facebookmetapixel
Advertisement
अगर युद्ध एक महीने और जारी रहा तो दुनिया में खाद्य संकट संभव: मैट सिम्पसनहोर्मुज स्ट्रेट खुला लेकिन समुद्री बीमा प्रीमियम महंगा, शिपिंग लागत और जोखिम बढ़ेपश्चिम एशिया युद्ध का भारत पर गहरा असर, रियल्टी और बैंकिंग सेक्टर सबसे ज्यादा दबाव मेंगर्मी का सीजन शुरू: ट्रैवल और होटल कंपनियों के ऑफर की बाढ़, यात्रियों को मिल रही भारी छूटबाजार में उतार-चढ़ाव से बदला फंडरेजिंग ट्रेंड, राइट्स इश्यू रिकॉर्ड स्तर पर, QIP में भारी गिरावटपश्चिम एशिया संकट: MSME को कर्ज भुगतान में राहत पर विचार, RBI से मॉरेटोरियम की मांग तेजRCB की बिक्री से शेयरहोल्डर्स की बल्ले-बल्ले! USL दे सकती है ₹196 तक का स्पेशल डिविडेंडतेल में बढ़त से शेयर और बॉन्ड में गिरावट; ईरान का अमेरिका के साथ बातचीत से इनकारगोल्डमैन सैक्स ने देसी शेयरों को किया डाउनग्रेड, निफ्टी का टारगेट भी घटायाकिधर जाएगा निफ्टीः 19,900 या 27,500; तेल और भू-राजनीति तनाव से तय होगा रुख

Gold की नई ऊंचाई, नए वित्त वर्ष के पहले दिन ₹91,400 के आल टाइम हाई पर; Silver ने भी दिखाई चमक

Advertisement

Gold Price Today: सोने के वायदा भाव की शुरुआत तेजी के साथ हुई। MCX पर सोने का बेंचमार्क जून कॉन्ट्रैक्ट आज 599 रुपये की तेजी के साथ 91,316 रुपये के भाव पर खुला।

Last Updated- April 01, 2025 | 10:19 AM IST
gold Silver price today
Gold Silver Price Today

Gold Silver Price Today, April 1: नए वित्त वर्ष (FY26) में सोने की शुरुआत शानदार हुई। पहले दिन ही सोने के वायदा भाव ऑल टाइम हाई पर पहुंच गए। चांदी की शुरुआत भी तेज रही।। घरेलू बाजार में खबर लिखे जाने के समय सोने के वायदा भाव 91,400 रुपये के करीब कारोबार कर रहे थे, जबकि चांदी के भाव 1,01,00 रुपये के करीब कारोबार कर रहे थे। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने चांदी के वायदा भाव में तेजी देखी जा रही है।

सोने के भाव 91 हजार पार नए रिकॉर्ड स्तर पर

सोने के वायदा भाव की शुरुआत तेजी के साथ हुई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का बेंचमार्क जून कॉन्ट्रैक्ट आज 599 रुपये की तेजी के साथ 91,316 रुपये के भाव पर खुला। पिछला बंद भाव 90,717 रुपये था। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 668 रुपये की तेजी के साथ 91,385 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 91,400 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 91,284 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। सोने के वायदा भाव ने आज 91,400 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

चांदी भी चमकी

चांदी के वायदा भाव की शुरुआत तेज रही। MCX पर चांदी का बेंचमार्क मई कॉन्ट्रैक्ट आज 333 रुपये की तेजी के साथ 1,00398 रुपये पर खुला। पिछला बंद भाव 1,00065 रुपये था। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 880 रुपये की तेजी के साथ 1,0,0945 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 1,00975 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 1,00398 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। चांदी के वायदा भाव ने इस साल 1,01,999 रुपये किलो के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में नए रिकॉर्ड पर सोना, चांदी भी चमकी

अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज सोने के भाव 3,1777 डॉलर के सर्वोच्च स्तर पर पहुंच गए, चांदी के वायदा भाव की शुरुआत तेजी के साथ हुई। Comex पर सोना 3,157.30 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 3,150.30 डॉलर प्रति औंस था। खबर लिखे जाने के समय यह 26.40 डॉलर की तेजी के साथ 3,176.70 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। Comex पर चांदी के वायदा भाव 34.77 डॉलर के भाव पर खुले, पिछला क्लोजिंग प्राइस 34.61 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.32 डॉलर की तेजी के साथ 34.93 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था।

Advertisement
First Published - April 1, 2025 | 10:16 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement