close LTP
सोना 1,41,031 1,41,850 1,41,232
चांदी 2,19,792 2,20,620 2,19,240
Comex Open Last Close LTP
सोना 4,068.90 4,051.80 4,034.40
चांदी 58.12 57.43 57.30

(नोट: mcx में सोने के वायदा भाव रुपये प्रति 10 ग्राम, चांदी रुपये प्रति किलो में हैं।कॉमेक्स में दोनों के वायदा भाव डॉलर प्रति ओंस में हैं। last trading price (LTP) खबर लिखे जाने के समय तक के हैं)

Advertisement
First Published - July 16, 2026 | 10:30 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement