facebookmetapixel
Advertisement
टाटा समूह के दोहरे संकट से उठे नेतृत्व और नियंत्रण को लेकर बड़े सवालटाइटन और कल्याण ज्वैलर्स पर ब्रोकरेज बुलिश, ज्वैलरी रिटेल में वृद्धि जारी रहने की उम्मीदGDP की बहस छोड़िए, एथनॉल मिश्रित पेट्रोल पर बढ़ रही है भाजपा समर्थकों की नाराजगीEditorial: G20 शिखर सम्मेलन में सहमति नहीं, चीन-अमेरिका की नीतियों से बढ़ी मुश्किलडायरेक्ट प्लान का बढ़ा चलन, खुदरा निवेशकों का AUM चार गुना से ज्यादा बढ़ाGDP वृद्धि को लेकर 7.8 और 2.6 फीसदी की तुलना बेतुकी : करंदीकरपेंशन में सुनिश्चित रिटर्न का विकल्प लाने की तैयारी, PFRDA की वित्त मंत्रालय से चर्चाम्युचुअल फंड में खुदरा निवेशकों की हिस्सेदारी घटी, पैसिव फंडों में HNI बढ़ेNTPC ने परमाणु ऊर्जा के मसौदा नियमों में चार बड़े बदलावों की मांग कीनेपाल में बाढ़ से भारत का कारोबार प्रभावित, पर्यटकों ने रद्द कराई बुकिंग

Gold-Silver price today: सोना 59 हजार के पार, चांदी भी चमकी

Advertisement

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी का बेंचमार्क दिसंबर कॉन्ट्रैक्ट आज 68 रुपये की तेजी के साथ 72,222 रुपये के भाव पर खुला

Last Updated- September 18, 2023 | 11:54 AM IST
gold Silver price today

Gold Silver Price Today: इस सप्ताह चांदी के वायदा की शुरुआत तेजी के साथ हुई। लेकिन सोने के वायदा भाव गिरावट के साथ खुले। हालांकि बाद में यह गिरावट थम गई और सोना का वायदा भाव तेजी के साथ कारोबार करने लगा। सोने के वायदा भाव अब 59 हजार रुपये से ऊपर और चांदी के वायदा भाव 72 हजार रुपये से ऊपर कारोबार कर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने—चांदी के वायदा भाव में सुस्त शुरुआत के बाद तेजी देखी जाने लगी।

चांदी की वायदा कीमतों में तेजी

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी का बेंचमार्क दिसंबर कॉन्ट्रैक्ट आज 68 रुपये की तेजी के साथ 72,222 रुपये के भाव पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 154 रुपये की तेजी के साथ 72,308 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 72,357 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 72,217 रुपये प्रति किलो के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। मई महीने में चांदी के वायदा भाव 78 हजार रुपये किलो को पार कर सर्वोच्च स्तर पर पहुंच गए थे।

सोना के वायदा भाव सुस्ती के बाद तेज

सोने के वायदा भाव की शुरुआत भी आज नरमी के साथ हुई। लेकिन बाद में बाद बढ़ने लगे। MCX पर सोने का बेंचमार्क अक्टूबर कॉन्ट्रैक्ट 80 रुपये की गिरावट के साथ 58,913 रुपये के भाव पर खुला। हालांकि खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 118 रुपये की तेजी के साथ 59,111 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 59,185 रुपये के भाव पर दिन का उच्च स्तर और 58,913 रुपये के भाव पर निचला स्तर छू लिया। मई महीने में सोने के वायदा भाव ने 61,845 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

Also Read: Edible Oil Price: विदेशों बाजारों में मजबूती से बीते सप्ताह सभी खाद्य तेल-तिलहन कीमतों में सुधार

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सुधरे सोने—चांदी के भाव

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने—चांदी के वायदा भाव गिरावट के साथ खुले जरूर। लेकिन बाद में इनके भाव भी चढने लगे। Comex पर सोना 1945.70 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 1946.20 डॉलर था। हालांकि खबर लिखे जाने के समय यह 4 डॉलर की तेजी के साथ 1950.20 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। Comex पर चांदी के वायदा भाव 23.32 डॉलर के भाव पर खुले, पिछला क्लोजिंग प्राइस 23.38 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.02 डॉलर की तेजी के साथ 23.41 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रही थी।

Also Read: सितंबर के पहले पखवाड़े में घटी डीजल की बिक्री, पेट्रोल की मांग बढ़ी

Advertisement
First Published - September 18, 2023 | 9:55 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement