facebookmetapixel
Advertisement
EPFO 3.0: हर कर्मचारी को पेंशन देने की तैयारी? गिग वर्कर्स भी होंगे शामिल, जानिए क्या बदल सकता हैPaytm की बड़ी तैयारी, वॉलेट सेवा फिर शुरू करने के लिए RBI से मांगा PPI लाइसेंसSME IPO Alert: Metalic Technoforge IPO सब्सक्रिप्शन के लिए खुला; जानें प्राइस बैंड, GMP और पूरी डीटेलSBI टे​क्निकल चार्ट पर मजबूत! ब्रोकरेज की सलाह- 2 से 3 महीने के लिए निवेश का मौका; ₹1200 तक का टारगेटईंधन महंगा, खर्च बढ़ा… फिर भी UltraTech और JK Cement पर क्यों बुलिश हैं ब्रोकरेज, 29% तक अपसाइड का अनुमानPaytm Bonus share: शेयरधारकों को अभी नहीं मिलेगा बोनस शेयर, मुनाफा मजबूत करने पर फोकस; शेयर 3% टूटा67% बढ़ी HCLTech CEO की सैलरी, ₹174 करोड़ पैकेज के साथ IT इंडस्ट्री में सबसे आगेभारत में तेजी से बढ़ रहा मोटापा और डायबिटीज की दवाओं का बाजार, किन कंपनियों को होगा सबसे ज्यादा फायदा?Millworks Technologies Listing: 90% प्रीमियम के साथ शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री, IPO निवेशकों को पहले दिन ही बड़ा मुनाफाप्रीमियम पर लिस्टिंग के बाद SBI Funds Management पर बुलिश ब्रोकरेज, दिए ₹750 तक के टारगेट

Gold-silver price today: सोने-चांदी की कीमतों में आई और नरमी, जानिए आज का भाव?

Advertisement

सोने के वायदा भाव में आज नरमी देखने को मिली। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का दिसंबर कॉन्ट्रैक्ट आज 59 रुपये की गिरावट के साथ 60,537 रुपये के भाव पर खुला।

Last Updated- October 25, 2023 | 12:00 PM IST
gold Silver price today

Gold silver price today: सोने-चांदी की वायदा कीमतों की शुरुआत आज नरमी के साथ हुई। आज दोनों के वायदा भाव गिरावट के साथ खुले। चांदी के वायदा भाव अब गिरकर 72 हजार रुपये से नीचे कारोबार कर रहे हैं, जबकि सोने के वायदा भाव 60,500 रुपये के करीब कारोबार कर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने-चांदी की वायदा कीमतों में सुस्ती देखी गई।

सोने के वायदा भाव सुस्त

सोने के वायदा भाव में आज नरमी देखने को मिली। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का दिसंबर कॉन्ट्रैक्ट आज 59 रुपये की गिरावट के साथ 60,537 रुपये के भाव पर खुला।

खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 83 रुपये की गिरावट के साथ 60,454 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 60,483 रुपये के भाव पर दिन का उच्च स्तर और 60,436 रुपये के भाव पर निचला स्तर छू लिया। मई महीने में सोने के वायदा भाव ने 61,845 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

Also read: महंगाई के बावजूद त्योहारी मांग से निखरा सोना, दीवाली के बाद भी रहेगी तेजी

चांदी की चमक फीकी पड़ी

MCX पर चांदी का बेंचमार्क दिसंबर कॉन्ट्रैक्ट आज 157 रुपये की गिरावट के साथ 71,629 रुपये के भाव पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 153 रुपये की गिरावट के साथ 71,633 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 71,688 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 71,588 रुपये प्रति किलो के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया।

Also read: Gold Outlook: सोने में 3 हजार रुपये की शानदार तेजी, 60 हजार के पार जा सकते हैं भाव

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी फिसले सोना-चांदी

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी आज सोने-चांदी के वायदा भाव में गिरावट देखने को मिली। Comex पर सोना 1982.70 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 1986.10 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 3.30 डॉलर की गिरावट के साथ 1982.80 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था।

Comex पर चांदी के वायदा भाव 23.06 डॉलर के भाव पर खुले, पिछला क्लोजिंग प्राइस भी 23.11 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.07 डॉलर की गिरावट के साथ 23.04 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था।

Advertisement
First Published - October 25, 2023 | 9:48 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement